411 REFERENCE · Wikipedia
विद्युत प्रदायी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|व्यक्तिगत कम्प्यूटर (पीसी) की पॉवर सप्लाई
विद्युत शक्ति के किसी स्रोत को सामान्य रूप से विद्युत प्रदायी या 'विद्युत प्रदायक' या 'पॉवर सप्लाई' कहा जाता है। यह शब्द अधिकांशतः वैद्युत शक्ति आपूर्ति के सन्दर्भ में ही प्रयुक्त होता है; यांत्रिक शक्ति के सन्दर्भ में यह बहुत कम प्रयुक्त होता है; अन्य उर्जा के सन्दर्भ में लगभग इसका कभी भी उपयोग नहीं होता।.
तकनीकी रूप से पॉवर सप्लाई एक एक ऐसा उपकरण है जो किसी एक प्रारूप (वोल्टेज, आवृति, एसी/डीसी) की विद्युत उर्जा के स्रोत से शक्ति/उर्जा लेकर किसी दूसरे उपकरण (जिसे लोड कहते हैं) के लिये आवश्यक प्रारूप में विद्युत उर्जा उपलब्ध कराती है। उदाहरण के लिये मोबाइल को चार्ज करने के लिये प्रयुक्त कोई पावर सप्लाई किसी २३० वोल्ट, ५० हर्ट्ज के एसी स्रोत से विद्युत उर्जा लेकर लगभग ४ वोल्ट डीसी उपलब्ध कराती है जिसे मोबाइल से जोड़ देने से वह लगभग १५० मिली एम्पीयर विद्युत धारा लेकर अपनी बैटरी को आवेशित कर लेता है। वास्तव में इसे "शक्ति आपूर्ति" कहने की अपेक्षा "शक्ति परिवर्तक" (Power Converter) कहना अधिक सार्थक है।
विद्युत शक्ति आपूर्ति
right|thumb|400px|रैखिक नियंत्रित विद्युत प्रदायी का ब्लॉक आरेख ;१- ट्रांसफॉर्मर, २- रेक्टिफायर, ३- फिल्टर, ४ - रेगुलेटर, ५ - संधारित्र
thumb|300px|एक साधारण डेस्कटॉप पॉवर सप्लाई
वोल्टेज रेगुलेटर, कम्प्यूटर की पॉवर सप्लाई, टीवी की पॉवर सप्लाई, इन्वर्टर, वेल्डिंग की शक्ति आपूर्ति, अनवरत शक्ति आपूर्ति (यूपीएस्), बैटरी, कृत्रिम उपग्रह की शक्ति आपूर्ति, मोबाइल फोन की शक्ति आपूर्ति, प्रयोगशाला में प्रयोग आने वाली शक्ति आपूर्ति आदि
विद्युत शक्ति आपूर्ति के प्रकार
right|thumb|200px|मोबाइल फोन का चार्जर, जिसके अन्दर एक छोटी सी एसएमपीएस होती है।
विद्युत शक्ति आपूर्तियों का वर्गीकरन कई तरह से किया जा सकता है।
विद्युत शक्ति आपूर्ति के अन्दर स्थित पॉवर स्विचों के कार्य करने के ढ़ंग के आधार पर शक्ति आपूर्ति यूनिटें मुख्यत: दो प्रकार की होती हैं-
रेखीय शक्ति आपूर्ति (Linear power supply), तथा
एस एम पी एस (SMPS)
शक्ति आपूर्ति के इनपुट एवं आउटपुट की प्रकृति (डीसी या एसी) के आधार पर शक्ति-आपूर्तियाँ चार तरह की होती हैं-
एसी से डीसी परिवर्तक (दिष्टकारी)
एसी से एसी परिवर्तक (जैसे साइक्लोकन्वर्टर एवं अन्य आवृत्ति परिवर्तक यूनिटें)
डीसी से एसी परिवर्तक (इन्वर्टर
डीसी से डीसी परिवर्तक - यह कार्य लिनियर रेगुलेटर से भी किया जाता है। किन्तु एस एम पी एस की तरह बने डीसी-डीसी परिवर्तक चार तरह के होते हैं:
बक कन्वर्टर (Buck) - किसी डीसी वोल्टेज से इन्पुट लेकर उससे कम डीसी वोल्टेज में बदलता है।
बूस्ट कन्वर्टर (Boost) -किसी डीसी वोल्टेज से इन्पुट लेकर उससे अधिक डीसी वोल्टेज में बदलता है।
बक-बूस्ट कन्वर्टर (Buck-boost) - यह डीसी वोल्टेज को कम और ज्यादा दोनो कर सकता है।
कुक कन्वर्टर (Cuk)
यांत्रिक शक्ति आपूर्ति (Mechanical power supplies)
विद्युत जनित्र या अल्टरनेटर से जुड़ी हुई फ्लाईह्वील (Flywheel)
कम्पल्सेटर (Compulsator)
इन्हें भी देखें
दिष्टकारी (rectifier)
इलेक्ट्रॉनिक फिल्टर
वोल्टता नियन्त्रक (Voltage regulator)
रैखिक विद्युत प्रदायी (लिनियर पॉवर सप्लाई)
एस एम पी एस (Switched-mode power supply)
बाहरी कड़ियाँ
Online Power Supplies manufacturers database
DC-DC Converter Tutorial This article outlines the different types of switching regulators used in DC-DC conversion.
Introduction to power supplies - National Semiconductor
Power Supplies industry press releases, jobs, design discussions
A useful Web calculator and theory text for various SMPS topologies
Power Electronics Books
Switching regulator application note for LCD Power supply
Switching Regulator Simulator
श्रेणी:विद्युत
श्रेणी:शक्ति एलेक्ट्रानिकी
श्रेणी:शक्ति आपूर्ति