411 REFERENCE · Wikipedia
लॉवेल संस्थान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवम्बर 2023
लॉवेल संस्थान (Lowell Institute) मासाचूसेट्स की राजधानी बोस्टन में स्थित शिक्षण संस्थान है। इसकी स्थापना जॉन लॉवेल (१७९९-१८३६ ई.) की वसीयत से प्राप्त ढाई लाख डालर की धनराशि से सन् १८४८ में हुई। वसीयत में लॉवेल ने अपनी जन्मभूमि के अभ्युदय के लिए देशवासियों के ज्ञान और बुद्धि की वृद्धि को अवश्यक बताते हुए इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए बोस्टन नगर में सार्वजनिक व्यख्यानों के लिए धनराशि की व्यवस्था की।
इस वसीयत से दो प्रकार के व्याख्यानों का प्रबंध किया जाता है, एक सर्वसाधारण के लिए और दूसरा विद्वानों के लिए। विगत सौ वर्ष यूरोप के विशिष्ट विद्वान् संस्थान की ओर से सार्वजनिक व्याख्या देते रहे हैं। विद्वानों के लिए व्याख्यानों का प्रबंध कुछ समय बाद हुआ और वह आज भी किसी न किसी रूप में हो रहा है।
श्रेणी:संस्थान
श्रेणी:यूएसए