411 REFERENCE · Wikipedia
श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर एक ऐसा सॉफ्टवेयर होता है जो कि श्रुतलेखन द्वारा वाक को पाठ में बदलता है अर्थात कम्प्यूटर पर माइक में बोले गई ध्वनि को टैक्स्ट रूप में बदलता है। इसे स्पीट टू टैक्स्ट सॉफ्टवेयर भी कहते हैं। यह स्पीच रिकॉग्नीशन तकनीक पर कार्य करता है।
अंग्रेजी श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर
अंग्रेजी के लिए ड्रैगन नैचुरली स्पीकिंग नामक प्रसिद्ध श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर है। इसके अतिरिक्त यह सुविधा ऑफिस ऍक्सपी, ऑफिस २००३ में उपलब्ध है। नई विंडोज़ विस्ता तथा विंडोज़ ७ में यह सुविधा अन्तर्निमित है।
हिन्दी श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर
हिन्दी के लिए अभी तक केवल एक श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर है - श्रुतलेखन-राजभाषा। एक अन्य सॉफ्टवेयर वाचान्तर-राजभाषा है जो कि अंग्रेजी स्पीच को इनपुट के तौर पर लेता है तथा मशीनी अनुवाद करके उसे हिन्दी टैक्स्ट में बदलता है।
ये भारतीय भाषी कम्प्यूटिंग कम्पनी सी-डैक तथा अन्तरराष्ट्रीय कम्प्यूटर कम्पनी आइ०बी०ऍम० के द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गये हैं। इसका मूल्य लगभग ५००० रुपये है।
एक अन्य हिन्दी एऍसआर नामक प्रोग्राम सोर्सफोज.नेट पर विकास के चरण में है।
ऐसा माना जाता है कि भविष्य में श्रुतलेखन कम्प्यूटर में हिन्दी टैक्स्ट इनपुट के लिये सर्वाधिक उपयुक्त प्रणाली होगी। इसका कारण है कि हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाएँ स्वभाव से ध्वन्यात्मक हैं अर्थात इनमें जैसा बोला जाता है वैसे ही लिखा जाता है।
इन्हें भी देखें
श्रुतलेखन-राजभाषा
वाचान्तर-राजभाषा
हिन्दी एऍसआर
बाहरी कड़ियाँ
हिन्दी श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर उन्मोचित
C-DAC/IBM Unveil Shrutlekhan-Rajbhasha Hindi Speech Recognition Tool
C-DAC develops software that transcribes human speech
श्रेणी:कंप्यूटर
श्रेणी:सॉफ्टवेयर
श्रेणी:हिन्दी टाइपिंग
श्रेणी:हिन्दी कम्प्यूटिंग