411 REFERENCE · Wikipedia
स्लावोय ज़िज़ेक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्लावॉय ॹीॹक (स्लोवेन: Slavoj Žižek; जन्म 21 मार्च 1949) एक स्लोवेनियाई दार्शनिक, सांस्कृतिक सिद्धान्तकार और सार्वजनिक बुद्धिजीवी हैं। वह लंदन विश्वविद्यालय में बिर्कबेक मानविकी संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में अतिथि प्राध्यापक और लुब्लियाना विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में एक वरिष्ठ शोधकर्ता हैं। वह मुख्य रूप से यूरोपीय महाद्वीपीय दर्शन (विशेष रूप से हेगेलवाद, मनोविश्लेषण और मार्क्सवाद) और राजनीतिक दर्शन, साथ ही फ़िल्म आलोचना और धर्ममीमांसा पर काम करते हैं।
स्लावॉय ॹीॹक मनोविश्लेषण का ल्युब्ल्याना विद्यालय के सबसे प्रसिद्ध सहयोगी हैं, जो जर्मन आदर्शवाद, लैकानाई मनोविश्लेषण, विचारधारा आलोचना और मीडिया आलोचना पर काम करने वाले स्लोवेनियाई शिक्षाविदों का एक समूह है। उनकी प्रथम कृति 1989 की विचारधारा की उदात्त वस्तु (The Sublime Object of Ideology) थी, जो अङ्ग्रेज़ी में उनकी पहली पुस्तक थी, जो अङ्ग्रेज़ी बोलने वाले दर्शकों के बीच ल्युब्ल्याना स्कूल के विचार को प्रस्तुत करने में निर्णायक थी। उन्होंने कई भाषाओं में 50 से अधिक किताबें लिखी हैं। उनकी सार्वजनिक उपस्थिति की सनकमूलक शैली, बार-बार पत्रिका ऑप-एड और अकादमिक कार्यों, जिसमें अश्लील चुटकुले और लोकप्रिय सांस्कृतिक उदाहरणों के साथ-साथ राजनीतिक अशुद्ध उत्तेजनाओं का उपयोग शामिल है, ने उन्हें अकादमिक क्षेत्र में और बाहर दोनों जगह प्रसिद्धि, विवाद और आलोचना दी है।
2012 में, फ़ॉरेन पॉलिसी ने स्लावॉय ॹीॹक को शीर्ष 100 वैश्विक विचारकों की सूची में सूचीबद्ध किया, उन्हें "एक ख्यातिई (Celebrity) दार्शनिक" कहा, जबकि अन्य जगहों पर उन्हें "सांस्कृतिक सिद्धान्त का एल्विस प्रेस्ली" और पश्चिम का "सबसे ख़तरनाक दार्शनिक" करार दिया गया। स्लावॉय ॹीॹक को "हमारे समय का अग्रणी हेगेलवादी" कहा गया है, और "लैकानाई सिद्धान्त का सबसे प्रमुख प्रतिपादक"। प्रोफ़ेसर डेविड जे. गङ्केल और पॉल ए. टेलर ने अपने काम से जुड़ने के लिए एक पत्रिका, झ़ीझ़क अध्ययन की अन्तर्राष्ट्रीय शोध-पत्रिका की स्थापना की थी।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
बिग थिंक पर स्लावोय झ़ीझ़क
द गार्डियन पर आर्काइव
Column archive at Jacobin
स्लावोय ज़िज़ेक on Charlie Rose
इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर स्लावोय ज़िज़ेक