411 REFERENCE · Wikipedia
करन कुन्दरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
करन कुन्दरा Karan Kundra at the launch Yeh Kahan Aa Gaye Hum.jpg 220px yes 1984 10 11 जालंधर, पंजाब, भारत २००९-वर्तमान अभिनेता, मॉडल
Show = Bigg Boss 15 विजेता मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत 5 1 http://karankundra.net
करन कुन्दरा (जन्मगत नाम: वीर करन कुन्दरा, जन्म अक्तुबर ११, १९८४, स्थान जालंधर, पंजाब) एक भारतीय टीवी अभिनेता हैं। टीवी दुनिया में आने से पहले ये अपने पारिवारिक व्यवसाय में थे।http://www.filmyfolks.com/kmh/karan-kundra.shtml Karan Kundra Profile-family,new show and other info 13 दिसंबर 2012 https://web.archive.org/web/20130116203926/http://filmyfolks.com/kmh/karan-kundra.shtml 16 जनवरी 2013 dead
व्यक्तिगत जीवन
इनका जन्म जालंधर (पंजाब, भारत) के एक व्यवसाय परिवार में हुआ था। वह अपने परिवार के सबसे युवा सदस्य हैं और उनके तीन बहनें भी है जो उनसे उमर में बडी है। करन कुन्दरा ने अपनी पढ़ाई राजस्थान के अजमेर स्थित मेयो कॉलेज में की थी और वह एक एमबीए की डिग्री प्राप्त कर स्नातक बने। यह डिग्री उन्हें युएसए से प्राप्त हुआ था।
करन कुन्दरा 'कितनी मुहब्बत है' धारावाहिक से अपनी पूर्व सह-अभिनेत्री कृतिका कामरा को लगभग फरवरी २०१० से २०१२ की शुरुआत तक २ साल तक डॅटिंग कर चुके हैं।
एक मॉडल से अभिनेता होने, एवं एक व्यापारी होने के साथ साथ करन एक अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर के मालिक भी है। वह अपने पिता के साथ निर्मित हो रही इमारतों को ढांचागत सुविधाएँ उपलब्ध करवाने का व्यवसाय करते हैं। पंजाब के जालंधर शहर में स्थित 'इन्सिग्निया शॉपिंग मॉल' इनकी हाल ही में निर्मित प्रकल्पों में से एक है।
टेलिविज़न
करन ने अपनी अभिनय की शुरुआत २००८ में एनडीटीवी इमेजिन चैनल पर प्रसारित धारावाहिक 'कितनी मुहब्बत हैं' में अर्जुन पुंज की मुख्य भूमिका से की थी। २००९ में उन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'बेताब दिल की तमन्ना है' में वीरु की मुख्य भूमिका निभाई। इसी चैनल पर प्रसारित 'आहट' धारावाहिक में एक युवराज के भूत का किरदार निभाने के बाद वह स्टार प्लस पर प्रसारित डांस रिएलिटी शो 'ज़रा नच के दिखा' में हिस्सा लिया।
करन को आखिरी बार अपनी पहली सीरियल 'कितनी मुहब्बत है' के सीक़्वल (इमेजिन टीवी पर प्रसारित) में अर्जुन सिंहानिया की मुख्य भूमिका में अभिनय करते हुए देखा गया था। जनता की मांग पर इस धारावाहिक को वापस लाया गया था।NetNewsPublisher http://www.netnewspublisher.com/karan-kundra-in-new-look-for-kitni-mohabbat-hai-2/ Karan Kundra in new look for Kitni Mohabbat Hai 2! Netnewspublisher.com 2012-05-28 https://web.archive.org/web/20110821035342/http://www.netnewspublisher.com/karan-kundra-in-new-look-for-kitni-mohabbat-hai-2/ 21 अगस्त 2011 dead
वर्षधारावाहिकभूमिकासह-अभिनेत्रीचैनल२००९कितनी मोहब्बत हैअर्जुन पुंजकृतिका कामराएनडीटीवी इमेजिन२००९-२०१०बेताब दिल की तमन्ना हैवीरुसुमना दास सोनी एंटरटेन्मेंट टेलिविज़न२०१०आहटहर्ष खांडेपारकरक्रतिका सेनगारसोनी एंटरटेन्मेंट टेलिविज़न२०१०ज़रा नच के दिखास्वयं स्टार प्लस२०१०-२०११ कितनी मुहब्बत है २ अर्जुन सिंहानियाकृतिका कामराइमेजिन टीवी२०१२-वर्तमान गुमराह एंड ऑफ इनोसेंसस्वयं (संचालक) चैनल वी एवं स्टार प्लस२०१२तेरी मेरी लव स्टोरीज़करन कपूरपूजा शर्मास्टार प्लस२०१२वी द सीरियलस्वयंकृतिका कामराचैनल वी२०१५एम टी वी फ़नाविवानचेतना पांडेएम टी वी २०१६ ये कहाँ आ गए हम राहुल एंड टीवी २०१८ दिल ही तो है रित्विक नून योगिता बिहानी सोनी टीवी अल्ट बालाजी
फिल्मों की सूची
प्योर पंजाबी - 2011-12
जट रोमांटिक - 2012
हॉरर स्टोरी (हिन्दी) - 2013
सम्बन्धित जानकारी
बाहरी संकेत
Karan Kundra
Karan Kundra's Official Page
4424993
श्रेणी:भारतीय टेलिविज़न अभिनेता
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय अभिनेता
श्रेणी:भारतीय पुरुष मॉडल
श्रेणी:1984 में जन्मे लोग
श्रेणी:जालंधर के लोग