411 REFERENCE · Wikipedia
हाफ़ टिकट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हाफ टिकट हाफ़ टिकट.jpg हाफ टिकट का पोस्टर कालीदास कालीदास सलिल चौअधरी (संगीतकार)शैलेन्द्र (गीतकार) सुरिद कार (कहानी), रमेश पंत (पटकथा एवं संवाद) किशोर कुमार, मधुबाला, प्राण, शम्मी, हेलन, मनोरमा, मोनी चटर्जी, नर्बदा शंकर, टुन टुन, पूनम, दिलीप, फ़िल्मिस्तान स्टूडियो, कमल स्टूडियो एवं सैंट्रल स्टूडियो राज तलवार अपूर्ब भट्टाचार्जी 1962 भारत हिन्दी
हाफ टिकट १९६२ में बनी हिन्दी भाषा की एक हास्य फ़िल्म है। इस फ़िल्म के निर्माता व निर्देशक कालीदास हैं और मुख्य कलाकार किशोर कुमार, मधुबाला और प्राण हैं।
संक्षेप
विजय (किशोर कुमार) एक अमीर घराने का नाकारा लड़का है जिसका बाप उसे घर से निकाल देता है। अपनी किस्मत आज़माने के लिए वह मुंबई जाने का फ़ैसला करता है लेकिन पैसा न होने के कारण वह एक छोटे बच्चे मुन्ना का भेष बनाकर ट्रेन का हाफ़ टिकट ख़रीदता है। जब वह टिकट ख़रीद रहा होता है तो हीरों का चोर राजा (प्राण) चुपके से उसके पीछे की जेब में वह हीरा छुपा देता है। अपने को विजय का चाचा बताकर जब दोनों ट्रेन में चढ़ते हैं तो राजा विजय की जेब से वह हीरा वापस लेने की कोशिश करता है लेकिन विजय उसके चंगुल से भागकर दूसरे डिब्बे में चढ़ जाता है जहाँ उसकी मुलाकात रजनी (मधुबाला) से होती है जो एक रंगमंच की कलाकार है। रजनी को देखते ही विजय को उससे प्यार हो जाता है। फिर पूरी फ़िल्म विजय का राजा के हाथों से बार-बार बच निकलना और रजनी के सामने अपने प्यार का इज़हार करने में निकल जाती है। अंत में पुलिस राजा को पकड़ लेती है और विजय और रजनी, जिसका असली नाम आशा है, की शादी हो जाती है।
चरित्र
किशोर कुमार - विजय उर्फ़ मुन्ना
मधुबाला - रजनी देवी/आशा
प्राण - राजा बाबू और चाचा
शम्मी - लिली
हेलन - नर्तकी (सिर्फ़ एक गाने के लिए)
मनोरमा - रजनी की आंटी
मुख्य कलाकार
किशोर कुमार
मधुबाला
प्राण
शम्मी
हेलन
मनोरमा
मोनी चटर्जी
नर्बदा शंकर
टुन टुन
पूनम
दिलीप
दल
संगीत
इस फ़िल्म के संगीतकार सलिल चौधरी हैं और गीतकार शैलेन्द्र हैं।
+हाफ़ टिकट के गीतगीतगायक/गायिका१अरे लेलो जी लेलोकिशोर कुमार२अरे वाह रे मेरे मालिककिशोर कुमार३आ के सीधी लगी दिल पेकिशोर कुमार४आँखों में तुमकिशोर कुमार, गीता दत्त५चांद रात तुम हो साथलता मंगेशकर, किशोर कुमार६चील चील चिल्ला केकिशोर कुमार७वो एक निगाह क्या मिलीलता मंगेशकर, किशोर कुमार
रोचक तथ्य
परिणाम
बौक्स ऑफिस
समीक्षाएँ
नामांकन और पुरस्कार
बाहरी कड़ियाँ
0056052 हाफ टिकट
श्रेणी:1962 में बनी हिन्दी फ़िल्म