Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टैक्ट समय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

टैक्ट समय (Takt time) उत्पादन से सम्बंधित शब्द है जो मांग के अनुसार उपलब्ध समय में किसी उत्पाद को तैयार करने को उल्लिखीत करता है। यह निर्माण चक्रिय समय से भिन्न है। टैक्ट समय ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग काम को डिजाइन करने के लिए किया जाता है और इकाइयों के क्रमिक उत्पादन में यह एक इकाई के उत्पादन की शुरुआत और अगली इकाई के उत्पादन की शुरुआत के बीच औसत समय अंतराल को मापता है। गणना के लिए यह उस समय अंतराल में मांग किए गए भागों की संख्या से विभाजित भागों के उत्पादन का समय है।Liker, Jeffrey K. https://www.worldcat.org/oclc/54005437 The Toyota way: 14 management principles from the world's greatest manufacturer 2004 McGraw-Hill 0-07-139231-9 न्यूयॉर्क 54005437 टैक्ट समय उपभोक्ता की मांग पर आधारित होता है। यदि प्रक्रिया अथवा उत्पादन क्रम टैक्ट समय में निर्माण करने में असफल होता है तब समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए या तो मांग स्तर, अतिरिक्त संसाधन या प्रक्रिया पुन: अभियांत्रिकी की आवश्यकता होती है। शब्द निर्माण टैक्ट समय जापानी शब्द タクトタイム तकुतो ताइमु से आया है जबकि जापानी में यह शब्द जर्मन शब्द तैक्तज़ाइत (de Taktzeit) से आया है जिसका अर्थ 'चक्रिय समय' होता है। सम्भवतः 1930 के दशक में यह शब्द जर्मन अभियन्ताओं द्वारा जापान प्रस्तावित किया गया।https://ocw.mit.edu/courses/esd-60-lean-six-sigma-processes-summer-2004/pages/lecture-notes/ Takt Time Graban Mark Ducharme Colin Ruddick Todd मुल रूप से यह शब्द लैटिन भाषा के शब्द "टैक्ट्स" (tactus) से आया है जिसका अर्थ "स्पर्श, स्पर्श की अनुभूति" है।Haghsheno Shervin Binninger Marco Dlouhy Janosch Sterlike Simon History and Theoretical Foundations of Takt Planning and Takt Control PDF 24th Annual Conference of the International Group for Lean Construction 53–62 20 July 2016 Boston https://www.iglc.net/Papers/Details/1297 22 November 2020 इसके कुछ पुराने अर्थों में ये भी शामिल हैं: (16वीं सदी) "नियमित संपर्क से शुरू होने वाली धड़कन, घड़ी की टिक-टिक", उसके बाद संगीत में "लय का संकेत देने वाली ताल" और (18वीं सदी) "नोट मूल्य की नियमित इकाई" आदि।Takt https://www.wissen.de/wortherkunft/takt 2020-11-15 परिभाषा यह मानते हुए कि किसी उत्पाद को शुद्ध उपलब्ध कार्य समय के दौरान, एक स्थिर दर पर, एक समय में, एक इकाई बनाया जाता है तब टैक्ट समय, समय की वो मात्रा है जिसमें मांग को पूरा करने के लिए दो लगातार इकाइयों के पूरा होने के बीच जो समय लगता है। टैक्ट समय इस सूत्र से ज्ञात किया जा सकता है:Hopp, Wallace J. https://www.worldcat.org/oclc/718450337 Factory physics Spearman, Mark L. 2011 978-1-57766-739-1 Third Long Grove, Illinois 718450337 जहाँ T   = टैक्ट समय, उदाहरण के लिए [दो लगातार इकाइयों के बीच कार्य समय] Ta = अवधि के दौरान काम करने के लिए उपलब्ध शुद्ध समय, उदाहरण के लिए [प्रति अवधि कार्य समय] D = अवधि के दौरान मांग (उपभोक्ता मांग) उदाहरण के लिए [प्रति अवधि आवश्यक इकाइयाँ] सन्दर्भ श्रेणी:उत्पादन और विनिर्माण