Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रासायनिक तत्व

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

450px|thumbnail|right| रासायनिक तत्त्वों की आवर्त सारणी रासायनिक तत्त्व (या केवल तत्त्व) ऐसे उन शुद्ध पदार्थों को कहते हैं जो केवल एक ही तरह के परमाणुओं से बने होते हैं। या जो ऐसे परमाणुओं से बने होते हैं जिनके नाभिक में समान संख्या में प्रोटॉन होते हैं। सभी रासायनिक पदार्थ तत्त्वों से ही मिलकर बने होते हैं। हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, तथा सिलिकॉन आदि कुछ तत्त्व हैं। सन २००७ तक कुल 118 तत्त्व खोजे या पाये जा चुके हैं जिसमें से ९४ तत्त्व धरती पर प्राकृतिक रूप से विद्यमान हैं। कृत्रिम नाभिकीय अभिक्रियाओं के परिणामस्वरूप उच्च परमाणु क्रमांक वाले तत्त्व समय-समय पर खोजे जाते रहे हैं। काला रंग ठोस । लाल रंग गैस । हरा रंग द्रव इतिहास तत्त्व शब्द के साहित्यिक अर्थ अनेक हैं, पर रसायन विज्ञान में इसका प्रयोग विशेष अर्थ में होता है। पंचतत्त्व के अंतर्गत हमारे साहित्य में पृथ्वी, जल, तेजस, वायु और आकाश की गणना बहुत पुराने समय से होती आ रही है। पंचज्ञानेंद्रियों से रूप, रस, गंध स्पर्श और शब्द इन पंचतन्मात्राओं, पंचविषयों या पाँच संवेदनाओं की अनुभूति होती है और जिन स्थूल भूतों के कारण ये पंचतन्मात्राएँ व्यक्त होती हैं उन्हें ही पंचतत्त्व कहते हैं। सांख्य और वैशेषिक दर्शनों के आधार पर पृथ्वी का गुण गंध है और तद्विषयक ज्ञानेंद्रिय नासिका है, जल का गुण रस है और तद्विषयक ज्ञानेंद्रिय रसना या जिह्वा है, तेजस् या अग्नि का गुण रूप है और तद्विषयक ज्ञानेंद्रिय चक्षु है, वायु का गुण स्पर्श है और तद्वविषयक ज्ञानेंद्रिय त्वचा है तथा आकाश का गुण शब्द है, जिससे संबंध रखनेवाली ज्ञानेंद्रिय कर्ण हैं। चीन के विद्वान् भी पुराने समय में, जैसा ईसा से 2,000 वर्ष पूर्व के लेख शू-किंग से पता चलता है, पाँच तत्त्व मानते थे। समस्त भौतिक सृष्टि के मूलाधार तत्त्व थे: पृथ्वी, अग्नि, जल धातु और काष्ठ। इन विद्वानों ने तत्त्व शब्द की कभी स्पष्ट परिभाषा देने की चेष्टा नहीं की। अरस्तू ने तत्त्वों के साथ भौतिक गुणों के संबंध का निर्देश किया। ये गुण थे: शुष्क या आर्द्र, उष्ण या शीतल और गुरु (भारी) या अल्प गुरु (हलका)। यूरोप में 16वीं शती में रसायन के क्षेत्र का विस्तार हुआ, मामूली धातुओं को स्वर्ण में परिणत करना और आयु बढ़ाने एवं शरीर को निरोग करने के लिये ओषधियों की खोज करना रसायन का लक्ष्य बना। पैरासेल्सस ने तीन या चार तत्त्व माने, जिसके मूलाधार लवण, गंधक और पारद माने गए। ये तीनों क्रमश: स्थिरता, दहन या ज्वलन, एवं द्रवत्व या वाष्पशीलता के गुणों से संबंध रखते थे। 17वीं शती में फ्रांस एवं इंग्लैड में भी इसी प्रकार के विचारों के प्रश्रय मिलता रहा। डॉ॰ विलिस (1621-1675 ई॰) ने मूलाधार सक्रिय तत्त्व ये माने : पारा या स्पिरिट, गंधक या तेल और लवण तथा इनके साथ निष्क्रिय तत्त्व जल या कफ और मिट्टी भी माने। जे0 बी0 वान हेलमॉण्ट (1577-1644 ई॰) ने पानी को ही मुख्य तत्त्व माना और ये लवण, गंधक और पारे को भी मूलत: पानी समझते थे। हवा को भी उन्होने तत्त्व माना। तत्त्व के संबंध में सबसे अधिक स्पष्ट विचार रॉबर्ट बॉयल (1627-1691 ई॰) ने 1661 ई॰ में रखा। उसने तत्त्व की परिभाषा यह दी कि हम तत्त्व उन्हें कहेंगें, जो किसी यांत्रिक या रासायनिक क्रिया से अपने से भिन्न दो पदार्थों में विभाजित न किए जा सकें। स्टाल ने चार तत्त्व माने थे अम्ल, जल, पृथ्वी और फलॉजिस्टन। यह अंतिम तत्त्व वस्तुओं के जलने में सहायक होता था। रॉबर्ट बॉयल की परिभाषा को मानकर रसायनज्ञों ने तत्त्वों की सूची तैयार करनी प्रारंभ की। बहुत समय तक पानी तत्त्व माना जाता रहा। 1774 ई॰ में प्रीस्टली ने ऑक्सीजन गैस तैयार की। कैवेंडिश ने 1781 ई॰ में आक्सीजन और हाइड्रोजन के योग से पानी तैयार करके दिखा दिया और तब पानी तत्त्व न रहकर यौगिकों की श्रेणी में आ गया। लाव्वाज्ये ने 1789 ई॰ में यौगिक और तत्त्व के प्रमुख अंतरों को बताया। उसके समय तक तत्त्वों की संख्या 23 पहुँच चुकी थी। 19वीं शती में सर हंफ्री डेवी ने नमक के मूल तत्त्व सोडियम को भी पृथक् किया और कैल्सियम तथा पोटासियम को भी यौगिकों में से अलग करके दिखा दिया। डेवी के समय के पूर्व क्लोरीन के तत्त्व होने में संदेह माना जाता था। लोग इसे ऑक्सिम्यूरिएटिक अम्ल मानते थे, क्योंकि यह म्यूरिएटिक अम्ल (नमक का तेजाब) के ऑक्सीकरण से बनता था, पर डेवी (1809-1818 ई॰) ने सिद्ध कर दिया कि क्लोरीन तत्त्व है। प्रकृति में कितने तत्त्व हो सकते हैं, इसका पता बहुत दिनों तक रसायनज्ञों को न था। अत: तत्त्वों की खोज के इतिहास में बहुत से ऐसे तत्त्वों की भी घोषणा कर दी गई, जिन्हें आज हम तत्त्व नहीं मानते। 20वीं शती में मोजली नामक तरुण वैज्ञानिक ने परमाणु संख्या की कल्पना रखी, जिससे स्पष्ट हो गया कि सबसे हलके तत्त्व उदजन से लेकर प्रकृति में प्राप्त सबसे भारी तत्त्व यूरेनियम तक तत्त्वों की संख्या लगभग 100 हो सकती है। रेडियोधर्मी तत्त्वों की खोज ने यह स्पष्ट कर दिया कि तत्त्व बॉयल की परिभाषा के अनुसार सर्वथा अविभाजनीय नहीं है। प्रकृति में यूरेनियम विभक्त होकर स्वयं दूसरे तत्त्वों में परिणत होता रहता है। प्रयोगों ने यह भी संभव करके दिखा दिया है कि हम अपनी प्रयोगशालाओं में तत्त्वों का विभाजन और नए तत्त्वों का निर्माण भी कर सकते हैं। यूरेनियम के आगे 8-9 तत्त्वों को कृत्रिम विधि से बनाया भी जा सका है। विवरण सबसे हल्के रासायनिक तत्व हाइड्रोजन और हीलियम हैं, दोनों ब्रह्मांड के पहले 20 मिनट के दौरान बिग बैंग न्यूक्लियोसिंथेसिस द्वारा बनाए गए थे। Oganessian Yu. Ts. Utyonkov V. K. Lobanov Yu. V. Abdullin F. Sh. Polyakov A. N. Sagaidak R. N. Shirokovsky I. V. Tsyganov Yu. S. Voinov A. A. 2006-10-09 Synthesis of the isotopes of elements 118 and 116 in the $^{249}\mathrm{Cf}$ and $^{245}\mathrm{Cm}+^{48}\mathrm{Ca}$ fusion reactions https://link.aps.org/doi/10.1103/PhysRevC.74.044602 Physical Review C 74 4 044602 10.1103/PhysRevC.74.044602 0556-2813 द्रव्यमान के अनुसार लगभग 3:1 के अनुपात में (या परमाणुओं की संख्या के अनुसार 12:1), https://books.google.com/books?id=wjrEDwAAQBAJ&q=Vrah+Visnuloka+Parama+Visnuloka&pg=PA12 Angkor Wat – A Transcultural History of Heritage: Volume 1: Angkor in France. From Plaster Casts to Exhibition Pavilions. Volume 2: Angkor in Cambodia. From Jungle Find to Global Icon Falser Michael 2019-12-16 Walter de Gruyter GmbH & Co KG 978-3-11-033584-2 enhttp://www.astro.soton.ac.uk/~pac/PH112/notes/notes/node181.html Formation of the light elements 2013-09-21 web.archive.org 2024-06-15 21 सितंबर 2013 https://web.archive.org/web/20130921054428/http://www.astro.soton.ac.uk/~pac/PH112/notes/notes/node181.html dead अगले दो तत्वों, लिथियम और बेरिलियम के छोटे अंशों के साथ। प्रकृति में पाए जाने वाले लगभग सभी अन्य तत्व न्यूक्लियोसिंथेसिस की विभिन्न प्राकृतिक विधियों द्वारा बनाए गए थे l पृथ्वी पर, न्यूक्लियोजेनिक प्रतिक्रियाओं या कॉस्मिक किरण स्पेलेशन जैसी कॉस्मोजेनिक प्रक्रियाओं में स्वाभाविक रूप से थोड़ी मात्रा में नए परमाणु उत्पन्न होते हैं। प्रचुरता निम्नलिखित सारणी में हमारी गैलेक्सी में सबसे अधिक प्रचुरता में उपस्थित १२ तत्त्व दिए गए हैं। यह अनुमान स्पेक्ट्रोस्कोपी के द्वारा लगाया गया है। उनकी मात्रा द्रव्यमान के अनुसार 'पार्ट्स पर मिलियन' (ppm) (प्रति दस लाख) में दी गई है। हमारी गैलेक्सी के तत्त्वप्रति दस लाख(द्रव्यमान के अनुसार)हाइड्रोजन739,000हिलियम240,000आक्सीजन10,400कार्बन4,600नियान1,340लोहा1,090नाइट्रोजन960सिलिकन650मैग्नीशियम580गन्धक440पोटाश210निकल100 ज्ञात रासायनिक तत्त्व (118) hh + तत्त्वों की सूची परमाणु संख्या नाम हिन्दी में नाम प्रतीक समूह पिरियड ब्लॉक अवस्था एसटीपी पर अस्तित्व वर्णन 1 हाइड्रोजन उदजन H 1 s गैस आदितत्त्व अधातु 2 हिलियम यानाति He 18 1 s गैस आदितत्त्व अक्रिय गैस 3 लिथियम लघ्वातु Li 1 2 s ठोस आदितत्त्व क्षार धातु 4 बेरिलियम विडूर Be 2 2 s ठोस आदितत्त्व अल्कली मृदा धातु 5 बोरॉन टांकण B 13 2 p ठोस आदितत्त्व मेटलायड 6 कार्बन प्रांगार C 14 2 p ठोस आदितत्त्व अधातु 7 नाइट्रोजन भूयाति N 15 2 p गैस आदितत्त्व अधातु 8 आक्सीजन प्राणवायु, जारक O 16 2 p गैस आदितत्त्व अधातु 9 फ्लोरीन तरस्विनी F 17 2 p गैस आदितत्त्व हैलोजन 10 निआन शिथिराति Ne 18 2 p गैस आदितत्त्व अक्रिय गैस 11 सोडियम क्षारातु Na 1 3 s ठोस आदितत्त्व क्षार धातु 12 मैग्नीशियम भ्राजातु Mg 2 3 s ठोस आदितत्त्व अल्कली मृदा धातु 13 एलुमिनियम स्फट्यातु Al 13 3 p ठोस आदितत्त्व धातु 14 सिलिकन सैकता Si 14 3 p ठोस आदितत्त्व मेटलायड 15 फॉस्फोरस भास्वर P 15 3 p ठोस आदितत्त्व अधातु 16 सल्फर गंधक S 16 3 p ठोस आदितत्त्व अधातु 17 क्लोरीन नीरजी Cl 17 3 p गैस आदितत्त्व हैलोजन 18 आर्गन मंदाति Ar 18 3 p गैस आदितत्त्व अक्रिय गैस 19 पोटाश दहातु K 1 4 s ठोस आदितत्त्व क्षार धातु 20 कैल्सियम चूर्णातु Ca 2 4 s ठोस आदितत्त्व अल्कली मृदा धातु 21 स्कैण्डियम स्तोकातु Sc 3 4 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 22 टाइटेनियम रंजातु Ti 4 4 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 23 वनेडियम रोचातु V 5 4 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 24 क्रोमियम वर्णातु Cr 6 4 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 25 मैंगनीज अयस Mn 7 4 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 26 आयरन लोहा Fe 8 4 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 27 कोबाल्ट केत्वातु Co 9 4 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 28 निकल गिलट Ni 10 4 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 29 कॉपर ताँबा, ताम्र Cu 11 4 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 30 ज़िंक जस्ता Zn 12 4 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 31 गैलियम द्रवातु Ga 13 4 p ठोस आदितत्त्व धातु 32 जर्मेनियम सिकातु Ge 14 4 p ठोस आदितत्त्व मेटलायड 33 आर्सैनिक संखिया, नैपाली As 15 4 p ठोस आदितत्त्व मेटलायड 34 सेलेनियम मेचाग्नि Se 16 4 p ठोस आदितत्त्व अधातु 35 ब्रोमियम दुराघ्री Br 17 4 p द्रव आदितत्त्व हैलोजन 36 क्रिप्टॉन लीनाति Kr 18 4 p गैस आदितत्त्व अक्रिय गैस 37 रुबिडियम दीपातु Rb 1 5 s ठोस आदितत्त्व क्षार धातु 38 स्ट्रॉन्सियम शोणातु Sr 2 5 s ठोस आदितत्त्व अल्कली मृदा धातु 39 यिट्रियम भृशला Y 3 5 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 40 जर्कोनियम गोमेदातु Zr 4 5 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 41 नायोबियम काशातु Nb 5 5 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 42 मॉलीब्डेनम संवर्णातु Mo 6 5 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 43 टेक्निशियम चेष्टातु Tc 7 5 d ठोस Transient संक्रमण धातु 44 Ruthenium नक्षरातु Ru 8 5 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 45 रोडियम नाम्लातु Rh 9 5 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 46 पलेडियम निचूषातु Pd 10 5 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 47 सिलवर चाँदी, रजत Ag 11 5 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 48 कैडमियम मृज्यातु Cd 12 5 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 49 इंडियम नैलातु In 13 5 p ठोस आदितत्त्व धातु 50 टिन त्रपु Sn 14 5 p ठोस आदितत्त्व धातु 51 एण्टीमनी अंजन Sb 15 5 p ठोस आदितत्त्व मेटलायड 52 टेल्युरियम वंगक Te 16 5 p ठोस आदितत्त्व मेटलायड 53 आयोडीन जंबुकी I 17 5 p ठोस आदितत्त्व हैलोजन 54 जेनॉन कोटयाति Xe 18 5 p गैस आदितत्त्व अक्रिय गैस 55 सीजियम द्युतातु Cs 1 6 s ठोस आदितत्त्व क्षार धातु 56 बेरियम हर्यातु Ba 2 6 s ठोस आदितत्त्व अल्कली मृदा धातु 57 लैन्थनम सुजारला La 3 6 f ठोस आदितत्त्व लैन्थेनाइड 58 सीरियम पुष्कला Ce 3 6 f ठोस आदितत्त्व लैन्थेनाइड 59 Praseodymium श्यामला Pr 3 6 f ठोस आदितत्त्व लैन्थेनाइड 60 नियोडिमियम आपीतला Nd 3 6 f ठोस आदितत्त्व लैन्थेनाइड 61 प्रोमेथियम पिविरला Pm 3 6 f ठोस Transient लैन्थेनाइड 62 समेरियम धूसरला Sm 3 6 f ठोस आदितत्त्व लैन्थेनाइड 63 यूरोपियम किंविरला Eu 3 6 f ठोस आदितत्त्व लैन्थेनाइड 64 Gadolinium योनिला Gd 3 6 f ठोस आदितत्त्व लैन्थेनाइड 65 टर्बियम इद्भृशला Tb 3 6 f ठोस आदितत्त्व लैन्थेनाइड 66 Dysprosium चुम्बला Dy 3 6 f ठोस आदितत्त्व लैन्थेनाइड 67 Holmium पांडुला Ho 3 6 f ठोस आदितत्त्व लैन्थेनाइड 68 Erbium रक्तला Er 3 6 f ठोस आदितत्त्व लैन्थेनाइड 69 Thulium व्याहरिला Tm 3 6 f ठोस आदितत्त्व लैन्थेनाइड 70 Ytterbium श्वेतला Yb 3 6 f ठोस आदितत्त्व लैन्थेनाइड 71 Lutetium निर्वर्णला Lu 3 6 d ठोस आदितत्त्व लैन्थेनाइड 72 Hafnium गावातु Hf 4 6 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 73 टैंटलम सहातु Ta 5 6 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 74 टंगस्टन चण्डातु W 6 6 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 75 Rhenium बाष्पातु Re 7 6 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 76 Osmium गुर्वातु Os 8 6 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 77 इरिडियम घनातु Ir 9 6 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 78 प्लेटिनम महातु Pt 10 6 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 79 गोल्ड सोना, स्वर्ण Au 11 6 d ठोस आदितत्त्व संक्रमण धातु 80 मरकरी पारा Hg 12 6 d द्रव आदितत्त्व संक्रमण धातु 81 थैलियम सिक्ष्यातु Tl 13 6 p ठोस आदितत्त्व धातु 82 लॅड सीसा Pb 14 6 p ठोस आदितत्त्व धातु 83 बिस्मथ भिदातु Bi 15 6 p ठोस आदितत्त्व धातु 84 पोलोनियम तोयातु Po 16 6 p ठोस Transient मेटलायड 85 एस्टाटिन लावणी At 17 6 p ठोस Transient हैलोजन 86 रेडॉन तैजसाति Rn 18 6 p गैस Transient अक्रिय गैस 87 फ्रांसियम क्षुद्रातु Fr 1 7 s ठोस Transient क्षार धातु 88 रेडियम तेजातु Ra 2 7 s ठोस Transient अल्कली मृदा धातु 89 ऐक्टिनियम एजातु Ac 3 7 f ठोस Transient ऐक्टिनाइड 90 थोरियम ह्रसातु Th 3 7 f ठोस आदितत्त्व ऐक्टिनाइड 91 प्रोटैक्टीनियम प्रैजातु Pa 3 7 f ठोस Transient ऐक्टिनाइड 92 यूरेनियम किरणातु U 3 7 f ठोस आदितत्त्व ऐक्टिनाइड 93 नेप्चूनियम दृढ़ातु शp 3 7 f ठोस Transient ऐक्टिनाइड 94 प्लोटोनियम मलिनातु Pu 3 7 f ठोस आदितत्त्व ऐक्टिनाइड 95 अमेरिसियम रुचातु Am 3 7 f ठोस Transient ऐक्टिनाइड 96 क्युरियम पीवरातु Cm 3 7 f ठोस Transient ऐक्टिनाइड 97 बर्केलियम कोमलातु Bk 3 7 f ठोस Transient ऐक्टिनाइड 98 कैलिफोर्नियम उच्चरातु Cf 3 7 f ठोस Transient ऐक्टिनाइड 99 आइंस्टीनियम Es 3 7 f ठोस संश्लेषित ऐक्टिनाइड 100 फर्मियम Fm 3 7 f ठोस संश्लेषित ऐक्टिनाइड 101 मेंडलीवियम Md 3 7 f ठोस संश्लेषित ऐक्टिनाइड 102 नोबिडियम No 3 7 f ठोस संश्लेषित ऐक्टिनाइड 103 लारेंसियम Lr 3 7 d ठोस संश्लेषित ऐक्टिनाइड 104 रदरफोर्डियम Rf 4 7 d संश्लेषित संक्रमण धातु 105 डब्नियम Db 5 7 d संश्लेषित संक्रमण धातु 106 Seaborgium Sg 6 7 d संश्लेषित संक्रमण धातु 107 बोरियम Bh 7 7 d संश्लेषित संक्रमण धातु 108 हैसियम Hs 8 7 d संश्लेषित संक्रमण धातु 109 मेइट्नेरियम Mt 9 7 d संश्लेषित 110 डार्मस्टाडियम Ds 10 7 d संश्लेषित 111 रोएंटजेनियम Rg 11 7 d संश्लेषित 112 कोपरनिसियम Cn 12 7 d संश्लेषित संक्रमण धातु 113 (निहोनियम) Nh 13 7 p संश्लेषित 114 फ्लेरोवियम Fl 14 7 p संश्लेषित 115 (मॉस्कोवियम) Mc 15 7 p संश्लेषित 116 लिवरमोरियम Lv 16 7 p संश्लेषित 117 (टेनिसीन) Ts 17 7 p संश्लेषित 118 (ओर्गनेसन) Og 18 7 p संश्लेषित इन्हें भी देखें रासायनिक तत्वों की सूची रासायनिक प्रतीक (Chemical symbol) समस्थानिक (आइसोटोप) यौगिक (Chemical compound) आवर्त सारणी (Periodic table) परमाणु संख्या परमाणु बाहरी कड़ियाँ कार्बनिक रसायन नोट्स रसायनिक तत्वों से बना संसार (देशबन्धु) रासायनिक तत्वों के कोशकार श्री अरविन्द कुमार द्वारा प्रस्तावित हिंदी नाम Elementymology & Elements Multidict word history and language dictionary SDV Nuclear Glossary WebElements Chemicool ChemicalElements Los Alamos National Laboratory श्रेणी:रसायन विज्ञान