411 REFERENCE · Wikipedia
सबा मुमताज़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सबा मुमताज़ एक प्रसिद्ध भारतीय टेलीविजन लेखिका और निर्माता हैं। उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है, 'बड़े अच्छे लगते हैं', चाँद छुपा बादल में, मोल्की, सरस्वतीचन्द्र, सपने सुहाने लड़कपन के, 'एक बूंद इश्क़', ये मोह मोह के धागे, धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान, शकुंतला, धर्म वीर, 'परिवार – कर्तव्य की परीक्षा', नव्या..नये धड़कन नये सवाल, हकीकत, मेरी सासू माँ, मरियम खान - रिपोर्टिंग लाइव, 'उड़ारियां' जैसे सफल धारावाहिकों और 'दिशा', 'कोरी' तथा 'द इमाम' जैसी फिल्मों का लेखन किया है।
प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि
उन्होंने दिल्ली में एजेके, मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से जनसंचार की पढ़ाई की।
व्यक्तिगत जीवन
वह दिल्ली की रहने वाली हैं, लेकिन वर्तमान में अपनी बेटी नुवीरा के साथ मुंबई में रहती हैं। 2019 तक, वे अपने नए धारावाहिकों पर काम कर रही थीं।
करियर
सबा को पटकथा लेखन में अपना पहला अवसर 2001 में सहारा वन पर प्रसारित धारावाहिक हकीकत से मिला, जो वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित था। इसके बाद उन्होंने कलर्स टीवी पर धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान (2006–2009), धर्म वीर (2008), मोहे रंग दे (2009) और मेरे घर आई एक नन्ही परी (2009) लिखे। उन्होंने स्टार प्लस पर ये रिश्ता क्या कहलाता है (2009) और चाँद छुपा बादल में (2010–2011) तथा लाइफ ओके पर 'एक बूंद इश्क़' का लेखन किया। धारावाहिक लेखक द टेलीग्राफ http://www.telegraphindia.com/1100923/jsp/careergraph/story_12968164.jsp https://web.archive.org/web/20100926112804/http://www.telegraphindia.com/1100923/jsp/careergraph/story_12968164.jsp dead 26 September 2010 September 23, 2010 2014-03-19
टेलीविजन
लेखिका के रूप में
हकीकत (2001)
धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान (2006–2009)
परिवार – कर्तव्य की परीक्षा (2007–2008)
धर्म वीर (2008)
मोहे रंग दे (2009)
मेरे घर आई एक नन्ही परी (2009)
ये रिश्ता क्या कहलाता है (2009–वर्तमान)
शकुंतला (2009)
चाँद छुपा बादल में (2010–2011)
दिल से दी दुआ... सौभाग्यवती भव? (2011–2013)
नव्या..नये धड़कन नये सवाल (2011–2012)
बड़े अच्छे लगते हैं (2011–2014)
ससुराल सिमर का (2011– 2018)
सपने सुहाने लड़कपन के (2012–2015)
एक बूंद इश्क़ (2013–2014)
सरस्वतीचन्द्र (2013–2014)
हम हैं ना (2014–2015)
मेरी सासू माँ (2016)
रज़िया सुल्तान (2015)
ये मोह मोह के धागे (2017)
मरियम खान - रिपोर्टिंग लाइव (2018–2019)
मोल्की (2020–2022)
फिल्म - दिशा [ फिल्म प्रभाग के लिए ]
निर्देशक के रूप में
फिल्म - दिशा [ फिल्म प्रभाग के लिए ]
निर्माता के रूप में
'एक बूंद इश्क़' (2013)
ये मोह मोह के धागे (2017)
मेरी सासू माँ (2016)
फिल्म - दिशा [ फिल्म प्रभाग के लिए ]
संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
nm7006227
श्रेणी:भारतीय टेलीविजन लेखक
श्रेणी:भारतीय टेलीविजन निर्माता
श्रेणी:हिंदी फिल्म पटकथा लेखक
श्रेणी:जीवित लोग