Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हाएड्रा (उपग्रह)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|180px|right|हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा ली गई यम (प्लूटो) की तस्वीर में हाएड्रा-समेत प्लूटो के तीनों उपग्रह नज़र आ रहे हैं हाएड्रा बौने ग्रह यम (प्लूटो) का एक उपग्रह है। प्लूटो के तीनों ज्ञात उपग्रहों में यह सब से बाहरी कक्षा में परिक्रमा करने वाला उपग्रह हैं। इसकी खोज २००५ में हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा हुई थी। हाएड्रा का अकार थोड़ा बेढंगा है (यानि गोल नहीं है)। इसके अकार का सही अनुमान नहीं लगाया जा सका है, लेकिन इसका व्यास (डायामीटर) ६१ किमी से १६७ किमी के बीच में है। २०१५ में प्लूटो का अध्ययन करने के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा एक "न्यू होराएज़न्ज़" (हिंदी अर्थ: "नए क्षितिज") नाम का मनुष्य-रहित अंतरिक्ष यान भेजने की योजना है और आशा है के इस से हाएड्रा के बारे में भी और ज्ञान मिलेगा। रूप-रंग हाएड्रा का रंग भूरा है और प्लूटो के बाक़ी दो उपग्रहों (शैरन और निक्स) से मिलता-जुलता है। प्लूटो के रंग में कुछ लाली है जो इन उपग्रहों में नहीं झलकती। अन्य भाषाओँ में हाएड्रा को अंग्रेज़ी में "Hydra" लिखा जाता है। इन्हें भी देखें यम (ग्रह) यम के प्राकृतिक उपग्रह न्यू होराएज़न्ज़ श्रेणी:प्राकृतिक उपग्रह श्रेणी:यम के प्राकृतिक उपग्रह श्रेणी:सौर मंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना