411 REFERENCE · Wikipedia
कैटादिन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कैटादिन (Mount Katahdin) संयुक्त राज्य अमरीका, के उत्तरपूर्व सीमांत पर मेन राज्य के मध्य भाग में पिस्कैटाक्वॉइस जनपद के अंतर्गत स्थित पर्वत जिसकी ऊँचाई ५,२६८ फुट है।
यह पूर्णतया ग्रेनाइट चट्टानों से निर्मित है और कई भागों में नग्न पत्थर सतह पर उभर आए हैं। बाहर की ओर चट्टानों के टूटने फूटने से पर्वत विदीर्ण एवं बीहड़ सा लगता है। शिखरांचल पर लाइकेन तथा उसी जाति छोटे पौधे उगते हैं। इसके दो ढाई हजार फुट नीचे आदि जाति के छोटे पौधे मिलते हैं। ऊँचाई से देखने पर सारा पर्वतक्षेत्र शंक्वाकार ग्रेनाइट शिखर एवं मध्यांचलों में प्रवाहित छोटी बड़ी नदियाँ तथा झीलें बहुत ही मनोरम दृश्य उपस्थित करती हैं। शिखरांचल में ग्रेनाइट चट्टानों के ऊपर कहीं-कहीं ट्रैप (Trap boulders) तथा अन्य चट्टानें मिलती हैं जिनमें बलुआ पत्थर प्रमुख हैं। सारा पर्वतप्रांत बीहड़ एवं दुर्गम है और केवल पेनॉब्सकाट नदी एकमात्र मार्ग प्रदान करती हैं; इसमें भी बालू के ढूहे एवं प्रपात इत्यादि हैं। प्राकृतिक सौंदर्य एवं बीहड़ता के कारण कैटादिन पर्वत प्रांत तथा आसपास के क्षेत्रों को १९३१ ई० में राष्ट्रीय बाग (National park) का रूप दे दिया गया है।
center|550px|thumb|कैटादिन पर्वत
श्रेणी:पर्वत
श्रेणी:एक हज़ारी