411 REFERENCE · Wikipedia
निम्बी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|सैन फ्रैंसिस्को का एक दूकानदार अपनी दूकान के आगे शौचालय बनाने के विरोध में निम्बी (NIMBY) निशान दर्शा रहा है
निम्बी (अंग्रेज़ी: NIMBY) एक परिवर्णी शब्द (ऐक्रोनिम) और नारा है जो आम नागरिकों द्वारा ऐसे विकास-कार्यों के विरुद्ध बुलंद किया जाता है जो उनके घरों के पास बन रहे हों और जिनसे उनके जीवन पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है।
अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में यह परमाणु उर्जा स्टेशनों, हवाई अड्डों, कूड़ा इकठ्ठा करने के केन्द्रों और क़ैदख़ानों के निर्माण के विरुद्ध उठाया जा चूका है। "निम्बी" (NIMBY) का पूरा रूप है "नॉट इन माए बैकयार्ड" (not in my backyard) यानि "मेरे घर के पीछे नहीं"। उदहारण के लिए अगर किसी मोहल्ले के पास कचड़ा इकठ्ठा करने का केंद्र बनाने का प्रस्ताव हो जिस से उस मोहल्ले में बदबू-ही-बदबू रहने के आसार लगें, तो वहाँ के रहने वाले विरोध में निशान लिए धरना दे सकते हैं। ऐसे निशानों को "निम्बी" की श्रेणी का निशान कहा जाता है और यह नेताओं को संकेत होता है के "अगर इतना ही बढ़िया विकासकार्य है तो अपने घर के पास बनाओ, हमारे मोहल्ले में नहीं"।
इन्हें भी देखें
नारा
श्रेणी:अंग्रेज़ी के नारे
श्रेणी:नारे
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:नगरीय अध्ययन व नियोजन पारिभाषिकी