411 REFERENCE · Wikipedia
प्रेडनिसोन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रेडनिसोन (prednisone) ग्लूकोकार्टिकोइड दवा है। इसका उपयोग दमा, सीओपीडी और आमवाती रोगों जैसे रोगों की स्थिति में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करने और सूजन कम करने के लिए किया जाता है।https://www.drugs.com/monograph/prednisone.html Prednisone Monograph for Professionals Drugs.com AHFS 24 दिसम्बर 2018 इसका उपयोग अन्य स्टेरॉयड के साथ कैंसर और एड्रेनल अपर्याप्तता के कारण अति कैल्शियम रक्तता के उपचार के लिए भी किया जाता है। इसे मुह से खाया जाता है।
इसके आम दुष्प्रभावों में मोतियाबिंद, हड्डियों को नुकसान, आसानी से चोट लगा, मांसपेशियों में कमजोरी और कुचलन शामिल हैं। इसके अन्य दुष्प्रभावों में भार बढ़ना, सूजन, उच्च रक्त शर्करा, संक्रमण और मनस्ताप शामिल हैं।Goodman & Gilman's the pharmacological basis of therapeutics https://archive.org/details/goodmangilmansph0000unse_r5y0 Brunton L 2017 McGraw-Hill Education 978-1-25-958473-2 13 739, 746, 1237 इसे गर्भावस्था में सुरक्षित माना जाता है और स्तनपान के दौरान इसकी कम खुराक को सुरक्षित माना जाता है।https://www.drugs.com/pregnancy/prednisone.html Prednisone Use During Pregnancy Drugs.com 24 December 2018 लम्बे समय उपयोग के बाद इसका उपयोग धीरे-धीरे बंद कर देना चाहिए।
प्रेडनिसोन एक प्रोड्रग (अर्थात् शरीर में जाने से पहले सक्रिय नहीं रहने वाली औषधि) है जो सक्रिय होने से पहले यकृत द्वारा प्रेडनीसोलोन में परिवर्तित किया जाना चाहिए।https://www.ebs.tga.gov.au/ebs/picmi/picmirepository.nsf/pdf?OpenAgent&id=CP-2010-PI-06868-3&d=2018063016114622483 Product Information Panafcort (prednisone) Panafcortelone (prednisolone) 11 July 2017 TGA eBusiness Services Aspen Pharmacare Australia Pty Ltd St Leonards, Australia 1–2 PDF 30 June 2018Buttgereit F, Gibofsky A June 2013 Delayed-release prednisone - a new approach to an old therapy Expert Opinion on Pharmacotherapy 14 8 1097–1106 10.1517/14656566.2013.782001 23594208 22720230 इसके बाद प्रेडनीसोलोन ग्लूकोकार्टिकॉइड रिसेप्टर्स से जुड़ता है और इसे सक्रिय करता है। इससे जीन व्यवहार में परिवर्तन को आरम्भ कर देता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:कार्बनिक यौगिक