Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ह्रूसो लोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|ह्रूसो स्त्री ह्रूसो (Hruso) या आका (Aka) भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में बासने वाले एक समुदाय का नाम है। वे एक तिब्बती-बर्मी भाषा बोलते हैं। इनका निवास पश्चिम सिआंग ज़िले के थ्रिज़िनो, भालुकपोंग, बुरागाँव, जमीरी, पलीज़ी और कुप्पी क्षेत्रों में है, हलांकि वे पूर्व सिआंग ज़िले के कुछ भागों में भी बसे हुए हैं।Encyclopaedia of North-East India, Col Ved Prakash, pp. 1083, Atlantic Publishers & Dist, 2007, ISBN 978-81-269-0705-2, ... They had a custom of smearing their faces with black resin ... इनकी जनसंख्या लगभग ३,००० है। विवरण ह्रूसो लोगों में चीड़ (पाइन) के सम्ख़ (रेज़िन) और कोयले की मिश्रित कालख से चहरे काले करने की प्रथा थी, जिस से इनका नाम असमिया भाषा में 'अंगका' या 'आका' पड़ गया। लेकिन इस समुदाय के सदस्य अपने आप को 'ह्रूसो' बुलना अधिक पसन्द करते हैं। हर गाँव एक मुखिया का चुनाव करता है। लोग बाँस, लकड़ी और पत्तों के बने लम्बे घरों में रहते हैं, जो ज़मीन से ६ फ़ुट ऊँचे ढांचों पर स्थित होते हैं। ह्रूसो समाज में दो वर्ग हैं - 'केवतसुम' नामक साधारण वर्ग और 'केतसुम' नामक सम्भ्रांत वर्ग। समाज पितृपक्षी है और एक पुरुष की एक से अधिक महिला से विवाह होने की प्रथा भी आम है। चचेरे व ममेरे भाई-बहनों में शादियाँ करने की अनुमति है। यह समुदाय मिजी समुदाय से सम्बन्धित है और दोनों में आपसी शादियाँ होती हैं। इन्हें भी देखें अरुणाचल प्रदेश सन्दर्भ 2 श्रेणी:भारत की जनजातियाँ श्रेणी:अरुणाचल प्रदेश की जनजातियाँ