411 REFERENCE · Wikipedia
उड़ता तीर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अक्टूबर 2026 उड़ता तीर आकाश ए. कौशिक आकाश ए. कौशिक करण जौहरअदार पूनावालाअपूर्वा मेहतागुनीत मोंगा कपूरअचिन जैन आयुष्मान खुरानासारा अली खानराहुल बोसराम कपूरसुहैल नैय्यरगुलशन ग्रोवररघुबीर यादवबृजेंद्र कलाअक्षत तिवारी सचिन-जिगर धर्मा प्रोडक्शन्ससिख्या एंटरटेनमेंट 2026 10 23 भारत हिन्दी जासूसी, कॉमेडी, एक्शन
उड़ता तीर एक आगामी हिंदी स्पाय एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।https://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/udta-teer-trailer-ayushmann-khurrana-forgets-pakistani-jasoos-spy-comedy-dharma-productions-10890975/ Udta Teer trailer: Ayushmann Khurrana forgets he is a Pakistani ‘jasoos’ in this spy comedy 2026-09-23 The Indian Express en 2026-09-25 यह फिल्म पहले 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।https://www.thelallantop.com/entertainment/post/did-ayushmann-khurrana-flip-the-script-of-dhurandhar-in-udta-teer-trailer-raises-expectations आयुष्मान खुराना ने 'उड़ता तीर' में पलट दी 'धुरंधर' की कहानी! 2026-09-24 The Lallantop hi 2026-09-25 अब इसे 23 ऑक्टोबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जायेगा।
कथानक
बिलाल अहमद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी का एक होशियार जासूस है। उसे एक गुप्त मिशन पर भारत भेजा जाता है।
भारत आते ही एक धमाके में वह गंभीर रूप से घायल हो जाता है और अपनी याददाश्त खो बैठता है। जब उसकी आँख खुलती है तो उसे लगता है कि वह पाकिस्तानी नहीं, बल्कि भारत के आतंकवाद विरोधी दस्ते का एक देशभक्त अफसर है।
भारत की एक महिला अफसर उसे अपने दस्ते में भर्ती कर लेती है और उसे बताती है कि उसके माता-पिता आतंकवादी हमले में मारे गए थे, इसलिए वह देश की सेवा कर रहा है। बिलाल इस बात को सच मान लेता है।
अब बिलाल तिरंगा लहराता है, भारत माता की जय बोलता है और पाकिस्तान के भेजे हुए जासूसों को ही पकड़ने लगता है। यह देखकर पाकिस्तान में उसके आका हैरान रह जाते हैं कि उनका जासूस दुश्मन देश का भक्त कैसे बन गया।
इसी बीच एक खूंखार आतंकवादी अजहर मकसूद भारत में बड़े हमले की साजिश के साथ घुस आता है। अब पूरे देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी अनजाने में बिलाल पर आ जाती है।
फिल्म की कहानी इसी उलझन के इर्द-गिर्द घूमती है कि क्या बिलाल को अपनी असली पहचान याद आएगी या वह हमेशा के लिए भारतीय बनकर ही रहेगा।
ढालना
आयुष्मान खुराना – बिलाल अहमद
सारा अली खान
पारुल गुलाटी – करिश्मा
राम कपूर
प्रमोद संघी – अर्जुन
मुकुल देव
गुलशन ग्रोवर
राहुल बोस
सुहैल नैयर
बृजेंद्र कला
अक्षत तिवारी
निर्माण
विकास
आकाश ए. कौशिक ने इस फ़िल्म का निर्देशन किया है — इस फिल्म से वे अपने निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैंhttps://www.thehindu.com/entertainment/movies/udta-teer-ayushmann-khurrana-and-sara-ali-khans-spy-comedy-gets-new-release-date/article71447002.ece Udta Teer - Ayushman Khurrana and Sara Ali Khan spy comedy gets new release [द हिंदू]] 11 September 2026। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंसhttps://www.jagran.com/entertainment/bollywood-udta-teer-trailer-out-ayushmann-khurrana-play-pakistani-spy-in-this-comedy-movie-watch-here-40382692.html?app=true&utm_source=referral&utm_medium=social&utm_campaign=deeplink Udta Teer Trailer: हिंदुस्तानी देशभक्त बना पाकिस्तानी जासूस, Ayushmann Khurrana की स्पाई कॉमेडी का ट्रेलर आउट - udta teer trailer out ayushmann khurrana play pakistani spy in this comedy movie watch here Jagran hi 2026-09-25 और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। इसके निर्माताओं में करण जौहर और गुनीत मोंगा शामिल हैं।
ढलाई
इस फ़िल्म में मुकुल देव ने मुख्य भूमिका निभाई थी, परंतु 23 मई 2025 को उनकी मृत्यु 54 वर्ष की उम्र मे हुई थी। फ़िल्म के ट्रेलर लौंच के दौरान आयुष्मान खुराना और आकाश ए कौशिक ने उन्हे याद किया।https://www.ndtv.com/entertainment/we-sadly-underutilised-him-ayushmann-khurrana-remembers-mukul-dev-at-udta-teer-trailer-launch-12088523/amp/1 'We sadly underutilised him' - Ayushman Khurrana remembers Mukul Dev at Udta Teer trailer launch. 26 September 2026
संदर्भ
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में