411 REFERENCE · Wikipedia
अरिपन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अक्टूबर 2024
अरिपन बिहार की लोक चित्रकला है। मगध में जितने त्योहार या उत्सव होते हैं उन सबमें आँगन में और दीवारों पर चित्रकारी करने की बहुत पुरानी प्रथा है। आंगन में जो चित्रकारी की जाती है। उसे ‘अरिपन’ (अल्पना) कहा जाता है। इसको बनाने से पहले चावल को काफी देर तक पानी में भिगोने के बाद सिल पर अच्छी तरह पीस लिया जाता है। उसमें थोड़ा पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार किया जाता है जिसे ‘पिठार’ कहा जाता है। इसी पिठार से गाय के गोबर या चिकनी मिट्टी से लीपी गई भूमि पर महिलाएँ अपनी उँगलियों से चित्र यानी अरिपन बनाती हैं। प्रत्येक उत्सव या त्योहार के लिए अलग-अलग तरह के अरिपन बनाये जाते हैं।http://pustak.org/bs/home.php?bookid=5054 लोक चित्रकलाः मधुबनी 20 अप्रैल 2009 पीएचपी भारतीय साहित्य संग्रह https://web.archive.org/web/20100813021646/http://pustak.org/bs/home.php?bookid=5054 13 अगस्त 2010 dead
सन्दर्भ
श्रेणी:रंगोली