411 REFERENCE · Wikipedia
नॉटिंग हिल (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Notting Hill Duncan Kenworthy Roger Michell Richard Curtis जूलिया राबर्ट्सHugh GrantHugh BonnevilleEmma ChambersJames DreyfusRhys IfansTim McInnernyGina McKee Trevor Jones Michael Coulter Nick Moore PolyGram FilmsWorking Title Films Universal Pictures 1999 6 21 (UK)1999 6 28 (USA) 124 मिनट $42 मिलियन $363,889,678 United Kingdom अंग्रेज़ी
नॉटिंग हिल लन्दन के नॉटिंग हिल में बनी 1999 की एक रोमांटिक हास्य फ़िल्म है, जो 21 मई 1999 को रिलीज़ की गई। इसकी पटकथा फोर वेडिंग्स एंड अ फ्यूनरल के लेखक रिचर्ड कर्टिस ने लिखी थी। इसके निर्माता डंकन केन्वर्दी तथा निर्देशक रॉजर मिशेल थे। इस फ़िल्म में ह्यूग ग्रांट, जूलिया राबर्ट्स, रिज़ इफांस, एम्मा चेम्बर्स, टीम मैकइनरनी, गिना मैककी तथा हग बॉनविले ने अभिनय किया है।
इस फ़िल्म को समीक्षकों से काफी सराहना मिली तथा इसने अब तक जारी ब्रिटिश फ़िल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाया. फ़िल्म ने BAFTA अवार्ड जीता तथा इसे दो अन्य श्रेणियों के लिए भी नामांकित किया गया। नॉटिंग हिल ने बहुत से अन्य अवार्ड जीते, जिनमें एक ब्रिटिश कॉमेडी अवार्ड तथा साउंडट्रैक के लिए एक ब्रिट अवार्ड शामिल है।
पटकथा
विलियम ठेकर (ह्यूग ग्रांट) नॉटिंग हिल स्थित क़िताबों की एक स्वतंत्र दुकान के मालिक हैं, जिसे यात्रा पर आधारित पुस्तकों में विशेषज्ञता हासिल है। मज़ाकिया और आकर्षक शख्सियत वाले ह्यूग अपने तलाक (उनकी पत्नी ने उन्हें एक ऐसे इंसान के लिए छोड़ दिया "जो हूबहू हैरिसन फोर्ड की तरह दिखता है") से उबरने की कोशिश में हैं तथा वर्त्तमान में वेल्श के एक विलक्षण प्रतिभा संपन्न कलाकार स्पाइक (रिज़ इफांस) के साथ एक ही छत के नीचे रह रहे हैं। एक दिन ठेकर की मुलाक़ात विश्व प्रसिद्ध हॉलीवुड अदाकारा अन्ना स्कॉट (जूलिया रॉबर्ट्स) से उनकी लन्दन यात्रा के दौरान उस वक़्त हुई, जब वे उनकी दुकान में एक किताब खरीदने के लिए घुसीं. उसके बाद शीघ्र ही यह जोड़ी ग़लती से रास्ते में एक-दूसरे से टकरा गई, जिससे विलियम के हाथों उनका संतरे का जूस उन दोनों पर छलक गया। उन्होंने अन्ना को सड़क के उस पार ही स्थित अपने घर जाकर कपड़े बदलने की पेशकश की. उन्होंने इसे स्वीकार किया तथा वे दोनों घर की ओर चले. कपड़े बदलने के बाद अन्ना ने एक चुम्बन देकर विलियम को हैरान कर दिया तथा उन दोनों के बीच आपसी आकर्षण के बीज बो दिए.
कुछ दिनों बाद, विलियम ने स्पाइक से पूछा कि क्या उसके लिए कोई सन्देश है। स्पाइक को ठीक याद नहीं आता कि विली के लिए कोई कोई सन्देश है या नहीं पर वह याद करते हुए बताता है कि "किसी अमेरिकी लड़की अन्ना" ने कुछ दिन पहले उन्हें फ़ोन किया था। अन्ना "फ्लिंटस्टोन" नाम से रिट्ज़ में रहती है तथा विलियम से कहती है कि वह उससे आकर वहां मिले. जब वह वहां पहुंचता है, अन्ना का कमरा प्रेस-दिवस का केंद्र बना हुआ होता है तथा विलियम को भी प्रेस का ही एक सदस्य समझने की गलती हो जाती है। घबराहट के एक पल में वह ये दावा कर बैठता है कि वह हॉर्स एंड हाउंड ' पत्रिका के लिए काम करता है। उसे अन्ना की नयी फिल्म हेलिक्स ' के एक-एक कलाकारों का साक्षात्कार लेना होता है, हालांकि उसने ख़ुद वह फिल्म देखी तक नहीं थी। विलियम अन्ना से बात करता है और उसे अपनी बहन हनी के सालगिरह के जश्न में आने के लिए न्यौता देता है।
वहां मैक्स (टीम मेकीनर्नी) तथा बेला (गिना मैककी) के घर पर विलियम के दोस्तों की मंडली के बीच अन्ना अपने आप को बेहद सहज महसूस करती है। मंडली की घोषणा के अनुसार 'आख़िरी ब्राउनी' उनमें से सबसे दयनीय व्यक्ति को दिया जाना था। बाद में वे लन्दन के एक निजी चौराहे पर मिलते हैं। वे कई और मौकों पर सिनेमा तथा रेस्तरां में मिलते हैं। अन्ना विलियम को फिर अपने होटल के कमरे में बुलाती है, जहां पर उसे पहले से ही मौजूद अन्ना का अमेरिकी प्रेमी जेफ़ किंग (एलेक बाल्डविन द्वारा निभाया गया हास्य किरदार) मिलता है। अपने प्रेमी के कमरे से बाहर निकलने पर अन्ना उससे माफी मांगती है और विलियम, जो अब तक जेफ़ के सामने वेटर बनने का नाटक कर रहा था, को अहसास होता है कि उसे वहां से चले जाना चाहिए. कुछ दिनों बाद, अपने और जेफ़ का रिश्ता ख़त्म हो जाने पर अन्ना इस उम्मीद के साथ विलियम की चौखट पर पहुंचती है कि यहां उसे आसरा मिलेगा. उसके कुछ अश्लील दिखने वाले अपमानजनक फोटो प्रेस में लीक कर दिए जाते हैं। नतीजतन अखबारों ने (उसे "Scott of Pantarctica" और "Wotta Lotta Scott" बुलाते हुए) उसकी खिल्ली उड़ाना शुरू कर दिया तथा उसे मुंह छिपाने की ज़रुरत थी। विलियम ने अन्ना को उसकी नयी फिल्म की लाइनें याद करने में मदद की और एक बार फिर से यह जोड़ी बंधन में बंध गई। उस रात पहली बार वे एक साथ सोये. सुबह विलियम अपने दरवाज़े पर पत्रकारों की भीड़ जुटी देख कर दंग रह जाता है। शायद पिछली रात पब में स्पाइक की लापरवाही भरी बातचीत के कारण मीडिया को अन्ना के पता-ठिकाने की भनक लग गई थी। अन्ना का उसे धोखेबाज़ समझ कर घर से जल्दबाजी में निकल जाने के कारण गुस्सा होकर विलियम उसे हमेशा के लिए भूल जाने का फैसला करता है।
अन्ना एक साल बाद हेनरी जेम्स फिल्म की एक फिल्म करने के लिए लन्दन लौटती है, जिसे करने का सुझाव उसे विलियम ने दिया था। विलियम फिल्म के सेट पर पहुंचता है और अन्ना उसे देखने का आमंत्रण देती है। वह साउंड रिकॉर्डिंग सुन रहा होता हैं जबकि अन्ना अपने दृश्यों के फिल्मांकन पर काम कर रही है। तभी वह अन्ना को अपने सह कलाकार से यह कहते हुए सुन लेता है कि विलियम "बस एक परिचित मात्र" है। निराश विलियम वहां से चला जाता है। अपने प्रेम-सम्बन्ध को दुबारा परवान चढ़ाने की उम्मीद के साथ अन्ना अगले दिन एक बार फिर किताबों की दुकान पर आती है, लेकिन विलियम उसे नीचा दिखा देता है। वह उसे मार्क चगेल की एक मूल पेंटिंग ला मैरी ' भी भेंट करती है, जिसका एक प्रिंट उसने विलियम के घर पर देखा था। वहां से निकलने से पहले अन्ना एक मशहूर वाक्य कहती है : "मैं भी बस एक लड़की ही हूं, एक लड़के के सामने खड़ी हूं और उससे प्यार मांग रही हूं", लेकिन विलियम अपने फैसले पर अडिग रहता है। बाद में विलियम अपने फैसले के बारे में अपने दोस्तों से सलाह-मशवरा करता है, जिससे उसे अहसास होता है कि वह "अपनी ज़िंदगी की सबसे बड़ी भूल" कर बैठा है। पूरे लन्दन में मैक्स की गाड़ी घुमाते हुए वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर अन्ना को ढूंढने निकल पड़ता है। अन्ना के अमेरिका के लिया रवाना होने से पहले वे उसके संवाददाता सम्मलेन में पहुंच जाते हैं और विलियम उसे बड़ी कामयाबी से अपने साथ इंग्लैंड में रहने के लिए मना लेता है। अन्ना और विलियम परिणय-सूत्र में बंध जाते हैं और फिल्म नॉटिंग हिल के एक पार्क के बेंच पर विलियम और गर्भवती अन्ना के बैठने के दृश्य पर समाप्त होती है।
पात्र और चरित्र
शुरूआती क्रेडिट की सूची के अनुसार
अन्ना स्कॉट के रूप में जूलिया राबर्ट्स : हॉलीवुड की एक विश्व प्रसिद्ध फ़िल्मस्टार. नॉटिंग हिल में ख़रीदारी के दौरान उसकी मुलाक़ात विलियम से तब होती है, जब वह उसकी किताब की दुकान में प्रवेश करती है। अन्ना के किरदार के लिए रॉबर्ट्स रॉजर मिशेल तथा डंकन केन्वर्दी की "एक मात्र" पसंद थी, हालांकि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी कि वह ये किरदार स्वीकार करेंगी. बहरहाल उन्होंने यह किरदार स्वीकार किया और अपने एजेंट के हवाले से बताया कि "यह उनकी अब तक की पढ़ी हुई सर्वश्रेष्ठ रूमानी हास्य फिल्म है". रॉबर्ट ने खुद यह टिप्पणी की कि स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उन्होंने फैसला कर लिया कि "वे यह करने जा रही हैं".http://www.notting-hill.com/behindscenes/index.html A Romantic Comedy Dream Team 22 मई 2007 Notting Hill.com https://web.archive.org/web/20080117050028/http://www.notting-hill.com/behindscenes/index.html 17 जनवरी 2008 dead
विलियम ठेकर के रूप में ह्यूग ग्रांट : हाल ही में तलाकशुदा विलियम नॉटिंग हिल में एक भ्रमण-पुस्तकों की दुकान का मालिक है। वह अन्ना स्कॉट से तब मिलता है जब वह उसकी दुकान में एक किताब ढूंढते हुए आती है। विल के रूप में ग्रांट को लेने का फैसला सर्वसम्मत था, चूंकि उनकी और रिचर्ड कर्टिस की "लेखक/अभिनेता की जन्नत में बनाई जोड़ी" थी। मिशेल ने कहा कि "ह्यूग रिचर्ड के लिखे गए किरदार को सबसे बेहतरीन तरीके से निभाते हैं और रिचर्ड ह्यूग के लिए सबसे बेहतरीन लिखते हैं" और ग्रांट ऐसे "इकलौते अभिनेता हैं जो रिचर्ड की लाइनों को सही तरीके से बोल पाते हैं".
हनी ठेकर के रूप में एम्मा चेम्बर्स : विली की नादान छोटी बहन, जो अन्ना स्कॉट की बहुत बड़ी प्रशंसक है।
बर्नी के रूप में ह्यूग बोनेविले : एक असफल शेयर दलाल और विल का दोस्त. जब वह पहली बार अन्ना स्कॉट से मिलता है तो उसे पहचान नहीं पाता.
स्पाइक के रूप में रिज़ इफांस : वेल्श स्थित फ्लैट में विल के साथ रहने वाला उसका अजीबोगरीब दोस्त, जो कलाकार बनने का ख़्वाब देखता है। विल उसे "दुनिया का सबसे बौड़म इंसान कहता है, जिसे ऊपर वाले ने दुबारा नहीं बनाया".
मैक्स के रूप में टीम मैकइनर्नी : विल का सबसे अच्छा दोस्त, जो अक्सर उसके साथ रहता है। वह और बेला हनी के जन्मदिन की मेज़बानी करते हैं।
बेला के रूप में गिना मैककी : एक अपाहिज वक़ील और विल की पूर्व प्रेमिका. वह मैक्स की पत्नी है।
मार्टिन के रूप में जेम्स ड्रेफस : विलियम की दुकान पर उसका निष्क्रिय सहायक.
विल के दोस्तों के रूप में ह्यूग बोनेविले, टीम मैकइनर्नी, गिना मैककी, एम्मा चेम्बर्स एवं रिज़ इफांस का चुनाव वैसा था मानों "एक परिवार इकठ्ठा किया गया हो" मिशेल ने बताया कि "जब आप दोस्तों की लड़ी चुन रहे हों, तो यह लाज़मी है कि आप गुणवत्ता, विविधता और संवेदनशीलता के संतुलन का ध्यान रखें. वे सब एक पहेली थे, जिन्हें एकबारगी एक सिलसिलेवार तरीके में सजाना था और मेरे ख़याल से हमें बेहद अच्छे किस्म के लोग मिले, जो वास्तव में एक ही दुनिया में जी सकते हैं।"
अन्यान्य
टोनी के रूप में रिचर्ड मैक्केब : एक असफल रेस्तरां मालिक. मित्र-मंडली की बैठक अक्सर उसके रेस्तरां में लगती थी।
ओमिड दिजालिली फिल्म के शुरुआती कुछ क्षणों में स्थानीय पृष्ठभूमि को दर्शाते एक दृश्य में एक विक्रेता की हास्य भूमिका में हैं।
रयुफस के रूप में डिलान मोरन : एक चोर जो विल की किताब की दुकान से चोरी करने की कोशिश करता है। CCTV पर अपनी पतलून के अन्दर किताब छुपाते हुए पकड़े जाने के बावजूद वह मासूम बनने का भान करता है, फिर अन्ना से पूछता है कि क्या उसे उसका फ़ोन नंबर चाहिए.
एलेस बाल्डविन अन्ना के अमेरिकी प्रेमी के रूप में नज़र आते हैं।http://www.variety.com/review/VE1117907270.html?categoryid=31&cs=1&p=0 Notting Hill 19 मई 2007 30 अप्रैल 1999 Elley, Derek Variety https://web.archive.org/web/20081225174554/http://www.variety.com/review/VE1117907270.html?categoryid=31&cs=1&p=0 25 दिसंबर 2008 live
संजीव भास्कर अन्ना और विल के रेस्तरां में एक आक्रामक और पुरजोश फिल्म समीक्षक की हास्य भूमिका में हैं (जो मेग रियान का वर्णन एक ऐसी महिला के रूप में करता है जो प्रत्येक बार कॉफ़ी पर ले जाने पर सम्भोग सुख प्राप्त करती है).http://www.bfi.org.uk/features/ultimatefilm/chart/details.php?ranking=95&cc=on 95: NOTTING HILL 19 मई 2007 British Film Institute https://web.archive.org/web/20050318185026/http://www.bfi.org.uk/features/ultimatefilm/chart/details.php?ranking=95&cc=on 18 मार्च 2005 live
युवा मिशा बार्टन एक बाल कलाकार के रूप में एक छोटी भूमिका निभाते हैं, जिसका साक्षात्कार विल हॉर्स एंड हाउंड पत्रिका के लिए करने का नाटक करता है।http://www.mailonsunday.co.uk/pages/you/article.html?in_article_id=449705&in_page_id=1908 Mischa Barton: Little Miss Sunshine 19 मई 2007 12 मई 2007 Gordon, Jane The Mail on Sunday
निर्माण
"मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है कि अगर मैं अपने उस दोस्त के घर अचानक उस वक़्त के सबसे ज्यादा मशहूर हस्ती के साथ, चाहे वो मडोना हो या कोई और, पहुंच जाऊं, जहां मैं हफ्ते में एक बार रात का भोजन करता था। यह ख़याल वहीं की उपज है। मेरे दोस्तों की क्या प्रतिक्रिया होगी? कौन कोशिश कर के शांत होगा? कैसे रात के खाने का कार्यक्रम आगे बढ़ेगा? वे आपसे बाद में क्या कहेंगे?" - रिचर्ड कर्टिसhttp://www.notting-hill.com/behindscenes/index.html Behind-the-Scenes 22 मई 2007 Notting Hill.com https://web.archive.org/web/20080117050028/http://www.notting-hill.com/behindscenes/index.html 17 जनवरी 2008 dead
रिचर्ड कर्टिस को इस फिल्म का विचार रात को जागते हुए आये अपने ख़यालों से आया। उन्होंने पटकथा के शुरूआती बिंदु का वर्णन "एक आम इंसान का एक अविश्वसनीय रूप से मशहूर हस्ती के साथ घूमने का विचार एवं यह उनकी ज़िंदगियों पर किस तरह असर डालता है" के रूप में किया। फोर वेडिंग्स तथा अ फ्यूनरल के निर्देशक माइक नेवेल को इस फिल्म की पेशकश की गई, लेकिन उन्होंने पुशिंग टिन पर काम करने के लिए इसे ठुकरा दिया. उन्होंने बाद में यह माना कि व्यावसायिक तौर पर यह एक गलत फैसला था, लेकिन उन्हें इसका अफ़सोस नहीं था।http://efilmcritic.com/feature.php?feature=78 The man who told Notting Hill to 'sod off' 21 मई 2007 Chris Parry eFilm Critic https://web.archive.org/web/20070927001956/http://efilmcritic.com/feature.php?feature=78 27 सितंबर 2007 dead फिल्म के निर्माता डंकन केनवर्दी ने तब रौगर मिशेल की ओर रुख किया तथा कहा "रौगर जैसे बेहतरीन व्यक्ति को ढूंढ निकालना वैसा ही था, जैसे प्रत्येक किरदार को निभाने के लिए उचित अदाकारों को ढूंढना. रौगर पूरी तरह से निखरते हैं।"http://www.notting-hill.com/behindscenes/index.html About the Production 22 मई 2007 Notting Hill.com https://web.archive.org/web/20080117050028/http://www.notting-hill.com/behindscenes/index.html 17 जनवरी 2008 dead
thumb|300px|right|alt=A road with some cars parked on it next to a line of houses|ज्यादातर फ़िल्में पोर्टोबेल्लो रोड पर फ़िल्माई गई।
कर्टिस ने इस फिल्म की सेटिंग के लिए नॉटिंग हिल का चुनाव इसलिए किया क्योंकि वे वहां रह चुके थे तथा उस जगह के बारे में बखूबी जानते थे। बकौल कर्टिस "नॉटिंग हिल एक मेल्टिंग पॉट और एक फिल्म के लिए उम्दा जगह है।"http://www.notting-hill.com/behindscenes/index.html Notting Hill, the place, the movie location 22 मई 2007 Notting Hill.com https://web.archive.org/web/20080117050028/http://www.notting-hill.com/behindscenes/index.html 17 जनवरी 2008 dead इससे निर्माता के लिए एक घनी आबादी वाले क्षेत्र में फिल्म बनाने की परेशानी खड़ी हुई. केनवर्दी ने उल्लेख किया "शुरुआत में हमने एक विशाल वाह्य सेट बनाने का विचार किया। इस प्रकार हालात हमारे काबू में होते, क्योंकि हमें फिक्र इस बात की थी कि रॉबर्ट्स और ग्रांट को सार्वजनिक सड़क पर काम करना होता, जहां हमें हज़ारों राहगीर मिलते." आख़िरकार उन्होंने यह जोख़िम उठाने का और असल सड़कों पर ही फिल्म बनाने का फैसला किया। मिशेल को फ़िक्र थी "कि ह्यूग एवं जूलिया शूटिंग के पहले दिन पोर्टोबेलो रोड पर आने वाले थे एवं वहां ग्रिडलॉक होगा और हम [विडम्बनापूर्वक] हज़ारों लोगों और पीत पत्रकारिता वाले फोटोग्राफरों से घिरे होंगे, जो हमें शूटिंग नहीं करने देंगे." लोकेशन टीम तथा सुरक्षाबालों ने इसे होने से रोका और फिल्म क्रू की उपस्थिति से नॉटिंग हिल के वासिंदों को होने वाली परेशानियों को भी रोका, जो इस फिल्म को लेकर "वास्तव में उत्साहित" थे। फिल्म के स्थान प्रबंधक स्यू क्विन ने उपयुक्त स्थान ढूंढ निकालने तथा उसकी अनुमति हासिल करने के कार्य को "एक भागीरथ प्रयास" बताया. क्विन और उनकी टीम के बाकियों को उस क्षेत्र के हज़ारों लोगों को इस वादे की चिट्ठियां लिखनी पड़ीं कि वे प्रत्येक व्यक्ति के पसंदीदा दान के लिए अनुदान करेंगे, जिसके नतीजे में इस फिल्म परियोजना से 200 से भी ज़्यादा अनुदान संस्थाओं को रुपये मिलेंगे.
"हमें सबसे बड़ी जिस परेशानी का सामना करना पड़ा, वह था हमारी फिल्म यूनिट का आकार. हम केवल अन्दर जाकर शूटिंग कर के बाहर नहीं निकल सकते थे। हम हर जगह मौजूद थे। लन्दन की सड़कों पर फिल्माने का काम इस तरह किया जाना था ताकि यह सेहत और सुरक्षा के मानकों के अनुसार हो. सड़क बंद करने जैसी कोई चीज़ नहीं है। हम इस बात के लिए काफी खुशकिस्मत थे कि हमें पुलिस और परिषद् से 100% सहयोग मिला. हम जो करना चाहते थे और इससे उस क्षेत्र का कितना उन्नयन होता, उसके प्रति उन्होंने बड़ा अनुकूल रुख दिखाया." - स्यू क्विन
thumb|300px|left|alt=A shop with a car in front of it; the shop has a blue sign|द ट्रैवेल बुकशॉप, जो पोर्टोबेल्लो रोड पर स्थित है और फ़िल्म के लिए यह बुकशॉप एक प्रेरणा बन गई।
फिल्म के प्रोडक्शन डिज़ाईनर स्टुअर्ट क्रेग थे, जो एक समकालीन फिल्म करने का मौका पाकर खुश थे। फिल्म के बारे में उन्होंने कहा "हम हज़ारों लोगों वाले सड़कों, बाज़ार के व्यापारियों, दुकानदारों एवं वहां के वासिंदों के साथ काम कर रहे थे, जो वाकई एक जटिल काम है।" 17 अप्रैल 1998 को पश्चिम लन्दन तथा शेपर्टन स्टूडियोज़ दोनों जगहों पर फिल्मांकन शुरू हुआ। विल की किताबों की दुकान पोर्टोबेलो रोड पर थी, जो फिल्म की मुख्य जगहों में से एक था। नॉटिंग हिल के भीतर अन्यान्य जगहें वेस्टबोर्न पार्क रोड, गोलबोर्न रोड, लैंड्सडाउन रोड एवं कोरोनेट सिनेमा हैं, जहां पर फिल्मांकन हुआ। 280 वेस्टबोर्न पार्क रोड स्थित विल का घर दरअसल रिचर्ड कर्टिस का था और प्रवेश द्वार के पीछे एक बहुत विशाल घर है, जिसका फिल्म में दिखाए गए और असल में स्टूडियो में बनाये गए घर से कतई मेल नहीं है। मशहूर नीला दरवाज़ा अंततः नीलाम हुआ और उसकी रक़म दान कर दी गई। वर्त्तमान दरवाज़ा काले रंग का एक साधारण दरवाज़ा है। छह महीनों तक नॉटिंग हिल में फिल्माए जाने के बाद फिल्मांकन को रिटज़ होटल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां पर द सैवॉय होटल, द नोबू रेस्टुरेंट, हेम्पेल होटल के ज़ेन गार्डेन तथा केनवुड हाउस में रात को फिल्माया जाना था। फिल्म के अंतिम दृश्यों में से एक दृश्य एक फिल्म प्रीमियर पर फिल्माया गया, जिसने निर्माण दल के लिए परेशानियां खड़ी कर दीं. मिशेल यह दृश्य लीसेस्टर स्क्वाएर में फिल्माना चाहती थीं, लेकिन यह अनुरोध अस्वीकार कर दिया गया। पुलिस को लियोनार्डो दी कैप्रियो प्रीमियर में उपस्थित प्रशंसकों के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी और पुलिस को फ़िक्र थी कि वही समस्या आगामी प्रीमियर में भी सामने आ सकती है। एक सेहत और सुरक्षा कार्रवाई द्वारा निर्माण को फिल्म की अनुमति मिली एवं वह दृश्य मात्र चौबीस घंटों में तैयार किया गया। आतंरिक दृश्य फिल्माए जाने वाले आख़िरी दृश्य थे, जिन्हें शेपर्टन स्टूडियोज़ में किया जाना था। फिल्मांकन पूरा होने के बाद, फिल्म का अंतिम कट 3½ घंटे लंबा था, जिसमें से 90 मिनट की फुटेज फिल्म की रिलीज़ के लिए संपादित कर दी गई।http://movies.yahoo.com/movie/preview/1808408092 Notting Hill (1999) 28 मई 2007 Greg Dean Schmitz Yahoo! https://web.archive.org/web/20070712185039/http://movies.yahoo.com/movie/preview/1808408092 12 जुलाई 2007 live
फिल्म में मार्क चगेल की 1950 में बनाई गई ला मैरी नामक पेंटिंग दिखाई गई है। कहानी में, अन्ना उस पेंटिंग की एक प्रिंट प्रति विलियम के घर पर देखती है और बाद में उसे अनुमानतः मूल भेंट करती है। निर्देशक मिशेल के इंटरटेनमेंट वीकली में प्रकाशित एक लेख के अनुसार यह पेंटिंग इसलिए चुनी गई क्योंकि पटकथा-लेखक कर्टिस चगेल की कृतियों के प्रशंसक थे एवं चूंकि ला मैरी "किसी ऐसी चीज़ के लिए तरस दर्शाता है, जो खो गया हो". निर्माता ने फिल्म में इस्तेमाल करने के लिए उसे दोबारा बनवाया, लेकिन उसके लिए उन्हें पहले पेंटिंग के मालिक तथा साथ ही ब्रिटिश डिज़ाइन एंड आर्टिस्ट कॉपीराइट सोसाइटी से अनुमति लेनी पड़ी. अंततः, निर्माता केनवर्दी के अनुसार "हमें उसे नष्ट करने के लिए राजी होना पड़ा. उन्हें चिंता थी कि कहीं हमारी नक़ल प्रति बहुत अच्छी बन गई, तो यह बाज़ार में फ़ैल जायेगी और मुश्किलें पैदा करेगी." उस लेख में यह भी उल्लेख था कि "कुछ विशेषज्ञों के अनुसार असली कैनवस की कीमत $500,000 और $1 मिलियन के बीच हो सकती थी।"http://www.ew.com/ew/article/0, 273720,00.html Flashes 11 जून 1999 20 मई 2007 Joe Dziemianowicz; Clarissa Cruz Entertainment Weeklyअगस्त 2021 InternetArchiveBot
संगीत
फिल्म का संगीत ट्रेवर जोन्स ने दिया था।http://www.filmtracks.com/titles/notting_hill.html Notting Hill 23 मई 2007 Filmtracks.com https://web.archive.org/web/20070516110514/http://www.filmtracks.com/titles/notting_hill.html 16 मई 2007 dead अन्य कलाकारों द्वारा लिखित अन्यान्य अतिरिक्त गाने फिल्म के साउंडट्रैक में दिखे. इनमें चार्ल्स अज़्नावोर द्वारा लिखित एल्विस कौस्टेलो का कवर गाना "शी", शानिया ट्वाइन के "यू हैव गॉट अ वे" का रीमिक्स संस्करण, साथ ही रोनम कीटिंग का विशेष तौर पर रिकॉर्ड किया गया कवर संस्करण "वेन यू से नथिंग एट ऑल", जो ब्रिटिश चार्ट में नंबर एक पर पहुंच गया, शामिल हैं। जब विल पोर्टबेलो रोड पर लम्बे डग भरता चलता है, उस वक़्त जो गाना बजाया गया वह है - बिल विदर्स का गाया हुआ "एन्ट नो सनशाइन". टोनी और मैक्स टोनी के रेस्तरां में उसके बंद होने वाली रात को पियानो पर "ब्लू मून" बजाते हैं।http://www.bbc.co.uk/radio2/soldonsong/songlibrary/whenyousaynothingatall.shtml 'When You Say Nothing at All' 21 मई 2007 BBC https://web.archive.org/web/20070503201320/http://www.bbc.co.uk/radio2/soldonsong/songlibrary/whenyousaynothingatall.shtml 3 मई 2007 live फिल्म में मूलतः "शी" का चार्ल्स अज़्नावोर वाला संस्करण इस्तेमाल किया गया था, लेकिन अमेरिकी टेस्ट स्क्रीनिंग दर्शकों ने इसे कुछ ख़ास तूल नहीं दिया. तब रिचर्ड कर्टिस ने इस गाने के कवर संस्करण को रिकॉर्ड करने के लिए कॉस्टेलो को इसमें शामिल किया।http://news.bbc.co.uk/1/hi/entertainment/395140.stm Elvis alive and well in Notting Hill 23 मई 2007 Darryl Chamberlain 20 जुलाई 1999 बीबीसी न्यूज़ https://web.archive.org/web/20081229202540/http://news.bbc.co.uk/1/hi/entertainment/395140.stm 29 दिसंबर 2008 live इस गाने के दोनों संस्करण गैर-अमेरिकी रिलीज़ में दिखती है।
साउंडट्रैक सूचीक्रम
फ्रॉम द हार्ट - अनदर लेवल
वेन यू से नथिंग एट ऑल - रोनन कीटिंग
शी - एल्विस कॉस्टेलो
हाउ कैन यू मेंड अ ब्रोकेन हार्ट? - अल ग्रीन
इन आवर लाइफटाइम - टेक्सास
आई डू (चेरिश यू) - 98 डिग्रीज़
बॉर्न टू क्राई - पल्प
एन्ट नो सनशाइन - लाइटहाउस फैमिली
यू हैव गॉट अ वे - शानिया ट्वाइन (नॉटिंग हिल रीमिक्स)
गिम्मी सम लविंग' - स्पेंसर डेविस ग्रुप
विल एंड अन्ना - ट्रेवर जोन्स
नॉटिंग हिल - ट्रेवर जोन्स (स्कोर)
एन्ट नो सनशाइन - बिल विदर्स (बोनस ट्रैक)
अगवानी
फिल्म को आम तौर पर सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं और इसे रौटेन टोमेटोज़ की रेटिंग में 85% "ताज़ा प्रमाणित" किया गया।http://www.rottentomatoes.com/m/notting_hill/ Notting Hill (1999) 21 मई 2007 रॉटेन टमेटोज़ https://web.archive.org/web/20171220071335/https://www.rottentomatoes.com/m/notting_hill/ 20 दिसंबर 2017 live वैराइटी के डेरेक एले ने कहा "यह चुस्त है और साथ ही अकुशल. इसके 10 मिनट बेहद लम्बे हैं और यह अपनी संरचना या समग्र स्वर, किसी भी दृष्टि से यक़ीनन "फोर वेडिंग्स एंड अ फ्यूनरल पार्ट 2" नहीं है।" उन्होंने इसे कुल मिलाकर सकारात्मक समीक्षाएं दीं. क्रैंकी नामक समीक्षक ने इसे "बेहद अच्छा" कहा, साथ ही इसे "एक सटीक प्रेम-सम्बन्ध की फिल्म" कहा.http://www.crankycritic.com/archive99/nottinghill.html Notting Hill 19 मई 2007 Cranky Critic https://web.archive.org/web/20070608000750/http://www.crankycritic.com/archive99/nottinghill.html 8 जून 2007 dead नाइट्रेट ने कहा "नॉटिंग हिल बेहतरीन और हल्की, ताज़ी और अजीब है", जिसमें "प्यारे पल और यादगार चरित्र" हैं .http://www.nitrateonline.com/1999/rnottinghill.html Notting Hill 19 मई 2007 Savada, Elias 28 मई 1999 Nitrate https://web.archive.org/web/20070609013316/http://www.nitrateonline.com/1999/rnottinghill.html 9 जून 2007 dead फिल्म की DVD पर अपनी समीक्षा में इसे "एक प्यारी फिल्म" कहते हुए जॉन जे. प्यूकियो ने कहा "यह फिल्म एक परी-कथा है और लेखक रिचर्ड कर्टिस बखूबी जानते हैं कि लोगों को परी-कथा कितनी भाती है".http://www.dvdtown.com/reviews/notting-hill/739/2 Notting Hill [Ultimate Edition] 20 मई 2007 John J. Puccio DVD Town.com https://web.archive.org/web/20070928055543/http://www.dvdtown.com/reviews/notting-hill/739/2 28 सितंबर 2007 dead वाशिंगटन पोस्ट के डेसॉन होवे ने ख़ास तौर पर स्पाइक के किरदार में रिज़ इफांस की अदाकारी की तारीफ करते हुए इस फिल्म को बहुत सकारात्मक समीक्षा दी.http://www.washingtonpost.com/wp-srv/style/movies/reviews/nottinghillhowe.htm?movieslede=y 'Notting Hill': Easy to Love 21 मई 2007 28 मई 1999 Desson Howe Washington Post https://web.archive.org/web/20120225055427/http://www.washingtonpost.com/wp-srv/style/movies/reviews/nottinghillhowe.htm?movieslede=y 25 फ़रवरी 2012 live जेम्स सेनफोर्ड ने नॉटिंग हिल को साढ़े तीन सितारे दिए और कहा "कर्टिस के संवाद उसके कभी-कभार सुस्त कथानक के मुकाबले कड़कदार हो सकते हैं, लेकिन नॉटिंग हिल का शुरूआती एक घंटा इतना गुमराह करने वाला और लगातार हास्यास्पद है कि यह शिकायत करना नाइंसाफी लगता है कि बाकी अंश भी अच्छा होगा."http://www.interbridge.com/jamessanford/1999/notting.html Notting Hill 21 मई 2007 James Sanford Kalamazoo Gazette https://web.archive.org/web/20061019162145/http://www.interbridge.com/jamessanford/1999/notting.html 19 अक्तूबर 2006 dead मिलवॉकी जर्नल सेंटीनल के स्यू पियरमैन ने कहा कि "नॉटिंग हिल चालाक, मजेदार, रूमानी है - और हां, यह फोर वेडिंग्स एंड अ फ्यूनरल की याद ताज़ा करता है", लेकिन यह फिल्म "इतना सुकून देने वाला है, कि इसमें छोटी-मोटी गलतियां निकालने की ज़रुरत महसूस नहीं होती ."http://www2.jsonline.com/enter/movies/reviews/may99/m.nott28052799.asp 'Notting Hill' is perfect romantic fit for Roberts, Grant 21 मई 2007 27 मई 1999 Sue Pierman Milwaukee Journal Sentinel https://web.archive.org/web/20000929002132/http://www.jsonline.com/enter/movies/reviews/may99/m.nott28052799.asp 29 सितंबर 2000 dead रौगर एबर्ट ने फिल्म की तारीफ में कहा "यह फिल्म उज्जवल है, इसके संवाद चुस्त और बुद्धिमत्ता पूर्ण हैं और रॉबर्ट्स तथा ग्रांट बड़ी आसानी से दिल को भा जाते हैं।"http://rogerebert.suntimes.com/apps/pbcs.dll/article?AID=/19990528/REVIEWS/905280301/1023 Notting Hill 21 मई 2007 28 मई 1999 Roger Ebert Chicago Sun-Times https://web.archive.org/web/20050315042351/http://rogerebert.suntimes.com/apps/pbcs.dll/article?AID=%2F19990528%2FREVIEWS%2F905280301%2F1023 15 मार्च 2005 live केनेथ तुरन ने अच्छी समीक्षा दी तथा निष्कर्ष दिया "फिल्म का रूमानी हिस्सा समस्याओं के लिए अभेद्य है".http://www.calendarlive.com/movies/reviews/cl-movie990527-6,0,7251334.story Notting Hill 21 मई 2007 28 मई 1999 Kenneth Turan Calendar Live https://web.archive.org/web/20070926233850/http://www.calendarlive.com/movies/reviews/cl-movie990527-6%2C0%2C7251334.story 26 सितंबर 2007 dead CNN के समीक्षक पॉल क्लिंटन ने कहा कि नॉटिंग हिल "सभी बाधाओं के बावजूद निखरने वाली एक मजेदार और दिल को छूने वाली अकेली प्रेम - कहानी के रूप में खड़ी होती है"http://www.cnn.com/SHOWBIZ/Movies/9905/27/review.notting.hill/ Review: Julia, Hugh a perfect match for 'Notting Hill' 21 मई 2007 27 मई 1999 Paul Clinton CNN https://web.archive.org/web/20070426152120/http://www.cnn.com/SHOWBIZ/Movies/9905/27/review.notting.hill/ 26 अप्रैल 2007 live. ''' Needcoffee.com के विजेट वॉल्स ने फिल्म को "साढ़े तीन कप कॉफ़ी" दिये और कहा कि "फिल्म का हास्य इसे पूरी तरह से घिसे-पिटे और असंतुष्ट (नहीं, शायद मुझे विक्षुब्ध कहना चाहिए) अंत से बचाता है", लेकिन उन्होंने फिल्म के साउंडट्रैक की समालोचना की.http://www.needcoffee.com/html/reviews/nhill.html Notting Hill (1999) 21 मई 2007 Needcoffee.com Widgett Walls https://web.archive.org/web/20070713191156/http://www.needcoffee.com/html/reviews/nhill.html 13 जुलाई 2007 dead डेनिस स्कवार्ट्ज़ ने फिल्म को नकारात्मक समीक्षा देते हुए इसे "सी" श्रेणी में रखा और कहा "यह फिल्म विशुद्धतः और पूर्ण रूप से बकवास था".http://www.sover.net/~ozus/nottinghill.htm Notting Hill 21 मई 2007 29 नवम्बर 2000 Dennis Schwartz Ozus' World Movie Reviews https://web.archive.org/web/20070927172709/http://www.sover.net/~ozus/nottinghill.htm 27 सितंबर 2007 dead कुछ लोगों ने इस फिल्म में "लन्दन की ज़िंदगी को अवास्तविक रूप से मीठा और ब्रिटिश विकेंद्रीयता दिखाने" के लिए समालोचना की.http://news.bbc.co.uk/1/hi/special_report/1999/03/99/tom_brook/360861.stm Money takes over the movies 22 मार्च 2008 बीबीसी न्यूज़ 5 जून 1999 Tom Brookनॉटिंग हिल को ब्रिटिश फिल्म इंस्टिट्यूट के "सर्वकालीन शीर्ष 100 फिल्मों" की सूची में 95वें स्थान पर बिठाया गया। इस सूची के परिणाम ब्रिटिश सिनेमा प्रवेश स्तर में प्रत्येक फिल्म के आय-आकलन पर आधारित थे।
फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 27 अप्रैल 1999 को ओडियन, लीसेस्टर स्क्वायर में किया गया।http://news.bbc.co.uk/1/hi/entertainment/329426.stm Notting Hill premieres in Leicester Square 23 मई 2007 27 अप्रैल 1999 बीबीसी न्यूज़ https://web.archive.org/web/20081229202534/http://news.bbc.co.uk/1/hi/entertainment/329426.stm 29 दिसंबर 2008 live नॉटिंग हिल बॉक्स ऑफिस चार्ट पर अच्छे स्थान पर पहुंचा और इसकी सकल घरेलू आय $116,089,678 तथा दुनिया भर में कुल आय$363,889,678 हुई.http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=nottinghill.htm NOTTING HILL 20 मई 2007 बॉक्स ऑफ़िस मोजो https://web.archive.org/web/20181109182331/https://www.boxofficemojo.com/movies/?id=nottinghill.htm 9 नवंबर 2018 live अपने शुरूआती सप्ताह में इसने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ते हुएhttp://news.bbc.co.uk/1/hi/entertainment/358820.stm Notting Hill has The Force 23 मई 2007 2 जून 1999 बीबीसी न्यूज़ https://web.archive.org/web/20021204012048/http://news.bbc.co.uk/1/hi/entertainment/358820.stm 4 दिसंबर 2002 live और माई बेस्ट फ्रेंड्स वेडिंग का रिकॉर्ड तोड़कर इसे अब तक की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म बनाते हुए $27.7 मिलियन कमाया.http://www.boxofficemojo.com/news/?id=1046&p=.htm Weekend Box Office 20 मई 2007 2 जून 1999 Brandon Gray बॉक्स ऑफ़िस मोजो https://web.archive.org/web/20070610043049/http://boxofficemojo.com/news/?id=1046&p=.htm 10 जून 2007 live उसके बाद वाले हफ्ते में नॉटिंग हिल ने $15 मिलियन बनायाhttp://www.boxofficemojo.com/news/?id=1048&p=.htm Weekend Box Office 20 मई 2007 7 जून 1999 Brandon Gray बॉक्स ऑफ़िस मोजो https://web.archive.org/web/20070324203852/http://www.boxofficemojo.com/news/?id=1048&p=.htm 24 मार्च 2007 live लेकिन फिर उसमें गिरावट आने लगी.http://www.boxofficemojo.com/news/?id=1053&p=.htm Weekend Box Office 20 मई 2007 21 जून 1999 Brandon Gray बॉक्स ऑफ़िस मोजो https://web.archive.org/web/20070610001749/http://boxofficemojo.com/news/?id=1053&p=.htm 10 जून 2007 live इसके रिलीज़ के एक महीने बाद ही नॉटिंग हिल अपने पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने का अपना रिकॉर्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म रनवे ब्राइड (जिसमें रॉबर्ट्स भी थी) के हाथों हार गया।http://www.boxofficemojo.com/news/?id=1065&p=.htm Weekend Box Office 20 मई 2007 3 अगस्त 1999 Brandon Gray बॉक्स ऑफ़िस मोजो https://web.archive.org/web/20070526231057/http://www.boxofficemojo.com/news/?id=1065&p=.htm 26 मई 2007 live यह 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सोलहवीं फिल्म थीhttp://www.boxofficemojo.com/yearly/chart/?yr=1999&p=.htm 1999 DOMESTIC GROSSES 20 मई 2007 बॉक्स ऑफ़िस मोजो https://web.archive.org/web/20170215132442/http://www.boxofficemojo.com/yearly/chart/?yr=1999&p=.htm 15 फ़रवरी 2017 live और मई 2007 तक यह सबसे अधिक कमाई करने वाली सर्वकालीन 104वीं फिल्म थी।http://www.boxofficemojo.com/alltime/world/?pagenum=2&p=.htm WORLDWIDE GROSSES 20 मई 2007 बॉक्स ऑफ़िस मोजो https://web.archive.org/web/20121005044452/http://www.boxofficemojo.com/alltime/world/?pagenum=2&p=.htm 5 अक्तूबर 2012 live उस समय यह ब्रिटिश फिल्म इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी थी।http://news.bbc.co.uk/1/hi/entertainment/431153.stm Notting Hill breaks film record 23 मई 2007 26 अगस्त 1999 बीबीसी न्यूज़ https://web.archive.org/web/20021022194910/http://news.bbc.co.uk/1/hi/entertainment/431153.stm 22 अक्तूबर 2002 liveनॉटिंग हिल को 2000 के BAFTA में सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म का दर्शक अवार्ड मिलाhttp://www.infoplease.com/ipa/A0855372.html 2000 British Academy of Film and Television Awards 22 मई 2007 infoplease.com https://web.archive.org/web/20070501100954/http://www.infoplease.com/ipa/A0855372.html 1 मई 2007 live और इसे वर्ष के बेहतरीन ब्रिटिश फिल्म तथा रिज़ इफांस के लिए सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनय की श्रेणी में द अलेक्जेंड्रा कौर्डा अवार्ड के लिए नामांकित किया गया।http://news.bbc.co.uk/1/hi/entertainment/662167.stm Bafta nominations in full 22 मई 2007 1 मार्च 2000 बीबीसी न्यूज़ https://web.archive.org/web/20030420072338/http://news.bbc.co.uk/1/hi/entertainment/662167.stm 20 अप्रैल 2003 live इस फिल्म ने ब्रिटिश कॉमेडी अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी फिल्म का अवार्ड भी जीता.http://www.britishcomedyawards.com/pastwinners99.html The Past Winners 1999 22 मई 2007 British Comedy Awards https://web.archive.org/web/20070927220058/http://www.britishcomedyawards.com/pastwinners99.html 27 सितंबर 2007 dead फिल्म के साउंडट्रैक ने Star Wars - Episode I: The Phantom Menace''http://news.bbc.co.uk/1/hi/in_depth/entertainment/2000/brit_awards/625884.stm Brits 2000: The winners 22 मई 2007 3 मार्च 2000 बीबीसी न्यूज़ https://web.archive.org/web/20080109053335/http://news.bbc.co.uk/1/hi/in_depth/entertainment/2000/brit_awards/625884.stm 9 जनवरी 2008 live को पछाड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ साउंडट्रैक का ब्रिट अवार्ड भी जीता. फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फिल्म, रौगर मिशेल के लिए सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश निर्देशक और ह्यूग ग्रांट के लिए सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश अभिनेता का एम्पायर अवार्ड जीता.http://www.britishtheatreguide.info/news/library/soft/blwh-022000.htm What are they doing? 20 फ़रवरी 2000 21 मई 2007 British Theatre Guide https://web.archive.org/web/20070606202752/http://www.britishtheatreguide.info/news/library/soft/blwh-022000.htm 6 जून 2007 dead
फिल्म को गोल्डेन ग्लोब में सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर - कॉमेडी/संगीतमय, सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर अभिनेता - ह्यूग ग्रांट के लिए कॉमेडी/संगीतमय तथा जूलिया रॉबर्ट्स के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - कॉमेडी/संगीतमय की श्रेणियों में तीन नामांकन भी मिले.http://www.thegoldenglobes.com/welcome.html?movie/notting_hill.html Notting Hill TheGoldenGlobes.com 22 मई 2007 https://web.archive.org/web/20071017090313/http://thegoldenglobes.com/welcome.html?movie%2Fnotting_hill.html 17 अक्तूबर 2007 dead
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
Notting Hill
आधिकारिक साईट
0125439 Notting Hill
नॉटिंग हिल पटकथा
श्रेणी:1990 के दशक की रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्में
श्रेणी:1999 के फ़िल्में
श्रेणी:ब्रिटिश कॉमेडी फ़िल्में
श्रेणी:कार्य शीर्षक फ़िल्में
श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में
श्रेणी:लंदन में स्थापित फ़िल्में
श्रेणी:कलाकारों के बारे में फ़िल्में