411 REFERENCE · Wikipedia
आरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आरा नगर Ara Junction.jpg 280 1 centre 0 white आरा जंक्शन रेलवे स्टेशन और आरा शहर के प्रमुख स्थल 25 33 05 N 84 39 37 E inline,title भोजपुर जिला
आरा भारत प्रांत के बिहार राज्य का एक प्रमुख शहर है। यह भोजपुर जिले का मुख्यालय है। राजधानी पटना से इसकी दूरी महज ५५ किलोमीटर है। देश के दूसरे भागों से ये सड़क और रेलमार्ग से जुड़ा हुआ है। यह नगर वाराणसी से १३६ मील पूर्व-उत्तर-पूर्व, पटना से ३७ मील पश्चिम, गंगा नदी से १४ मील दक्षिण और सोन नदी से आठ मील पश्चिम में स्थित है। यह पूर्वी रेलवे की प्रधान शाखा तथा आरा-सासाराम रेलवे लाइन का जंक्शन है। डिहरी से निकलने वाली सोन की पूर्वी नहर की प्रमुख 'आरा नहर' शाखा भी यहाँ से होकर जाती है। आरा को १८६५ में नगरपालिका बनाया गया था।
गंगा और सोन की उपजाऊ घाटी में स्थित होने के कारण यह अनाज का प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र तथा वितरणकेंद्र है। रेल मार्ग और पक्की सड़क द्वारा यह पटना, वाराणसी, सासाराम आदि से सीधा जुड़ा हुआ है। बहुधा सोन नदी की बाढ़ों से अधिकांश नगर क्षतिग्रस्त हो जाता है।
इतिहास
आरा अति प्राचीन शहर है। पहले यहां मयूरध्वज नामक राजा का शासन था। महाभारत कालीन अवशेष यहां बिखरे पड़े हैं। ये 'आरण्य क्षेत्र' के नाम से भी जाना जाता था।http://www.bhaskar.com/news/BIH-awesome-fact-about-ara-bihar-2870556.html शहर का नाम रखने की इससे अद्भुत घटना नहीं सुनी होगी आपने! दैनिक भास्कर १६ दिसम्बर २०१४ https://web.archive.org/web/20141215114746/http://www.bhaskar.com/news/BIH-awesome-fact-about-ara-bihar-2870556.html १५ दिसंबर २०१४ live कहा जाता है आरा का प्राचीन नाम आरण्य था। http://hi.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%97%E0%A4%B0 आरामनगर bharatdiscovery.org १६ दिसम्बर २०१४ https://web.archive.org/web/20140710002849/http://hi.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%97%E0%A4%B0 १० जुलाई २०१४ dead
आरा अति प्राचीन ऐतिहासिक नगर है जिसकी प्राचीनता का संबंध महाभारत काल से है। पांडवों ने भी अपना गुप्तवास काल यहां बिताया था। जेनरल कनिंघम के अनुसार युवानच्वांग द्वारा उल्लिखित कहानी का संबंध, जिसमें अशोक ने दानवों के बौद्ध होने के संस्मरण स्वरूप एक बौद्ध स्तूप खड़ा किया था, इसी स्थान से है। आरा के पास मसाढ़ ग्राम में प्राप्त जैन अभिलेखों में उल्लिखित 'आरामनगर' नाम भी इसी नगर के लिए गया है। पुराणों में लिखित मयूरध्वज की कथा से भी इस नगर का संबंध बताया जाता है। बुकानन ने इस नगर के नामकरण में भौगोलिक कारण बताते हुए कहा कि गंगा के दक्षिण ऊँचे स्थान पर स्थित होने के कारण, अर्थात् आड़ या अरार में होने के कारण, इसका नाम 'आरा' पड़ा। १८५७ के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता युद्ध के प्रमुख सेनानी बाबू कुंवर सिंह की कार्यस्थली होने का गौरव भी इस नगर को प्राप्त है।http://panchjanya.com/arch/2000/5/7/File11.htm वीर कुंवर सिंह: १८५७ का महान योद्धा panchjanya १६ दिसम्बर २०१४ https://web.archive.org/web/20121025075534/http://panchjanya.com/arch/2000/5/7/File11.htm २५ अक्तूबर २०१२ deadhttp://bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A5%82_%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%B5%E0%A4%B0_%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 बाबू कुंवर सिंह bhaaratdiscovery.org १६ दिसम्बर २०१४ https://web.archive.org/web/20150103155413/http://bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A5%82_%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%B5%E0%A4%B0_%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 ३ जनवरी २०१५ dead आरा स्थित 'द लिटिल हाउस' एक ऐसा भवन है, जिसकी रक्षा अंग्रेज़ों ने १८५७ के विद्रोह में बाबू कुंवर सिंह से लड़ते हुए की थी। आरा १९७१ के पांचवीं लोकसभा चुनाव तक शाहाबाद संसदीय क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। १९७७ के दौरान आरा को अलग संसदीय क्षेत्र के रूप में मान्यता मिली और तब आरा अस्तित्व में आया। http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/tayaarinews/article1-story-67-67-416859.html आरा: जातीय समीकरण से बनेगा-बिगड़ेगा खेल लाइव हिन्दुस्थान १६ दिसम्बर २०१४ https://web.archive.org/web/20141216091952/http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/tayaarinews/article1-story-67-67-416859.html १६ दिसंबर २०१४ dead
शिक्षा
यहाँ वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय और अनेक महाविद्यालय हैं।
जैन बाला विश्राम नामक पुराना छात्राओं का स्कूल भी यहां है। हरप्रसाद दास जैन कॉलेज, महाराजा कॉलेज, सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज, जगजीवन कॉलेज, महंत महादेवानंद महिला कॉलेज अंगीभूत कॉलेज हैं। हित नारायण क्षत्रिय +२ उच्च विद्यालय (१९१७) है। इसके अलावे भी कई छोटे-मोटे कॉलेज और स्कूल शहर की शैक्षणिक पहचान दिलाते हैं। डेढ़ दशक पहले यहां वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। आऱा ने जगजीवन राम, राम सुभग सिंह, अंबिका शरण सिंह, रामानंद तिवारी जैसे नेता दिये।
दर्शनीय स्थल
आरा के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में प्रमुख हिन्दू मंदिर, पुराने शैक्षणिक संस्थान और ऐतिहासिक इमारत हैं:-
माँ आरण्य देवी मंदिर
बुढ़वा महादेव मंदिर
चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर
बड़ी मठिया मंदिर
बाबू वीर कुंवर सिंह रमना मैदान
वीर कुंवर सिंह पार्क
हरप्रसाद दास जैन कॉलेज
महाराजा कॉलेज
बाबू वीर कुंवर सिंह किला, जगदीशपुर
काली मंदिर, बखोरापुर
सिन्हा गंगा घाट
वसिष्ठ नारायण सिंह सेतु (कोईलवर)
गंगा-सोन संगम
वीर कुंवर सिंह सेतु (आरा-छपरा)
पूर्वी गुमटी फ्लाईओवर
बस स्टैंड फ्लाईओवर
क्लेक्ट्रैट पोखरा सूर्य मंदिर
जनसंख्या
२०११ की जनगणना के अनुसार आरा शहर की कुल जनसंख्या २,६१,४३० है।
बाहरी कड़ियाँ
आरा शहर की प्रमुख खबरे
सन्दर्भ
2
श्रेणी:बिहार के शहर
श्रेणी:भोजपुर जिला, बिहार
श्रेणी:भोजपुर ज़िले, बिहार के नगर