411 REFERENCE · Wikipedia
यह प्यार न होगा कम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ये प्यार न होगा कम 250px ये प्यार न होगा कम का चित्र नाटक भारत हिन्दी कलर्स टीवी २००८ 2 दिसम्बर 2010 http://colorstv.in/show/yeh-pyaar-na-hoga-kam
ये प्यार न होगा कम एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, यह कलर्स का एक नाट्य कार्यक्रम है। यह रुमानी सफर नवाबों के शहर लखनऊ के दो युवाओं की प्रेम कहानी से शुरू हो रहा है। यह धारावाहिक जाति की राजनीति और वर्ग भेद के विरुद्ध प्रेम की परीक्षा और मुसीबतों से साम्ना कराता है। इस नाटक में अबीर और लहर की प्रेम कहानी है, जो जाति की राजनीति की पृष्ठभूमि में फिल्मायी गयी है। यह धारावाहिक परिवारों तथा समाज के साथ जंग की ऐसी प्रेम कहानी दिखाता है, जो पहले कभी नहीं देखी गयी। यह धारावाहिक पुरानी कहावत प्यार अंधा होता है पर आगे बढ़ता है, लेकिन जाति और वर्ग भेद के प्रति हमारे देश के लोगों की सनक की भी आलोचना करता है। सत्तर के दशक की हिन्दी फिल्मों के अभिनेता धीरज कुमार की कंपनी क्रिएटिव आई द्वारा निर्मित इस धारावाहिक में अबीर की भूमिका गौरव खन्ना और लहर की भूमिका यमी गौतम कर रही हैं। इनके अलावा इस धारावाहिक में ऐश्वर्य नारकर, तुषार दलवी और प्राची शाह आदि भी महत्त्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
कलाकार
भूमिका अभिनेता कल्याणी सुरेखा सीकरी भैरों अनूप सोनी आनंदी अविका गौड़ जगदीश (जग्या) अविनाश मुकर्जी चंपा शिवशक्ति सचदेवा सुमित्रा स्मिता बंसल गहना नेहा मर्दा भगवती भरवी रायचुरा सुगना विभा आनंद श्याम विक्रांत मैसी वसंत सत्यजीत शर्मा प्रताप जहांगीर वकील
निर्माण
इसे बनाने के लिए मुम्बई में फिल्मसिटी में दो एकड़ के दायरे में लखनऊ के गणेशगंज मौहल्ले का निर्माण किया गया है। अभिनेता गौरव खन्ना कानपुर के रहने वाले हैं। इस धारावाहिक के प्रचार लखनऊ में गणेशगंज में शूट हुए थे। जिस हवेली में यह शूट हुए थे, वहां रहने वाली लड़कियों की चाल-ढाल, बोलचाल आदि को मैंने ध्यान से देखा। सीरियल की भाषा सरल है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:कलर्स चैनल के कार्यक्रम
श्र:भारतीय टेलीविजन धारावाहिक