Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आँखें (1993 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आँखें आँखें.jpg आँखें का पोस्टर पहलाज निहलानी डेविड धवन अनीस बज़मी गोविन्दा, चंकी पांडे, राजबब्बर, शिल्पा शिरोडकर, रागेश्वरी, रितु शिवपुरी 170 मिनट 9 अप्रैल, 1993 भारत हिन्दी आँखें डेविड धवन द्वारा निर्देशित 1993 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें गोविन्दा दोहरी भूमिका में है और साथ में चंकी पांडे भी है। यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर थी और 1993 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। संक्षेप अमीर हँसमुख राय (कादर ख़ान) अपने दो शरारती बच्चों से परेशान है, दया शंकर (गोविन्दा) और शंकर (चंकी पांडे)। दोनों कोई चीज गंभीरता से नहीं लेते। इससे परेशान होकर हँसमुख उन्हें घर से निकाल देता है। फिर वो दोनों आवारा घूमते हैं। फिर ऐसा लगता है कि बुन्नू मर गया है। उसका कोई जुड़वा ग्रामीण गौरी शंकर (गोविन्दा) आता है और उसे बुन्नू समझा जाता है। साथ ही वो दोनों असली मुख्यमंत्री को हटाकर डूप्लीकेट लगाने वाली साज़िश में भी फँसते हैं। मुख्य कलाकार चंकी पांडे - मुन्नू गोविन्दा - बुन्नू / गौरीशंकर राजबब्बर - मुख्यमंत्री / सारंग कादर ख़ान - हँसमुख सदाशिव अमरापुरकर - इंस्पेक्टर प्यारे मोहन रागेश्वरी - प्रिया मोहन रितु शिवपुरी - रितु शिल्पा शिरोडकर - चंद्रमुखी बिन्दू - अनुराधा हरीश पटेल - मोन्टो गुलशन ग्रोवर - नटवर शाह रज़ा मुराद - डीसीपी शक्ति कपूर - तेजेश्वर दीना पाठक - दादी राकेश बेदी - गुलशन कपूर "गुल्लू" नीना गुप्ता - मुख्यमंत्री की पत्नी गुड्डी मारुति - चबिया युनुस परवेज़ - सेठ सुखीराम गोविन्द नामदेव गैविन पैकर्ड संगीत संगीतकार - बप्पी लाहिड़ी गीतकार - इन्दीवर # शीर्षक गायक अवधि 1 "ओ लाल दुपट्टे वाली" कुमार सानु, सुदेश भोंसले, कविता कृष्णमूर्ति, अलका याज्ञनिक 05:53 2 "बड़े काम के बन्दर" कुमार सानु, मोहम्मद अज़ीज़, अरुन बख्शी, गोविन्दा, चंकी पांडे 06:59 3 "अंगने में बाबा" कुमार सानु, साधना सरगम 05:49 4 "एक तमन्ना जीवन की" कुमार सानु, आशा भोंसले 05:32 5 "चौखट पे तुम्हारी हम" कुमार सानु, मोहम्मद अज़ीज़, सपना मुखर्जी 06:47 रोचक तथ्य फिल्म में दिखाया गया बंदर का नाम बजरंगी था। चेन्नई से मँगाया गया बंदर निर्माता पहलाज निहलानी के मुताबिक जो बोलते थे वो करता था। क्योंकि बंदर का रोल लंबा था इसलिए उसे पाँच लाख रुपए दिए गए थे जबकि चंकी पांडे को उससे कम ढाई लाख रुपए दिए थे।https://www.bbc.com/hindi/entertainment/2015/07/150702_famous_pets_bollywood_part1_adp चंकी को ढाई लाख, मंकी को पाँच लाख 3 जुलाई 2015 बीबीसी हिन्दी 10 जुलाई 2018 सुप्रिया सोगले https://web.archive.org/web/20180720002712/https://www.bbc.com/hindi/entertainment/2015/07/150702_famous_pets_bollywood_part1_adp 20 जुलाई 2018 live .इस फिल्म में तीन कलाकार दोहरी भूमिका में थें-गोविंदा,कादर ख़ान और राज बब्बर सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0106204 आँखें आँखें श्रेणी:बप्पी लाहिड़ी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में