Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

देशीय कोड उच्चतम डोमेन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

देशीय कोड उच्चतम डोमेन (Country code top-level domain) या सी॰सी॰टी॰ऍल॰डी॰ (ccTLD) किसी देश, राष्ट्र या अधीन क्षेत्र के लिए प्रयोग होने वाली या आरक्षित इंटरनेट उच्चतम डोमेन (Top-level domain) को कहते हैं। सभी आस्की (कम्प्यूटर में अंग्रेज़ी की रोमन लिपि) पर आधारित सीसीटीऍलडी दो अक्षरों के होते हैं, मसलन नेपाल का सीसीटीऍलडी '.np' और श्रीलंका का सीसीटीऍलडी '.lk' है।Domain Name System Structure and Delegation https://web.archive.org/web/20100913011853/http://tools.ietf.org/html/rfc1591 13 सितंबर 2010 , Request for Comments, Jon Postel, Network Working Group, Accessed 2011-02-07, ... This memo provides some information on the structure of the names in the Domain Name System (DNS), specifically the top-level domain names; and on the administration of domains ... अंतर्राष्ट्रीय अक्षर्मालाओं में २०१० में अंग्रेज़ी के अलावा अन्य अक्षरमालाओं में भी सीसीटीऍलडी मान्य होने लगे। उदाहरण के लिए अब भारत के लिए कई भारतीय भाषाओँ में सी॰सी॰टी॰ऍल॰डी॰ निर्धारित किये गए हैं। फ़िलहाल इनमें 'भारत' शब्द को भिन्न भारतीय लिपियों में लिखकर सीसीटीऍलडी बनाया गया है, जैसे कि '.भारत' (देवनागरी), ur بھارت. (उर्दू), '.ભારત' (गुजराती), '.ਭਾਰਤ' (गुरमुखी) और ' .భారత్' (तेलुगु)। यह २०१२ की शुरआत तक पूरी तरह सक्रीय नहीं हुए थे लेकिन जब इनका प्रयोग खुलकर होने लगेगा तो 'http://ताज़े.समाचार.भारत'जून 2020 InternetArchiveBot और 'http://ur بہترین.ur غزلیں.ur بھارت.' (उर्दू लिपि में 'बेहतरीन.ग़ज़लें.भारत') जैसे पते वेबसाइटों के लिए उपलब्ध हो जाएँगे। इसी तरह बंगलादेश में 'http://মহান.উপন্যাস.বাংলা'जून 2020 InternetArchiveBot (महान.उपन्यास.बांगला) सम्भव हो जाएगा। इन्हें भी देखें उच्चतम डोमेन डोमेन नाम प्रणाली इंटरनेट सन्दर्भ 2 श्रेणी:अंतरजाल श्रेणी:इंटरनेट प्रशासन de:Top-Level-Domain#Länderspezifische Top-Level-Domains (ccTLD) fr:Domaine de premier niveau#Domaine national de premier niveau