411 REFERENCE · Wikipedia
1990 बंटाला बलात्कार मामला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|1990 Bantala Rape Case
1990 बंटाला बलात्कार मामला 30 मई 1990 6:30 बजे शाम भारतीय समय के अनुसार बंटाला, दक्षिण 24 परगणा, पश्चिम बंगाल, भारत 2 (पीड़ित महिलाएँ) 2 (1 पीड़ित महिला, 1 पीड़ित पुरुष)
30 मई 1990 के दिन तीन महिला स्वास्थ्य अधिकारी जिनमें से दो पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से थीं और एक यूनिसेफ से थीं, को बंटाला रोड पर असामाजिक तत्वों के एक गिरोह ने बलात्कार का शिकार बनाया जब यह महिलाएँ गोसाबा रंगाबेलिया से लौट रहीं थीं। हमलावरों का विरोध करते हुए अधिकारियों में से एक महिला और उनके चालक की मृत्यु हो गई थी।
घटना
30 मई 1990 के दिन तीन स्वास्थ्य अधिकारियों की एक टीम गोसाबा में एक टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण करने के बाद कोलकाता के लिए लौट रही थी।Woman Official lynched in Calcutta 1 जून 1990 The Statesman Kolkata इस टीम में अनीता दीवान, पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग की उप-जिला एक्सटेंशन मीडिया अधिकारी, उमा घोष, स्वास्थ्य विभाग की एक वरिष्ठ अधिकारी और रेणु घोष, नई दिल्ली-स्थित यूनिसेफ कार्यालय की एक प्रतिनिधि सम्मिलित थी। वे पूर्वी मेट्रोपोलिटन बाईपास बंटाला के पास शाम 6-30 के आसपास पहुंची ही गया थीं कि 4-5 युवकों के एक समूह ने सी पी आई (एम) पार्टी कार्यालय के पास कार को रोका। चालक ने फ़रार होने की कोशिश की, लेकिन वह नियंत्रण खो चुका था और कार पलट गई। इस दौरान 10-12 युवकों का एक और गिरोह मौके पर पहुंचा और कार के बाहर महिलाओं में से एक खींच लिया जबकि अन्य दो महिलाओं को चालक ने बाहर निकाला। चालक ने युवकों को रोकने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहा। भीड़ ने चालक को मार डाला और कार को आग लगा दी।http://www.mainstreamweekly.net/article2365.html Musings of a Pensionjivi on Sumanta Banerjee’s Letter Bandyopadhyay D 9 अक्टूबर 2010 Mainstream Weekly 7 जुलाई 2013 https://web.archive.org/web/20181225173514/http://www.mainstreamweekly.net/article2365.html 25 दिसंबर 2018 dead इसके बाद अधिकारियों को पास के पास के एक धान के खेत ले जाया गया और उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। एक अधिकारी ने रोकने की कोशिश की जिसे ऐसे प्रयास के कारण मार दिया गया।
पुलिस ने शाम 11-30 के आसपास कलकत्ता के नेशनल मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग के स्थान पर अधिकारियों का नग्न शरीरों को लाया। शुरू में वे सब मृत समझी गई थीं, लेकिन उनमें से बाद में दो जिंदा हो पाई गईं और उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया। एक महिला चिकित्सक उस समय बेहोश हो गई जब उसने पाया कि मृत महिला अधिकारी के गुप्तांग में एक धातु का मशाल डाल दिया गया था।
घायल चालक को इलाज के लिए एस एस के एम अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। उसके शरीर में 43 घाव थे जो तेज और भारी हथियारों की वजह से लगे थे।Sengupta Sukhoranjan 22 जून 1990 Anandabazar Patrika Bengali Kolkata चालक के गुप्तांग को हमलावर लगभग मिटा चुके थे। 4 जून 1990 को सुबह के 5-40 को वह मर गया। उसके शरीर की ऑटोप्सी स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षण रिजर्व के चिकित्सा अधिकारी डॉ बिश्वनाथ कहाली एक द्वारा किया की गई थी।
जाँच
प्रशांत सुर, पश्चिम बंगाल के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ने भीड़ का बचाव करते हुए कहा कि पीड़ितों को शायद गलती से बच्चा-चोर समझा गया था। ज्योति बसु, उस समय के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने सारे मामले को मामूली बताने के प्रयास के तौर पर कहा कि असामाजिक मामले हर जगह पाए जाते हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:अपराध