Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सत श्री अकाल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सत श्री अकाल (पंजाबी: ਸਤਿ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ) पंजाबी भाषा में प्रयुक्त एक अभिवादन है और इसका अधिकतर उपयोग सिखमत के अनुयाईयों द्वारा और कुछ पंजाबी हिन्दुओं द्वारा भी किया जाता है। इसका अर्थ इस प्रकार है सत यानी सत्य, श्री एक सम्मान सूचक शब्द है और अकाल का अर्थ है समय से रहित यानी ईश्वर इसलिए इस वाक्यांश का अनुवाद मोटे तौर पर इस प्रकार किया जा सकता है, "ईश्वर ही अन्तिम सत्य है"। सत श्री अकाल का उपयोग लगभग सभी सिखों द्वारा एक-दूसरे का अभिवादन करने के लिए किया जाता है, क्योंकि सिखों के दसवें गुरु द्वारा यह जयकारा सिखों को दिया गया था, "बोले सो निहाल, सत श्री अकाल"। इसका अर्थ है कि जो व्यक्ति यह कहेगा कि ईश्वर ही अन्तिम सत्य है उसपर चिकालिक ईश्वर का आशीर्वाद रहेगाFirst Gurpurab of Guru Nanak at White House in Washington http://www.punjabnewsline.com/content/view/20920/38/ 24 अक्टूबर 2011 Punjab Newsline 15 नवम्बर 2009 https://web.archive.org/web/20120401122313/http://www.punjabnewsline.com/content/view/20920/38/ 1 अप्रैल 2012 dead। सिखों द्वारा पूरे विश्व में एक-दूसरे का अभिवादन करने के लिए इस पद का उप्योग किया जाता है, भले ही उनकी भाषा जो भी हो। उदाहरणस्वरूप जैसे अमेरिका में रह रहे दो अंग्रेज़ी भाषी सिख जो केवल अंग्रेज़ी ही बोलते हैं एक-दूसरे का अभिवादन करने के लिए "सत श्री अकाल" बोल सकते हैं। यह उक्ति पंजाबी भाषा में एकमात्र औपचारिक अभिवादन है। रणनाद भारतीय सेना की तीन पलटनें (रेजीमेंट), पंजाब रेजिमेंट, सिख रेजिमेंट और सिख लाइट इन्फेंट्री इस वाक्यांश का उपयोग रणनाग के लिए करती हैंIndian Army Battle Cries http://defenceforumindia.com/forum/military-history/35012-indian-army-battle-cries.html 19 मई 2012 Defence India Forum https://web.archive.org/web/20130209225359/http://defenceforumindia.com/forum/military-history/35012-indian-army-battle-cries.html 9 फ़रवरी 2013 live। ये तीनों पलटनें संप्रतीक रूप से पंजाबी और सिख हैं और इस रणनाद को अक्सर बॉलीवुड चलचित्रों में चित्रित किया जाता है। यह भारतीय सेना के सर्वाधिक चित्रित रणनादों में से एक है। सन्दर्भ https://www.gkhindiwale.com/2020/05/Bole-So-nihal-sat-shri-akal-arth.html?m=1फ़रवरी 2021 InternetArchiveBot श्रेणी:भारत के अभिवादन शब्द और वाक्यांश श्रेणी:सिख शब्दावली