Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टांक ज़िला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत में टांक ज़िला (गाढ़े नारंगी रंग में) टांक (उर्दू: ur ٹانک, टांक; पश्तो: ur ټک, टक; सराइकी: ur ٹاک, टंक; अंग्रेज़ी: Tank) पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत का एक ज़िला है। यह पहले डेरा इस्माइल ख़ान ज़िले का हिस्सा हुआ करता था। विवरण टांक ज़िले में ८५% लोग पश्तो बोलने वाले पश्तून लोग हैं और बाक़ी सराइकी बोलते हैं (जो पंजाबी भाषा और सिन्धी भाषा से प्रभावित एक हिन्द-आर्य भाषा है)। इस ज़िले में सन् १९९८ में २,३८,२१६ लोगों की आबादी थी। इसका क्षेत्रफल क़रीब १,६७९ वर्ग किमी है। यहाँ गर्मियों में बहुत गर्मी पड़ती है और तापमान ४८° सेंटीग्रेड तक पहुँच जाता है, फिर भी सर्दियों में इस से पश्चिम के इलाक़ों में ज़बरदस्त सर्दी पड़ती है जिस से वहाँ के बहुत से लोग अक्सर अपनी सर्दियाँ इस ज़िले में गुज़ारते हैं।1998 district census report, Population Census Organisation, Statistics Division, Government of Pakistan, 1999 इन्हें भी देखें ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा पश्तो पेशावर सन्दर्भ 2 श्रेणी:ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के ज़िले श्रेणी:पाकिस्तान के ज़िले श्रेणी:भारतीय उपमहाद्वीप के ज़िले