411 REFERENCE · Wikipedia
राकापोशी-हरामोश पर्वतमाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राकापोशी-हरामोश पर्वतमाला (Rakaposhi-Haramosh Mountains) जम्मू और कश्मीर के काराकोरम पर्वतमाला की एक उपश्रेणी है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित बल्तिस्तान क्षेत्र के गिलगित ज़िले में स्थित है। इसके उत्तर में बरपु व चोगो लुंगमा हिमानियाँ (ग्लेशियर), पूर्व में शिगर नदी, दक्षिण में गिलगित व सिन्धु नदियाँ और पश्चिम में हुन्ज़ा नदी इसे घेरे हुए हैं।Jerzy Wala, Orographical Sketch Map of the Karakoram, Swiss Foundation for Alpine Research, Zurich, 1990.
इस पर्वतमाला का नाम इसके दो सदस्यों - राकापोशी और हरामोश - पर रखा गया है। यह दोनों बहुत नीची घाटियों के समीप खड़े हैं और इनकी चोटियों की उदग्रता अपने आसपास के स्थानों से इतनी अधिक है कि देखने पर एक भयंकर ऊँचाई का बोध देती हैं। यह स्थलाकृतिक उदग्रता विश्व की सर्वाधिक उदग्रताओं में गिनी जाती हैं।Andy Fanshawe and Stephen Venables, Himalaya Alpine-Style, Hodder and Stoughton, 1995.
कुछ प्रमुख पर्वत
पर्वतऊँचाई (मीटर)ऊँचाई (फ़ुट)निर्देशांकउदग्रता (मीटर)मातृपर्वतप्रथम आरोहणआरोहण संख्या (प्रयास)राकापोशी7,78825,55136 08 33 N 74 29 21 E2,818के२19588 (13)मालूबितिंग7,45824,46936 00 06 N 74 52 33 E2,193राकापोशी19712 (6)हरामोश7,40924,30835 50 24 N 74 53 51 E2,277मालूबितिंग19584 (3)दीरन7,26623,83936 07 19 N 74 39 40 E1,325मालूबितिंग196812 (8)
इन्हें भी देखें
काराकोरम
राकापोशी
हरामोश
सन्दर्भ
श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:काराकोरम