Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टेलीनोवेला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

टेलीनोवेला (Telenovela) एक प्रकार का टेलीविज़न टेलीविज़न धारावाहिक या सोप ओपेरा है। इन धारावाहिकों का निर्माण मुख्य रूप से लैटिन अमेरिका में किया जाता है।The Power of the Telenovela https://www.pbs.org/newshour/arts/the-power-of-the-telenovela पीबीएस न्यूज़ आवर 31 अगस्त 2026 en टेलिनोवेला की ताकत यह शब्द टेलि (टेलीविज़न) और नोवेला (नॉवेल या उपन्यास) को मिलाकर बना है। दुनिया भर में इसी तरह की नाटक शैली में मुसलसला (अरब देश), दिज़ी (तुर्की), सीरियल (भारत), टेलीसेरी (फिलीपींस), लाकोर्न (थाईलैंड), के-ड्रामा (दक्षिण कोरिया), दोरामा (जापान) और सी-ड्रामा (चीन) इत्यादि शामिल हैं। आम तौर पर टेलीनोवेला को अमेरिकी बोलचाल में स्पैनिश सोप ओपेरा भी कहा जाता है। टेलीनोवेला और अमेरिकी सोप ओपेरा में कुछ शैलीगत और विषय-वस्तु की समानताएँ होती हैं। इनमें मुख्य अंतर इनकी शृंखला की अवधि का होता है। टेलीनोवेला में एक पूरी कहानी आमतौर पर एक साल या उससे कम समय में खत्म हो जाती है। इसके विपरीत सोप ओपेरा में कई कहानियाँ आपस में जुड़ी होती हैं और वे लंबे समय तक चलती रहती हैं।जॉन हेक्ट Telenovela market https://www.hollywoodreporter.com/business/business-news/telenovela-market-138873/ द हॉलीवुड रिपोर्टर 31 अगस्त 2026 en टेलीनोवेला बाज़ार प्रसारण समय तय होने के कारण, आम सोप ओपेरा की तुलना में टेलीनोवेला में अतिनाटक तेज़ी से और कम शब्दों में दिखाया जाता है।हेक्टर बेसेरा A not-so-fond farewell to ‘Sábado Gigante,’ a corny, buffoonish show https://www.latimes.com/entertainment/tv/la-et-st-sabado-notebook-20150418-story.html लॉस एंजिल्स टाइम्स 31 अगस्त 2026 en ‘साबादो जिगांते’ को बिना किसी खास लगाव के विदाई—एक ऐसा शो जो बनावटी और मज़ाकिया हरकतों से भरा था। इतिहास ब्राज़ील को टेलीनोवेला शैली का जनक माना जाता है। वर्ष 1951 में ब्राज़ील ने दुनिया का पहला टेलीनोवेला सुआ विदा मे पर्टेन्से बनाया। वर्ष 1952 में, क्यूबा ने सेन्डेरोस डे अमोर और मेक्सिको ने एंजेलेस डे ला कैले रिलीज़ किया। इन टेलीनोवेला को हफ़्ते में एक बार दिखाया जाता था। वर्ष 1957 और 1958 के बीच, मेक्सिको ने अपना पहला ड्रामा सीरियल सेन्डा प्रोहिबिडा बनाया, जो आधुनिक टेलीनोवेला प्रारूप (सोमवार से शुक्रवार) में था। पहला वैश्विक टेलीनोवेला ए एस्क्रावा इसाउरा वर्ष 1976 में ब्राज़ील में बनाया गया था। इसे रूस, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका और दूसरे देशों में भेजा गया था। कम खर्च में और साधारण सेटों पर निर्मित टेलीनोवेला के तीन-चार एपिसोड स्टूडियो रोज़ाना तैयार कर देते थे। अभिनेता रेडियो ईयरपीस पहनते थे, जिनसे उन्हें संवाद की पंक्तियाँ और मंच-निर्देश मिलते थे। 1970 के दशक तक लैटिन अमेरिका में टेलीनोवेला इतने लोकप्रिय हो गए थे कि उन्होंने अमेरिका से आयात किए गए कार्यक्रमों को लगभग पूरी तरह से हटा दिया था। इन्हें भी देखें कोरियाई धारावाहिक भारतीय टेलीविजन नाटक जापानी टेलीविज़न ड्रामा सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:टेलिविज़न शैलियाँ श्रेणी:टेलिविज़न श्रेणी:टेलिविज़न पारिभाषिकी