411 REFERENCE · Wikipedia
इट्रियम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Yttrium yttrium Yttrium Yttrium イットリウム Иттрий Ітрій Y 39 039 संक्रमण धातु
इट्रियम एक रासायनिक तत्व है। यह एक चाँदी-जैसे रंग की संक्रमण धातु है जिसके गुण लैन्थनाइड समूह से मिलते-जुलते होने के कारण इसे भी कभी-कभी उसी दुर्लभ मृदा तत्व (rare earth element) समूह का भाग माना जाता है। प्रकृति में भी इट्रियम हमेशा उन्हीं के साथ खनिजों में पाया जाता है। यह प्रकृति में कभी भी शुद्ध रूप में नहीं मिलता। इट्रियम को फ़ोस्फ़र (phosphor) बनाने के काम में लाया जाता है, विशेषकर कैथोड किरण नलिका (सी आर टी) और प्रकाश उत्सर्जक डायोड (एल ई डी) में डलने वाले लाल फ़ोस्फ़र के लिये।Cotton, Simon A. (2006-03-15). "Scandium, Yttrium & the Lanthanides: Inorganic & Coordination Chemistry". Encyclopedia of Inorganic Chemistry. doi:10.1002/0470862106.ia211. ISBN 0-470-86078-2. इट्रियम के यौगिक मानव-शरीर के लिये हानिकारक होते हैं और उनसे शारीरिक सम्पर्क से श्वसन तंत्र के रोग हो जाते हैं।OSHA contributors (2007-01-11). "Occupational Safety and Health Guideline for Yttrium and Compounds". United States Occupational Safety and Health Administration. Retrieved 2008-08-03. (public domain text)
नामोत्पत्ति
सन् १७८७ में स्वीडी रसायनशास्त्री कार्ल अरेनियस को स्वीडन के एक इयुत्तरबी (Ytterby) नामक गाँव के पास एक नया खनिज मिला जिसका नाम उन्होंने गाँव के ऊपर 'इट्टरबाइट' रखा। १७८९ में फ़िन्नी रासायनशास्त्री योहान गैडोलिन (जिनके नाम पर आगे चलकर गैडोलिनियम नामक तत्त्व का नाम रखा गया) ने इस खनिज नमूने से इट्रियम ऑक्साइड प्राप्त किया और इस रासायनिक यौगिक का नाम 'इट्रिया' रखा गया। १८२८ में जर्मन रासायनशास्त्री फ़्रीडरिख़ वोहलर ने सर्वप्रथम शुद्ध इट्रियम तत्त्व प्राप्त किया।CRC contributors (2007–2008). "Yttrium". In Lide, David R. CRC Handbook of Chemistry and Physics 4. New York: CRC Press. p. 41. ISBN 978-0-8493-0488-0.
चित्र
इन्हें भी देखें
संक्रमण धातु
दुर्लभ मृदा तत्व
सन्दर्भ
2
श्रेणी:रासायनिक तत्व
श्रेणी:संक्रमण धातु