411 REFERENCE · Wikipedia
घिमऊ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अक्टूबर 2026
अक्टूबर 2026
घिमऊ कानपुर नगर जनपद के बिल्हौर तहसील, कोतवाली के अंर्तगत आने वाला प्रमुख गांव है। घिमऊ गांव शिवराजपुर विकास खंड क्षेत्र में आता है, इसकी न्याय पंचायत डोडवा जमौली है। घिमऊ गांव के करीब का रेलवे स्टेशन धौरसलार रेलवे स्टेशन है। घिमऊ गांव से एक किमी दूर एनएच 34 यानि जीटी रोड है जबकि 6 किमी दूर लखनऊ इटावा राजमार्ग है। घिमऊ गांव का मुख्य गंगा तट अकबरपुर सेंग है, जबकि दरियापुर बिल्हौर (1 किलोमीटर), औरंगपुर सांभी (1 किलोमीटर), रसूलपुर बिल्हौर (2 किलोमीटर), दादरपुर काठा (2 किलोमीटर), डोरवा जमौली (2 किलोमीटर) घिमाऊ के नजदीकी गाँव हैं।
यह जिला मुख्यालय कानपुर से उत्तर की ओर 54 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शिवराजपुर से 16 किलोमीटर और राज्य की राजधानी लखनऊ से 101 किलोमीटर की दूरी पर है। घिमाऊ का पिन कोड 209210 हैhttps://www.mapsofindia.com/villages/uttar-pradesh/kanpur-nagar/bilhaur/ghimau.html Ghimau Village मैप्स ऑफ इंडिया और डाक मुख्यालय उत्तरीपुरा है।
सन्दर्भ
श्रेणी:कानपुर नगर ज़िले के गाँव