411 REFERENCE · Wikipedia
हैहय राजवंश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हैहय पुराणों में वर्णित भारत का एक प्राचीन राजवंश था। हरिवंश पुराण के अनुसार हैहय, सहस्राजित का पौत्र तथा यदु का प्रपौत्र था।J.P. Mittal History Of Ancient India (a New Version) : From 7300 Bb To 4250 Bc, https://books.google.com/books?id=b7gOBW8oDFgC&pg=PA143 2006 Atlantic Publishers & Dist 978-81-269-0615-4 143– श्रीमद्भागवत महापुराण के नवम स्कंध में इस वंश के अधिपति के रूप में अर्जुन का उल्लेख किया गया है।श्रीमद्भागवत महापुराण (द्वितीय खंड) 86 वाँ 2015 गीता प्रेस 77 नवम स्कंधपुराणों में हैहय वंश का इतिहास चंद्रदेव की तेईसवी पीढ़ी में उत्पन्न वीतिहोत्र के समय तक पाया जाता है। श्रीमद्भागवत के अनुसार ब्रह्मा की बारहवी पीढ़ी में हैहय का जन्म हुआ। हरिवंश पुराण के अनुसार ग्यारहवी पीढ़ी में हैहय तीन भाई थे जिनमें हैहय सबसे छोटे भाई थे। हैहय के शेष दो भाई-महाहय एवं वेणुहय थे जिन्होंने अपने-अपने नये वंशो की परंपरा स्थापित की।
सन्दर्भ
श्रेणी:पुराण