411 REFERENCE · Wikipedia
सांगो भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सांगो सांगो, सांगोइक sg yângâ tî sängö यांगा टी सांँगो मध्य अफ़्रीकी गणराज्यचाड कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य * मध्य अफ़्रीकी sag: 617,000 2 2017 e25 snj: 34,500 2 (1996) Creole नगबंदी भाषा-आधारित क्रियोल भाषा लैटिन लिपि sg sag sag सांगो snj रिवरेन सांगो 93-ABB-aa sang1327 Sangoic चाड SangoOfficialRecognition.jpg जिन देशों में सांगो को आधिकारिक दर्जा प्राप्त है या मान्यता प्राप्त भाषा हैWilliam J. Samarin https://books.google.com/books?id=jSByTfudlIcC&pg=PA301 301–34 The Status of Sango in Fact and Fiction: On the One-Hundredth Anniversary of its Conception Language Change and Language Contact in Pidgins and Creoles Creole language library 21 John H. McWhorter John McWhorter John Benjamins 2000 9789027252432
Green मध्य अफ़्रीकी गणराज्य (आधिकारिक)
Orange कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (आधिकारिक)William J. Samarin https://books.google.com/books?id=jSByTfudlIcC&pg=PA301 301–34 The Status of Sango in Fact and Fiction: On the One-Hundredth Anniversary of its Conception Language Change and Language Contact in Pidgins and Creoles Creole language library 21 John H. McWhorter John McWhorter John Benjamins 2000 9789027252432
Yellow चाड (आधिकारिक)
सांगो भाषा को सांगो या सांघो भी लिखा जाता है। यह मध्य अफ़्रीका, दक्षिणी चाड तथा कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। यह भाषा मध्य अफ़्रीकी गणराज्य की आधिकारिक भाषाWilliam J. Samarin https://books.google.com/books?id=jSByTfudlIcC&pg=PA301 301–34 The Status of Sango in Fact and Fiction: On the One-Hundredth Anniversary of its Conception Language Change and Language Contact in Pidgins and Creoles Creole language library 21 John H. McWhorter John McWhorter John Benjamins 2000 9789027252432 है। इसे पूरे देश के विभिन्न भाषाई समुदायों के बीच आपसी संवाद के लिए व्यापक रूप से संपर्क भाषा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। सांगो को मातृभाषा या दूसरी भाषा के रूप में बोलने वालों की संख्या के कोई विश्वसनीय आँकड़े तो उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन वर्ष 2025 के जनसंख्या के अनुमान के अनुसार, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य की 55 लाख की आबादीCentral African Republic Population (2025) - Worldometer https://www.worldometers.info/world-population/central-african-republic-population/ 2025-08-03 www.worldometers.info में लगभग सभी लोग सांगो भाषा बोलते हैं।
सांगो पश्चिमी अफ्रीका में व्यापक रूप से प्रयुक्त होने वाली एक व्यापारिक भाषा है। यह नाइजर-कांगो भाषा-परिवार की अदामावा-पूर्वी भाषाएँ की शाखाbelonging to the Adamawa-Eastern branch of the Niger-Congo family https://www.britannica.com/topic/Sango-language 2026-08-15 www.britannica.comसे संबंधित है।
इतिहास
thumb|सांगो जनजातीय समुदाय 1906
1800 दशक के अंत में, उबांगी नदी के आस-पास के लोग आपस में बात करने के लिए सांगो भाषा का इस्तेमाल करते थे।Karan 2006 12.1 Sango: language of wider communication and of the churches जब फ्रांसीसी सेना ने मध्य अफ्रीका के लोगों को सेना मे भर्ती किया, तो अलग-अलग समुदाय के लोग आपस में बातचीत करने लिए सांगो का और ज़्यादा इस्तेमाल करने लगे। 20वीं सदी के लगभग मे इस भाषा के बढ़ते इस्तेमाल को देखकर, ईसाई धर्म प्रचारकों ने भी इसका खूब प्रचार किया।
सांगो भाषा का विकास शुरूआत में उबांगी नदी के किनारे व्यापार करने वाले लोगों के बीच संपर्क भाषा के रूप में हुआ था। यह मुख्य रूप से सांगो जनजाति की उत्तरी नगबन्दी बोली पर आधारित थी, जो नगबन्दी भाषा समूह का हिस्सा है। बाद में इस भाषा पर फ्रांसीसी भाषा का भी प्रभाव पड़ा।
भौगोलिक वितरण
सांगो भाषा मध्य अफ्रीकी गणराज्य में व्यापक रूप से बोली जाती है। वर्ष 2025 में इस देश की जनसंख्या लगभग 55 लाख है। जिसमे मुख्यतः लोग सांगो भाषा का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा, दक्षिणी चाड में भी सांगो का प्रयोग संपर्क भाषा के रूप में किया जाता है। वहाँ इसे मातृभाषा के रूप में बोलने वाले लोग बहुत कम हैं और इसका प्रयोग धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसके विपरीत, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में सांगो भाषा का प्रयोग बढ़ रहा है।
वर्तमान में सांगो मध्य अफ्रीकी गणराज्य की राष्ट्रीय और आधिकारिक दोनों भाषाओं में से एक है। इस कारण मध्य अफ्रीकी गणराज्य उन कुछ अफ्रीकी देशों में शामिल है, जहाँ किसी स्थानीय भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है।
ध्वनि विज्ञान
स्वर
सांगो भाषा में सात मौखिक स्वर और पाँच अनुनासिक स्वर पाए जाते हैं। सांगो को दूसरी भाषा के रूप में बोलने वाले लोगों की मातृभाषा के अनुसार स्वरों की ध्वनि और अनुनासिक स्वरों की संख्या में कुछ अंतर हो सकता है।
+ सांगो की ध्वनिKaran 2006 12.5 The phonology of Sango मौखिक स्वर अनुनासिक स्वरसामने का स्वरपीछे का स्वरसामने का स्वरपीछे का स्वर क्लोज i u ĩ ũ क्लोज-मिड e o ओपन-मिड ɛ ɔ ɛ̃ ɔ̃ ओपन a ã
इन्हें भी देखें
हिब्रू भाषा
स्वान भाषा
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
अफ्रीका
चाड
भाषा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
साँगो भाषा
Sangonet.com
साँगो भाषा का पाठ
साँगो भाषा की वेबसाइट — यांगा ति सांगो ति बेआफ्रिका
फ्रेंच में साँगो भाषा के पाठ
साँगो भाषा की कंप्यूटर शब्दावली
साँगो भाषा में और इसके बारे में संसाधन
श्रेणी:भाषा
श्रेणी:अफ्रीका भाषा साँचे
श्रेणी:अफ़्रीका
श्रेणी:विश्व की प्रमुख भाषाएं