411 REFERENCE · Wikipedia
लिली कॉलिन्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लिली जेन कॉलिन्स (जन्म: 18 मार्च 1989) ब्रिटिश और अमेरिकी अभिनेत्री हैं। इनका जन्म 18 मार्च 1989 को गिल्डफोर्ड, सरे में अंग्रेज़ संगीतकार फिल कॉलिन्स और उनकी दूसरी पत्नी, जिल टैवेलमैन के यहाँ हुआ था।Take One http://www.people.com/people/archive/article/0,,20119986,00.html Pamela Lansden 10 अप्रैल 1989 29 नवंबर 2009 People 24 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20150924074943/http://www.people.com/people/archive/article/0,,20119986,00.html dead उनका पालन-पोषण उनकी अमेरिकी माता द्वारा लॉस एंजिल्स में हुआ है।Russian Ale Lily Collins: A Look at Her Parents' Failed Marriage 8 मार्च 2017 https://people.com/books/lily-collins-phil-book/ live https://web.archive.org/web/20201229042724/https://people.com/books/lily-collins-phil-book/ 29 दिसंबर 2020 30 जनवरी 2019 PEOPLE.com लिली ने दो साल की उम्र में बीबीसी के धारावाहिक ग्रोइंग पेन्स में अभिनय करना शुरू किया। 2000 के दशक के अंत में, लिली ने अधिक नियमित रूप से अभिनय और मॉडलिंग शुरू की। उन्होंने खेल सम्बंधित फिल्म द ब्लाइंड साइड (2009) में अपनी सहायक भूमिका से पहचान हासिल की।Day Nate 18 नवंबर 2019 Lily Collins pays tribute to 'The Blind Side' 10 years after its premiere: 'Forever grateful' https://www.foxnews.com/entertainment/lily-collins-blind-side-tribute 2021-06-07 Fox News 7 जून 2021 https://web.archive.org/web/20210607055944/https://www.foxnews.com/entertainment/lily-collins-blind-side-tribute live फिर उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें हॉरर फिल्म प्रीस्ट (2011), थ्रिलर फिल्म एबडक्शन (2011) और फंतासी फिल्में मिरर मिरर (2012) और द मॉर्टल इंस्ट्रूमेंट्स: सिटी ऑफ बोन्स (2013) शामिल हैं।
लिली को रूमानी हास्य फिल्म, रूल्स डोंट अप्लाई (2016) में भूमिका के लिए समीक्षकों द्वारा सराहा गया। इसके लिये उन्हें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन प्राप्त हुआ। उन्होंने टू द बोन (2017) में एनोरेक्सिया से पीड़ित युवा महिला का चित्रण किया। वह फिर एक्सट्रीमली विक्ड, शॉकिंगली एविल एंड वाइल (2019), टॉल्किन (2019) और मैनक (2020) में दिखाई दीं।
कोलिन्स ने बीबीसी की शृंखला लेस मिजरेबल्स (2018-2019) में फैंटाइन की भूमिका निभाई। 2020 से, उन्होंने नेटफ्लिक्स की रोमांटिक कॉमेडी शृंखला एमिली इन पेरिस में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव एमिली कूपर की भूमिका निभाई है।
सन्दर्भ
श्रेणी:1989 में जन्मे लोग
श्रेणी:अमेरिकी अभिनेत्री
श्रेणी:जीवित लोग