411 REFERENCE · Wikipedia
भारतमाला परियोजना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत नरेन्द्र मोदी नितिन गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मन्त्रालय 2015 07 31 y
भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) एक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना हैं।Bharat Mala: PM Narendra Modi's planned Rs 14,000 crore road from Gujarat to Mizoram http://articles.economictimes.indiatimes.com/2015-04-29/news/61652753_1_crore-road-road-connectivity-road-network 24 October 2017 The Economic Times New Delhi 25 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20160917232112/http://articles.economictimes.indiatimes.com/2015-04-29/news/61652753_1_crore-road-road-connectivity-road-network 17 सितंबर 2016 live इसके तहत नए राजमार्ग के अलावा उन परियोजनाओं को भी पूरा किया जाएगा जो अब तक अधूरे हैं। इसमें सीमा और
अंतर्राष्ट्रीय संयोजकता वाले विकास परियोजना को शामिल किया गया है। बंदरगाहों और सड़क, राष्ट्रीय गलियारों (नेशनल कॉरिडोर्स) को ज्यादा बेहतर बनाना और राष्ट्रीय गलियारों को विकसित करना भी इस परियोजना में शामिल है। इसके अलावा पिछडे इलाकों, धार्मिक और पर्यटक स्थल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाएंगे। चार धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के बीच संयोजकता बेहतर की जाएगी।
सड़कों के विस्तार एवं विकास के लिए बने, 10 लाख करोड़ रुपये के भारतमाला परियोजना, में कई प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना (एनएचडीपी) जिसें 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा लॉन्च किया था, सहित सभी मौजूदा राजमार्ग परियोजनाओं को इसमें समाहित कर लिया जायेगा।
यह परियोजना गुजरात और राजस्थान से शुरू होकर, पंजाब की ओर चलेगी और फिर पूरे हिमालयी राज्यों - जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड - और तराई इलाकों के साथ उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमाओं को कवर करेगी और पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मिजोरम में भारत-म्यांमार की सीमा तक जायेगी। आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों सहित दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
सरकार के मुताबिक योजना के पूरा होने पर, भारतमाला के तहत राजमार्ग की कुल लंबाई 51,000 किलोमीटर होगी। इसके पहले चरण में 29,000 किलोमीटर का विकास 5,5 खरब के परिव्यय के साथ किया जाएगा।
व्यय
इस भारतमाला परियोजना में 5.35 लाख करोड़ रुपए का खर्च आएगा। जिसे कैबिनेट ने २४- अक्टुबर २०१७ को मंजूरी दे दी हैं।
प्रगति
सड़क परिवहन और राजमार्ग मन्त्रालय ने 2.6 लाख करोड़ (यूएस 41 बिलियन डॉलर) की भारतमाला परियोजना पर एक मसौदा तैयार किया है, जिसमें भारत की सीमाओं, तटीय क्षेत्रों, बंदरगाहों, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के साथ 25,000 किमी की सड़कों का निर्माण शामिल है।Ministry proposes construction of 20,000 km of roads under Bharat Mala project http://articles.economictimes.indiatimes.com/2016-01-09/news/69634613_1_draft-cabinet-note-finance-ministry-roads-ministry 9 January 2016 The Economic Times New Delhi 25 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20160912111438/http://articles.economictimes.indiatimes.com/2016-01-09/news/69634613_1_draft-cabinet-note-finance-ministry-roads-ministry 12 सितंबर 2016 live २४, अक्टुबर २०१७ को कैबिनेट ने इस मसौदे को मंजूरी दे दी हैं।https://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/government-sanctioned-seven-lakh-crores-highway-projects-including-bharatmala/articleshow/61201468.cms संग्रहीत प्रति 25 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171106170924/https://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/government-sanctioned-seven-lakh-crores-highway-projects-including-bharatmala/articleshow/61201468.cms 6 नवंबर 2017 live
पहला चरण
भारतमाल पारियोजन के पहले चरण के तहत नई सड़क की कुल लंबाई 24,800 किलोमीटर होगी और शेष 10,000 किलोमीटर एनएचडीपी के तहत बनाई जायेगी।
2017 तक, राजमार्ग क्षेत्र में 30 किमी/दिन का निर्माण चल रहा है।http://www.financialexpress.com/industry/highway-construction-target-for-nitin-gadkari-led-road-transport-ministry-is-30-km-per-day-too-much-of-a-stretch/701339/ Highway construction target for Nitin Gadkari-led Road Transport Ministry: Is 30 km per day too much of a stretch? 2017-06-05 The Financial Express 2017-08-08 en-US https://web.archive.org/web/20171013173938/http://www.financialexpress.com/industry/highway-construction-target-for-nitin-gadkari-led-road-transport-ministry-is-30-km-per-day-too-much-of-a-stretch/701339/ 13 अक्तूबर 2017 live अत:, पहला चरण 2022 तक पूरा हो सकता है, जबकि एनएचडीपी के तहत लगभग एक ही राष्ट्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग का उन्नयन 19 वर्षों में हो सका था।
सड़क का प्रकारकिमीआर्थिक कॉरिडोर 9,000अंतर-गलियारे और फीडर मार्ग6,000राष्ट्रीय कॉरिडोर दक्षता कार्यक्रम 5,000सीमा और अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी सड़कें 2,000तटीय और बंदरगाह कनेक्टिविटी सड़कें2,000एक्सप्रेसवे800भारतमाल पारियोजन पहला-चरण के तहत कुल 24,800राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना (एनएचडीपी) के तहत शेष राष्ट्रीय राजमार्ग10,000पहले-चरण के अंत तक कुल विकसित सडक (किमी)34,800
इन्हें भी देखें
सागर माला परियोजना
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत में प्रस्तावित सड़क संरचना
श्रेणी:भारत में प्रस्तावित भवन और ढाँचे
श्रेणी:तटीय निर्माण