Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एलएचसी-बी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एलएचसी-बी या एलएचसी-ब्यूटी का पूर्ण नाम लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर - ब्यूटी (Large Hadron Collider beauty) है। यह सर्न लार्ज हैड्रान कोलाइडर नामक त्वरक पर आँकड़े इकट्ठा करने वाले ७ कण भौतिकी प्रयोगो में से एक है। एलएचसी-बी विशेष रूप से बी-भौतिकी के अध्ययन के लिए बनाया गया प्रयोग है, जो बी-हैड्रॉनों (भारी कण जिनमें बॉटम क्वार्क होता है) की अन्योन्य क्रिया में आवेश-समता उलंघन का मापन करता है। इस तरह के अध्ययन ब्रह्माण्ड में कण-प्रतिकण असममिति को समझने में सहायक हैं। संसूचक अग्र भाग में दुर्बल-वैद्युत भौतिकी व अनुप्रस्थ काट निर्माण के मापन का निष्पादन करने में भी सक्षम है। सहकार्यता में १६ देशों की ६० संस्थानों से लगभग ८४० लोग कार्य करते हैं जिन्होंने संसूचक बनाया और संचालित किया।http://lhcb.web.cern.ch/lhcb/ एलएचसी-बी सहकार्यता जालस्थल 21 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20130414115154/http://lhcb.web.cern.ch/lhcb/ 14 अप्रैल 2013 dead भौतिक उद्देश्य इस प्रयोग के कुछ लक्ष्य निम्न हैं: दुर्लभ Bs → μ+ μ− क्षय का शाखन अनुपात की उपरी सीमा का मापन करना। Bd → K* μ+ μ− क्षय के म्यूऑन युग्म की अग्र-पश्च सममिति का मापन करना। Bs → J/ψ φ क्षय में आवेश-समता उल्लंघन कला का मापन करना। विकिरणीय B क्षय के गुणधर्मों का मापन। ऐकिक त्रिक कोण γ का ट्री-स्तर तक अध्ययन। चार्मरहित आवेशित द्विकण क्षय। एलएचसी-बी संसूचक 700px|एलएचसी-बी संसूचक ये भी देखें सर्न लार्ज हैड्रान कोलाइडर बाहरी कड़ियाँ एलएचसी-बी का सार्वजनिक पृष्ठ यूएसएलएचसी सन्दर्भ श्रेणी:भौतिकी श्रेणी:कण भौतिकी श्रेणी:अनुसंधान श्रेणी:सर्न श्रेणी:लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर