411 REFERENCE · Wikipedia
वित्तीय आसूचना एकक (भारत)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वित्तीय आसूचना एकक (भारत) (अंग्रेज़ी में - फाईनैंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इ़डिया, Financial Intelligence Unit-India) वित्त मंत्रालय के अधीन एक एजेंसी है जिसका कार्य संदेहयुक्त वित्तीय सौदों की सूचनाओं का संग्रहण, प्रोसेसिंग, विश्लेषण व अपसारण करना है। यह अपने आप में एक नियामक संस्था नहीं है अपितु सूचना संग्रहण के माध्यम से विभिन्न नियामकों यथा भारतीय रिज़र्व बैंक, सेबी आदि के साथ सहयोग करता है।
== स्थापना ==
इसकी स्थापना 18 नवम्बर 2004 को की गई थी। यह एक स्वतंत्र निकाय है जो कि सीधे आर्थिक आसूचना परिषद् (Economic Intelligence Council (EIC)) के अधीन है जिसके अध्यक्ष वित्तमंत्री होते हैं।
== कार्य ==
इस एजेंसी का कार्य जिसका कार्य संदेहयुक्त वित्तीय सौदों की सूचनाओं का संग्रहण, प्रोसेसिंग व विश्लेषण करना तथा अर्थयुक्त जानकारी को संबंधित विभागों यथा विधि-प्रवर्तन, नियामक, खुफिया विभाग आदि तक पँहुचाना है। मनी लाँडरिंग व संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों (यथा-फाईनैंशियल एक्शन टास्क फोर्स, एग्मोण्ट समूह आदि) के साथ समन्वय एवं सहयोग भी इस एजेंसी का प्रमुख कार्य है।
== निदेशक ==
जनवरी 2011 से श्री पी के तिवारी इस संस्था के निदेशक पद पर हैं। (मार्च २०१४ को अद्यतन) इससे पूर्व वे पीएफआरडीए के कार्यकारी निदेशक के पद पर थे।
== फिननेट ==
जानकारी संग्रहण हेतु फिननेट (https://web.archive.org/web/20140603144459/https://finnet.gov.in/) का उपयोग किया जाता है।
== सन्दर्भ ==
== इन्हें भी देखें ==
वित्तीय आसूचना