411 REFERENCE · Wikipedia
डॉन चीडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार
डोनाल्ड फ्रैंक चीडल जूनियर (जन्म: २९ नवंबर १९६४) एक अमेरिकी अभिनेता, फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक हैं। हैम्बर्गर हिल (१९८७) और कलर्स (१९८८) में गैंगस्टर "रॉकेट" के रूप में शुरुआती भूमिकाओं के बाद, चीडल ने १९९० के दशक में डेविल इन ए ब्लू ड्रेस (१९९५), रोज़वुड (१९९७) और बूगी नाइट्स (१९९७) में भूमिकाओं के साथ स्वयं को अभिनेता के रूप में स्थापित किया। उन्होंने निर्देशक स्टीवन सोडरबर्ग के साथ आउट ऑफ़ साइट (१९९८), ट्रैफ़िक (२०००) और ओशन इलेवन (२००१) जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म होटल रवांडा (२००४) में रवांडन होटल मैनेजर पॉल रूसबागिना की भूमिका निभाने के लिए चीडल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। २०१२ से २०१६ तक, उन्होंने शोटाइम कॉमेडी सीरीज़ हाउस ऑफ़ लाइज़ में मार्टी कान के रूप में अभिनय किया; इस भूमिका के लिए २०१३ में उन्हें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। फ़िल्म आयरन मैन २ (२००९) के बाद से चीडल ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों में वॉर मशीन की भूमिका भी निभाई है।
श्रेणी:ग्रैमी पुरस्कार विजेता
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1964 में जन्मे लोग