411 REFERENCE · Wikipedia
२०२६ महिला टी२० विश्व कप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
2026 Women's T20 World Cup
२०२६ महिला टी२० विश्व कपपाठ=Tournament logo|फ़्रेमहीनतिथि१२ जून – ५ जुलाई २०२६ ईस्वीप्रशासकअन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद्क्रिकेट प्रारूपमहिला ट्वेण्टी२० अन्तर्राष्ट्रीयप्रतियोगिता प्रारूप समूह चरण और नॉकआउट चरणआयोजक इंग्लैण्डप्रतिभागी१२मैच३३आधिकारिक जालस्थलicc-cricket.com
२०२६ आईसीसी महिला टी-२० विश्व कप (en 2026 ICC Women's T20 World Cup no) आईसीसी महिला टी-२० विश्व कप का दशम संस्करण है, जिसकी मेज़बानी इंग्लैण्ड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा १२ जून से ५ जुलाई २०२६ तक की जा रही है। इंग्लैण्ड ने इससे पूर्व २००९ में उद्घाटन प्रतियोगिता की मेज़बानी की थी। इंग्लैण्ड के सात स्थलों पर ३३ मैचों में कुल बारह टीमें प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।
प्रतिभागियों की संख्या दस टीमों से बढ़ाकर बारह कर दी गई थी, जिसमें एक मेज़बान टीम, पिछले संस्करण की शीर्ष पाँच टीमें, आईसीसी महिला टी-२०ई टीम श्रेणीकरण में शीर्ष दो सर्वोच्च रैंक वाली टीमें जो पहले से योग्य नहीं थीं, और योग्यता प्रतियोगिताओं की एक शृंखला के माध्यम से निर्धारित चार अन्य टीमें उपस्थित थीं। नीदरलैण्ड ने पहली बार महिला टी-२० विश्व कप के लिए योग्यता प्राप्त की।
न्यूज़ीलैण्ड वर्तमान विजेता है, जिसने २०२४ का संस्करण जीता था।
भारत , वह २०११ क्रिकेट विश्व कप 2025 का विजेता था, वह टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो गया था और ऑस्ट्रेलिया फाइनल्स में है
पृष्ठभूमि
आईसीसी महिला टी-२० विश्व कप, अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) द्वारा आयोजित महिला टी-२० अन्तर्राष्ट्रीय प्रारूप में महिला क्रिकेट के लिए एक द्विवार्षिक विश्व कप है। यह प्रथम बार २००९ में इंग्लैण्ड में खेला गया था, और २०२६ की प्रतियोगिता इसके दसवें संस्करण का प्रतीक है।https://www.olympics.com/en/news/women-t20-world-cup-winners-list-champions Women's T20 World Cup winners: Australian cricket team's dominance unmatched, New Zealand reigning champions - full list Nalwala Ali Asgar 21 October 2024 Olympics.com https://web.archive.org/web/20260124133504/https://www.olympics.com/en/news/women-t20-world-cup-winners-list-champions 24 January 2026 24 January 2026 live संयुक्त अरब अमीरात में २०२४ में आयोजित नौवें संस्करण में १० टीमों ने भाग लिया था, जिसे न्यूज़ीलैण्ड ने जीता था, जिसने अन्तिम मैच में दक्षिण अफ़्रीका को पराजित किया था।https://www.cricbuzz.com/cricket-news/132124/amelia-kerr-delivers-new-zealands-first-ever-world-cup-title Amelia Kerr delivers New Zealand's first-ever World Cup title Cricbuzz 20 October 2024
मेज़बान चयन
जुलाई २०२२ में, २०२४-२०२७ आईसीसी महिला मेज़बान चक्र के भाग के रूप में, आईसीसी ने घोषणा की कि २०२६ महिला टी-२० विश्व कप इंग्लैण्ड में खेला जाएगा। इंग्लैण्ड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इससे पहले २००९ में उद्घाटन प्रतियोगिता की मेज़बानी की थी।https://www.icc-cricket.com/media-releases/hosts-for-icc-womens-global-events-until-2027-announced Hosts for ICC Women's global events until 2027 announced 26 July 2022 International Cricket Council 10 February 2026https://www.skysports.com/cricket/news/12123/12659535/england-to-host-2026-womens-t20-cricket-world-cup England to host 2026 T20 Women's World Cup Sky Sports 26 July 2022
प्रारूप
योग्यता प्राप्त १२ टीमों को छह-छह टीमों के दो समूहों में विभाजित किया गया है। समूह चरण में, प्रत्येक टीम अपने समूह की प्रत्येक अन्य टीम के साथ चक्रवाती प्रारूप में एक बार खेलेगी। प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें नॉकआउट चरण में पहुँचेंगी, जिसमें दो सेमीफ़ाइनल होंगे और विजेता अन्तिम मैच में एक-दूसरे के सामने होंगे।https://www.icc-cricket.com/tournaments/womens-t20-worldcup-2026/news/women-s-t20-world-cup-tournament-explainer Women's T20 World Cup 2026: Tournament Explainer 2026-04-17 International Cricket Council en 2026-05-28
अनुसूची
२०२५-२०२९ आईसीसी महिला भविष्य दौरा कार्यक्रम में, प्रतियोगिता जून-जुलाई २०२६ में आयोजित होने के लिए निर्धारित थी।4 November 2024 2025–2029 ICC Women's FTP https://images.icc-cricket.com/image/upload/prd/momiku5h9eyqzp5tohdb.pdf ICC Women's Future Tours Programme International Cricket Council 2 आईसीसी ने २४ फ़रवरी २०२६ को प्रतियोगिता की अनुसूची की घोषणा की, जिसमें प्रतियोगिता १२ जून से ५ जुलाई २०२६ तक आयोजित होना निर्धारित है। https://www.icc-cricket.com/tournaments/womens-t20-worldcup-2026/news/full-fixtures-for-icc-women-s-t20-world-cup-2026-unveiled Full fixtures for ICC Women's T20 World Cup 2026 unveiled 24 February 2026 International Cricket Council 25 February 2026टीमें इंग्लैण्ड के सात स्थलों पर ३३ मैच खेलेंगी। १० जुलाई २०२५ को, आईसीसी ने घोषणा की कि अभ्यास मैच इंग्लैण्ड के दो स्थलों और वेल्स के एक स्थल पर खेले जाएंगे।https://www.icc-cricket.com/tournaments/womens-t20-worldcup-2026/news/warm-up-venues-confirmed-for-icc-women-s-t20-world-cup-2026 Warm-up venues confirmed for ICC Women's T20 World Cup 2026 10 July 2025 International Cricket Council 30 November 2025https://www.ecb.co.uk/news/4307622/cardiff-derby-and-loughborough-to-host-warmup-games-ahead-of-icc-womens-t20-world-cup-2026 Cardiff, Derby and Loughborough to host warm-up games ahead of ICC Women's T20 World Cup 2026 10 July 2025 England and Wales Cricket Board 30 November 2025 अभ्यास मैचों की पूर्ण सूची १३ मई २०२६ को प्रकट की गई थी।https://www.icc-cricket.com/tournaments/womens-t20-worldcup-2026/news/warm-up-fixtures-out-with-30-days-to-women-s-t20-world-cup Warm-up fixtures out with 30 days to Women's T20 World Cup 2026-05-13 International Cricket Council en 2026-05-29
पुरस्कार राशि
आईसीसी ने प्रतियोगिता के लिए ८७.६ लाख अमरीकी डॉलर की पुरस्कार राशि आवंटित की, जो २०२४ से दस प्रतिशत अधिक है। विजेताओं को न्यूनतम २३.४ लाख अमरीकी डॉलर दिए जाएंगे, और प्रत्येक दल को उपान्त्य और अन्तिम मैच को छोड़कर, उनके द्वारा जीते गए प्रत्येक मैच हेतु अतिरिक्त ३१,१५४ डॉलर प्राप्त होंगे।https://www.espncricinfo.com/story/icc-increases-total-prize-pool-for-women-s-t20-world-cup-2026-by-10-1531825 ICC increases total prize pool for Women's T20 World Cup by 10% 2026-04-13 ESPNcricinfo en 2026-05-28https://www.icc-cricket.com/tournaments/womens-t20-worldcup-2026/news/record-prize-money-pot-announced-for-women-s-t20-world-cup-2026 Record prize money pot announced for Women's T20 World Cup 2026 2026-04-13 International Cricket Council en 2026-05-28https://www.icc-cricket.com/media-releases/icc-announces-record-prize-money-pot-as-icc-women-s-t20-world-cup-2026-trophy-tour-gets-underway ICC ANNOUNCES RECORD PRIZE MONEY POT AS ICC WOMEN'S T20 WORLD CUP 2026 TROPHY TOUR GETS UNDERWAY 2026-04-13 International Cricket Council en 2026-05-28
सन्दर्भ
बाह्य कड़ियाँ
https://www.icc-cricket.com/tournaments/womens-t20-worldcup-2026 आधिकारिक जालस्थल
खेल क्रिकेट इंग्लैंड
श्रेणी:क्रिकेट