411 REFERENCE · Wikipedia
विकास खन्ना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विकास खन्ना Vikas Khanna in Doctorate ceremony (2018).jpg डॉक्टरेट प्राप्त करते हुए खन्ना yes 1971 11 14 अमृतसर, पंजाब, भारत भारतीय व्यंजन मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन जीडी गोएनका यूनिवर्सि़टी आयुर्वेद - द साइंस ऑफ फूड एंड लाईफMango MiaThe Spice Story of IndiaCuisine of GandhiNew York Chefs Cooking for Life - Cookbook राधिका खन्ना (बहन)
विकास खन्ना एक भारतीय बावर्ची, रेस्तराँ मालिक, फ़िल्म निर्माता के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे मास्टरशेफ़ इंडिया के निर्णायक के रूप में जाने जाते हैं। वे न्यूयार्क शहर में रहते हैं।
आरंभिक जीवन और शिक्षा
अमृतसर निवासी दविंदर और बिंदू खन्ना के पुत्र विकास खन्ना की प्रारंभिक शिक्षा सेंट फ्रांसिस स्कूल (अमृतसर) से हुई।Vedika Sud Indian Michelin-star chef feeds millions from New York https://www.cnn.com/2020/10/12/india/vikas-khanna-feed-india-intl-hnk-dst/index.html 2020-10-29 CNN उनकी माता अभी भी वहीं रहती हैं। पैरों में पैदाईशी विकृति (क्लब फुट) होने के कारण वे 13 साल की उम्र तक दौड़ने में अक्षम रहे। उन्होंने अपनी बीजी (दादी) से प्रभावित होकर रसोईंये की मूलभूत शिक्षा ग्रहण की और बहुत कम ही उम्र में पाकशास्त्र में निपुण हो गये। जब वे 17 साल के थे तब शादियों और पारिवारिक समारोहों की मेजबानी के लिए लॉरेंस गार्डन बैंक्वेट्स खोला। उन्होंने 1991 में मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन के एक संघटक वेलकमग्रुप ग्रेजुएट स्कूल ऑफ होटल एडमिनिस्ट्रेशन से स्नातक उत्तीर्ण किया।https://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/tp-karnataka/vikas-khanna-goes-down-memory-lane/article2862408.ece Vikas Khanna goes down memory lane Staff Correspondent 5 February 2012 16 July 2018 The Hindu
इसके अलावा जीडी गोयनका विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि ग्रहण की जो अपने पाकशास्त्र कला में उत्कृष्ट कार्य, लोकोपकार, परहितवाद और मानवतावाद तथा वैश्विक स्तर पर बावर्ची के रूप में प्रसिद्धि के लिए मान्यता के रूप में है।
उन्होंने अमेरिका के कुलिनरी इंस्टीट्यूट और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है।
करियर
खन्ना ने भारत में रहने के दौरान ताज होटल्स, ओबेरॉय ग्रुप, वेलकम ग्रुप और लीला ग्रुप ऑफ़ होटल्स के लिए काम किये। इसके अतिरिक्त एक उच्च स्तरीय भारतीय रेस्तरां जूनून जो कि मैनहट्टन के फ्लैटिरोन जिले में स्थित है वहाँ शामिल होने से पूर्व न्यूयॉर्क के सलाम बॉम्बे और द कैफे ऐट द रूबिन म्यूजियम ऑफ आर्ट में भी काम किया था। अपने शुरूआती सालों में द न्यूयार्क टाइम्सhttps://web.archive.org/web/20140715022340/http://www.nytimes.com/2011/03/30/dining/reviews/30rest.html/?_r=1%2F 15 July 2014 में सैम सिफ्टन के द्वारा जूनून की अनुकूलात्मक समीक्षा की गई, जो कि सराहनीय रही और 2011 से लगातार छह वर्षों तक मिशेलिन गाइड द्वारा मिशेलिन स्टार से सम्मानित किया गया।Vedika Sud Indian Michelin-star chef feeds millions from New York https://www.cnn.com/2020/10/12/india/vikas-khanna-feed-india-intl-hnk-dst/index.html 2020-10-29 CNN
विकास खन्ना ने गॉर्डन रामसेhttps://www.indiatoday.in/food-drink/musings/story/vikas-khanna-india-birthday-gordon-ramsay-masterchef-australia-queen-elizabeth-barack-obama-utsav-lifefd-1085929-2017-11-14 8 times Vikas Khanna made India proud on an international platform 14 November 2017 Shreya Goswami India Today en 2020-03-09, एरिक रिपर्ट, बॉबी फ्ले और जीन-जॉर्जेस वोंगरिचटेन सहित सिद्धहस्त बावर्चियों के साथ भी मिलकर काम किया है।
इसके अतिरिक्त 2019, दुबई Kinara by Vikas Khanna में उन्होंने किनारा रेस्तराँ तथा 2020 में एलोरा नामक रेस्तराँ खोला। Ellora by Vikas Khanna
संदर्भ
श्रेणी:1971 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय बावर्ची