411 REFERENCE · Wikipedia
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड लॉर्ड्स चित्र:Lord's logo.png Lord's Cricket Ground Heath Streak.jpg इंग्लैंड St John's Wood, London 1814 31,500https://www.officiallylyra.com/2024/08/lords-cricket-ground-england-today.html लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, इंग्लैंड की पिच रिपोर्ट और आंकड़े Officiallylyra.com hi 2024-08-05 Marylebone Cricket Club England and Wales Cricket Board Pavilion End Nursery End true 21 July 1884 England Australia 17 july 2014 England India 26 August 1972 England Australia 3 July 2010 England Australia 1877 – present Middlesex 1814 – present Marylebone Cricket Club 30 May 2010 http://www.cricketarchive.com/Archive/Grounds/11/596.html CricketArchive
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड आमतौर पर लॉर्ड्स के नाम से जाना जाता है। लंदन के सेंट जॉन्स वुड में स्थित एक क्रिकेट खेलने वाला मैदान है। इसका नामकरण इसके संस्थापक थॉमस लॉर्ड के नाम पर किया गया है; यह मैदान मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के स्वामित्व में है और मिडिलसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब, द इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट क्लब (ईसीबी), द यूरोपियन क्रिकेट काउंसिल (ईसीसी) और अगस्त, 2005 तक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का गृह स्थान रहा है। लॉर्ड्स को "क्रिकेट के घर"Lord's http://www.cricinfo.com/england/content/ground/57129.html Cricinfo 2009-08-22 https://web.archive.org/web/20100911140641/http://www.cricinfo.com/england/content/ground/57129.html 11 सितंबर 2010 live के रूप में संदर्भित किया जाता है और यहां दुनिया का सबसे पुराना खेल संग्रहालय भी स्थित है।देखें एमसीसी म्यूजियम https://web.archive.org/web/20070212164502/http://www.lords.org/history/mcc-museum/ 12 फ़रवरी 2007 वेबपेज
आज लॉर्ड्स अपने मूल स्थान पर नहीं है, 1787 और 1814 के बीच लॉर्ड द्वारा यहां स्थापित तीन मैदानों में से यह तीसरा है। उनका पहला मैदान जिसे अब लॉर्ड्स के पुराने मैदान के रूप में जाना जाता है, आज के डोरसेट स्क्वायर के पास स्थित था। दूसरा मैदान लॉर्ड्स मिडिल ग्राउंड है जिसका 1811 से 1813 के बीच इस्तेमाल किया गया था, उसके बाद उसकी आउटफील्ड से गुजरने वाली रीजेंट्स कैनल के निर्माण कार्य के कारण इसे बंद कर दिया गया। वर्तमान में लॉर्ड्स का जो मैदान है वह मिडिल ग्राउंड के 250 yd उत्तर-पश्चिम में स्थित है। लॉर्ड्स में एक प्रमुख पुनर्निर्माण योजना प्रस्तावित है जिससे मैदान में दस हजार अतिरिक्त लोगों के बैठने की जगह बनेगी साथ ही इसमें अपार्टमेंट्स और एक आइस रिंक भी जुड़ जाएंगे.
आरंभिक इतिहास
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वर्तमान के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 22 जून 1814 को पहली बार मेरिलबोन क्रिकेट क्लब बनाम हर्टफोर्डशायर के बीच मैच खेला गया था।क्रिकेटआर्काइव - मैच स्कोरकार्ड https://web.archive.org/web/20121104174754/http://www.cricketarchive.com/Archive/Scorecards/114/114772.html 4 नवंबर 2012 . 27 जुलाई 2009 को प्राप्त किया गया।
लॉर्ड्स के सबसे पुराने क्रिकेट फिक्सचर की बात करें तो (जो कि आज भी जारी है) वह है एटॉन बनाम हैरोमैच का मैच जो पहली बार जुलाई, 1805 में पुराने मैदान पर खेला गया था और वर्तमान के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर जुलाई, 1818 में खेला गया था।
मैदान
स्टैंड
right|thumb|लॉर्ड्स में वर्तमान स्टैंड्स
लॉर्ड्स में फिलहाल जो स्टैंड्स हैं वो निम्न प्रकार से है (घड़ी की दिशा में):
पेवेलियन
वार्नरस्टैंड
ग्रांड स्टैंड
कॉम्पटन स्टैंड
मीडिया सेंटर
एडरिक स्टैंड
माउंड स्टैंड
टैवर्न स्टैंड
एलन स्टैंड
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड का ज्यादातर हिस्सा 20वीं सदी के आखिर में तैयार हुआ है। 1987 में सर माइकेल हॉपकिंस द्वारा डिजाइन किया हुआ नया माउंड स्टैंड खुला था, जिसके बाद 1996 में ग्रैंडस्टैंड (निकोलस ग्रिमशॉ द्वारा) खुला. सबसे खास मीडिया सेंटर (फ्यूचर सिस्टम द्वारा) 1998-99 में जोड़ा गया जिसे 1999 में द रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स स्टर्लिंग प्राइज से नवाजा गया। फिलहाल इस मैदान पर 32 हजार दर्शकों के बैठने की जगह है। पिच के दोनों छोर हैं - पेवेलियन छोर (दक्षिण-पश्चिम), जहां सदस्यों का मुख्य पेवेलियन स्थित है और नर्सरी छोर (उत्तर-पूर्व), जहां मीडिया सेंटर मौजूद है।
पेवेलियन
Long Room
thumb|right|विक्टोरियन एरा पेवेलियन
विक्टोरियन युग की एक अहम चीज जो अब भी यहां मौजूद है वो है अपने प्रसिद्ध लॉन्ग रूम के साथ द पेवेलियन; इसे शिल्पकार थॉमस वेरिटी द्वारा तैयार डिजाइन के आधार पर 1889-90 में बनाया गया था। अभी हाल ही में 2004-05 में ग्रेड-II में सूचीबद्ध इस ऐतिहासिक इमारत का 8 मिलियन पाउंड की रकम से पुनर्निर्माण किया गया था। पेवेलियन मुख्य रूप से एमसीसी के सदस्यों के लिए हैं जो क्रिकेट देखने के लिए कुर्सियों का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके अलावा वे लॉन्ग रूम, लॉन्ग रूम बार, बॉलर्स बार, सदस्यों की दुकान समेत यहां मौजूद दूसरी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। मिडिलसेक्स के मैचों के दौरान पेवेलियन को मिडिलसेक्स काउंटी क्लब के सदस्यों को लिए खोल दिया जाता है। पेवेलियन में ड्रेसिंग रूम भी शामिल है जहां खिलाड़ी अपने कपड़े बदलते हैं, जिसमें प्रत्येक में एक बालकनी है जिससे खिलाड़ी मैच भी देख सकें. दोनों मुख्य ड्रेसिंग रूम में ऑनर्स बोर्ड हैं, जहां लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैचों में शतक जमाने वाले, एक पारी में पांच विकेट लेने वाले और एक टेस्ट में दस विकेट लेने वाले खिलाड़ियों को दर्शाया गया है।
ओल्ड फादर टाइम
thumb|right|ग्रांड स्टैंड ओल्ड फादर टाइम
इस मैदान की दिखाई देने वाली एक और मुख्य विशेषता है ओल्ड फादर टाइम, यह फादर टाइम के आकार का एक वायु दिशासूचक यंत्र है जो फिलहाल मैदान के दक्षिण-पूर्व के एक स्टैंड की शोभा बढ़ा रहा है।
मीडिया सेंटर
thumb|left|फ्यूचरिस्टिक इन्वेस्टेक मीडिया सेंटर Lord's Media Centre
1999 क्रिकेट विश्व कप के दौरान मीडिया सेंटर को बनाया गया था और एल्यूमिनियम से बनी ये दुनिया की पहली सेमी-मोनोकॉक इमारत थी। इसे दो बोटयार्ड्स में बनाया और फिट किया गया था और इसमें बोट-बिल्डिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह सेंटर मैदान के 15 m ऊपर स्थित है और इसका एकमात्र सहारा इसकी दो मीनारों के चारों ओर बना ढांचा है जिसकी ऊंचाई मैदान के दूसरे छोर पर स्थित पेवेलियन के समान है। इस केंद्र की निचली दीर्घा में सौ से ज्यादा पत्रकारों के बैठने की जगह है और सबसे उपरी दीर्घा में रेडियो तथा टेलीविजन कमेंट्री बॉक्स हैं। इस केंद्र की एकमात्र खुलने वाली खिड़की ब्रॉडकास्टिंग बॉक्स में है जिसका इस्तेमाल टेस्ट मैच स्पेशल द्वारा किया जाता है। इस इमारत को 1999 में इसकी वास्तुकला की वजह से आरआईबीए स्टर्लिंग प्राइज से सम्मानित किया जा चुका है।
टैवर्न स्टैंड
thumb|लॉर्ड हरिस का यह स्मारक लॉर्ड्स के हैरिस गार्डन में है
क्रिकेटर्स और क्रिकेट प्रेमियों के एक चैरिटेबल समूह द लॉर्ड्स टैवर्नर्स ने लॉर्ड्स के पुराने टैवर्न पब से अपना नाम लिया है जहां संगठन के संस्थापक जमा हुआ करते थे। अब ये पब मौजूद नहीं है और टैवर्न स्टैंड अपनी पुरानी जगह पर है। हालांकि मैदान में इसी नाम से एक नया पब खुल गया है, इसके साथ ही पेवेलियन में एक मेंबर्स बार भी खुला है।
मैदान
thumb|left|बायीं ओर माउंड स्टैंड पब्लिक एरिया और दायीं ओर टेव्रेन स्टैंड मेम्बर्स एरिया.प्रसिद्ध प्राचीन ओल्ड फादर टाइम वेदर वेन और क्लॉक भी दृश्य है
लॉर्ड्स के मैदान की सबसे विशिष्ट और लोकप्रिय विशेषता मैदान के चारों तरफ की अत्यधिक ढलान है। उत्तर-पश्चिम में मैदान पर जो खेलने की सतह है वो दक्षिण-पूर्व की सतह से करीब आठ फीट ऊंची है।September 2010 इस ढलान की वजह से पिच पर गेंद की उछाल में काफी विभिन्नता देखी जाती है, जब पेवेलियन छोर से गेंदबाजी डाली जाती है तब गेंद को दाहिने हाथ के बल्लेबाज की ओर घुमाने में आसानी होती है और जब नर्सरी छोर से गेंदबाजी की जाती है तो गेंद को बल्लेबाज से दूर घुमाने में आसानी होती है। मैदान का आउटफील्ड पानी जमने की वजह से बदनाम था और मॉरिस डे रोहन की अध्यक्षता में एस्टेट्स कमेटी की ओर से 2002-03 की सर्दियों में पूरे आउटफील्ड को दोबारा से तैयार किया गया। इसमें किए गए निवेश (करीब 2 मिलियन पाउंड) से तुरंत फायदा हुआ और बारिश की वजह से प्रभावित मैचों के टिकट के पैसे लौटाने की जरूरत काफी कम हो गई।
ग्रेस गेट्स
इस मैदान की विशेषताओं में से एक है इसकी सुंदर दरवाजों की जोड़ी, जिसका नामकरण डब्ल्यू जी ग्रेस के नाम पर किया गया है। 1923 में मैदान के सेंट जॉन्स वुड रोड के प्रवेश द्वार पर डब्ल्यू जी ग्रेस मेमोरियल गेट्स का निर्माण किया गया था।लॉर्ड्स माइलस्टोन - 1923 https://web.archive.org/web/20081002005744/http://www.lords.org/history/milestones/ 2 अक्तूबर 2008 . 2 नवम्बर 2008 को प्राप्त किया गया। इनका डिजाइन सर हर्बर्ट बेकर ने तैयार किया था और इसके उद्घाटन समारोह में सर स्टैनली जैक्सन ने प्रदर्शन किया था, जिन्होंने प्रस्तावना में द ग्रेट क्रिकेटर शब्दों को शामिल करने का सुझाव दिया था।मिडविंटर, पी.154.
फ्लडलाइट्स
thumb|right|27 मई 2009 को लॉर्ड्स मिडिलसेक्स पर केंट के विरुद्ध ट्वेंटी -20 मैच2007 में मैदान में अस्थायी फ्लडलाइट्स स्थापित किए गए थे लेकिन सेंट जॉन्स वुड के रहवासियों द्वारा रोशनी प्रदूषण की शिकायत के बाद 2008 में लाइट्स को हटाना पड़ा था। जनवरी, 2009 में वेस्टमिनिस्टर काउंसिल ने नए स्थापित फ्लडलाइट्स के इस्तेमाल की इजाजत दे दी। इन नए लाइट्स को मैदान के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया था जिससे आसपास के घरों में इसकी रोशनी कम से कम पहुंचे। वेस्टमिनिस्टर काउंसिल की ये इजाजत बिना किसी शर्त के नहीं थी। लाइट्स पांच साल की ट्रायल अवधि के लिए थे जहां इन लाइट्स की रोशनी में अप्रैल से सितंबर के दौरान 12 मैच और 4 अभ्यास मैच खेले जा सकते थे। रात 9.50 बजे लाइट्स को उसकी क्षमता से आधा मंद कर दिया जाना था और रात 11 बजे तक पूरी तरह से बंद करना जरूरी था। इन लाइट्स का पहली बार सफल इस्तेमाल 27 मई 2009 को मिडलसेक्स बनाम केंट के बीच ट्वेंटी20 कप मैच में किया गया।लॉर्ड्स फ्लूडलाइट्स जस्ट 'इज नॉट क्रिकेट' - लंदन इन्फोर्मर
क्रिकेट का इस्तेमाल
thumb|left|10 जुलाई 2005 को लॉर्ड्स के वन डे इंटरनेशनल में इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया लॉर्ड्स टेस्ट मैच, एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय, मिडलसेक्स के कुछ घरेलू मैच, एमसीसी के मैच (जुलाई, 2004 में मिडलसेक्स और सरे के बीच मैच से शुरू) और मिडलसेक्स के कुछ घरेलू ट्वेंटी20 मैचों की मेजबानी करता है।
गर्मी के दिनों के पहले टेस्ट समेत लॉर्ड्स प्रत्येक गर्मी के मौसम में दो टेस्ट मैचों और दो एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करता है। लॉर्ड्स नैशनल विलेज क्रिकेट कंपीटिशन, एमसीसी यूनिवर्सिटीज चैलेंज टूर्नामेंट और द फ्रेंड्स प्रॉविडेंट ट्रॉफी के फाइनल्स की मेजबानी भी करता है। इनके अलावा प्रत्येक सीजन में फाइनल को छोड़कर लॉर्ड्स ट्वेंटी20 के दो मैचों की मेजबानी भी करता है।
लॉर्ड्स पर खेले जाने वाले सबसे पुराने मैचों में हर साल होने वाला एटॉन बनाम हैरो मैच है जिसकी शुरुआत 1805 में हुई थी (1805 के हैरो एकादश में लॉर्ड बायरॉन खेले थे) और 2005 में जिसका दो सौ साल पूरा होने का जश्न मनाया गया। मैचों में हमेशा जोरदार मुकाबला देखने को मिलता है। 2000 के बाद से 55 ओवर्स का मैच हो गया है, लेकिन इससे पहले यह डेकलरेशन और उससे भी पहले दो दिनों में दो पारियों का मैच हुआ करता था। जीत के मामले में पलड़ा एटॉन के पक्ष में था लेकिन द्विशतवार्षिकी वर्ष में विजेता हैरो रहा था।
एमसीसी संग्रहालय
thumb|right|लॉर्ड्स में पेरिमीटर वॉल प्रदर्शनी
लॉर्ड्स में एमसीसी संग्रहालय है जो दुनिया में सबसे पुराना खेल संग्रहालाय है और जहां द एशेज समेत क्रिकेट से जुड़ी दुनिया की सबसे यादगार चीजें सहेज कर रखी हुईं हैं।
एमसीसी 1864 से यादगार चीजें का संग्रह करती रही है। यहां जो यादगार चीजें रखी हुईं हैं उनमें विक्टर ट्रंपेर, जैक हॉब्स, डॉन ब्रैडमैन और शेन वार्न जैसे खिलाड़ियों की क्रिकेट किट और डब्ल्यू जी ग्रेस के करियर से जुड़ी कई चीजें शामिल हैं; और कुछ खास चजें भी हैं जैसे यहां एक स्टफ्ड स्पैरो रखा हुआ है जिसे 3 जुलाई 1936 को एमसीसी की ओर से बल्लेबाजी कर रहे टी एन पीयर्स को गेंदबाजी करते समय केंब्रिज यूनिवर्सिटी के गेंदबाज जहांगीर खान ने बोल्ड आउट कर दिया था। यहां विस्डेन की एक क्षतिग्रस्त प्रति भी मौजूद है जिससे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ई डब्ल्यू स्वांटन को जापानी युद्धबंदी शिविर में कैद रहने के दिनों में खुद को बचाए रखने में मदद मिली थी। ऐतिहासिक कलाकृतियों को जमा करने का संग्रहालय का काम अब भी जारी है और साथ ही जारी है नई चित्रकारी का काम देना तथा "एमसीसी यंग क्रिकेट फोटोग्राफर" का काम लेना. अभी हाल ही में ब्रायन लारा के जीवन और करियर पर आधारित एक प्रदर्शनी खोली गई, जो कि विशेष तौर पर बच्चों के लिए उपयुक्त है। इसमें ब्रायन जॉन्सटन मेमोरियल थिएटर शामिल है, ये एक सिनेमा है जिसमें दर्शकों के लिए ऐतिहासिक क्रिकेट मैच के फुटेज को दिखाया जाता है।
एमसीसी संग्रहालय के दौरे के तहत दर्शकों को एक गाइड के मार्गदर्शन में मैदान की सैर कराई जाती है। इसी तरह मैच वाले दिन टिकट धारक दर्शक भी अलग से शुल्क देकर इस संग्रहालय का दौरा कर सकते हैं।
लॉर्ड्स पर खेले गए टेस्ट मैच
thumb|लॉर्ड्स के एक टेस्ट मैच में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, मई 2004
लॉर्ड्स के मैदान पर सौ से भी ज्यादा टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से पहला टेस्ट 1884 में खेला गया था जब इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और पांच रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया की इस मैदान पर पहली जीत 1888 में 61 रनों से हुई थी। दक्षिण अफ्रीका ने लॉर्ड्स पर अपना पहला मैच 1907 में खेला था और इस मैदान ने 1912 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के मैच की मेजबानी भी की है। 1928 में वेस्ट इंडीज ने पहली बार लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट मैच खेला, इसके बाद न्यूजीलैंड (1931), भारत (1932), पाकिस्तान (1954), श्रीलंका (1984), जिम्बाब्वे (2000) और बांग्लादेश (2005) ने लॉर्ड्स पर अपना पहला मैच खेला। 2000 में लॉर्ड्स पर वेस्टइंडीज के खिलाफ सौवां टेस्ट मैच खेला गया। 25 अगस्त 2010 तक लॉर्ड्स पर इंग्लैंड 119 टेस्ट मैच खेले हैं, इनमें 45 में उसे जीत, 28 में हार और 46 बराबरी पर रहे हैं। इस मैदान पर खेले गए टेस्ट मैचों में क्रिकेटरों द्वारा हासिल की गई निजी उपलब्धियों को शतक जमाने वाले बल्लेबाजों और पारी में पांच विकेट या पूरे मैच में दस विकेट लेने वाले गेंदबाजों का नाम ड्रेसिंग रूम के सम्मान बोर्ड पर अंकित किया जाता है। 1934 के बाद इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार 2009 के एशेज श्रृंखला के दूसरे मैच में हराया था।
गर्मी के प्रत्येक मौसम में लॉर्ड्स में दो टेस्ट मैचों का आयोजन किया जाता है, दौरा करने वाली प्रत्येक टीम का एक मैच यहां आयोजित होता है।
हालांकि ईसीबी प्रति मैदान में एक मौसम में एक मैच की सीमा तय कर सकती है, एमसीसी इस प्रस्ताव पर ईसीबी से इस पर बातचीत कर रही है।May 2009 2010 में स्टेडियम में तीन टेस्ट मैचों का आयोजन किया गया। बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के मैचों के अलावा जुलाई में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए टेस्ट मैच का भी इस स्टेडियम में आयोजन हुआ।
लॉर्ड्स पर 21 से 25 जुलाई 2011 में इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाला मैच 2000वां अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच था।
अन्य खेल
ग्रेट वार के दौरान कनाडाई विधवाओं और अनाथों हेतु रकम जमा करने के लिए लॉर्ड्स के मैदान पर बेसबॉल खेल का आयोजन किया गया था। एक कनाडाई टीम का अमेरिकी टीम से मुकाबला हुआ था जिसे दस हजार लोगों ने देखा था। पहले के दिनों में लॉर्ड्स मैदान पर बॉल्स, टेनिस, तीरंदाजी और कुछ अन्य खेल खेले जाते थे लेकिन रग्बी या फुटबॉल कभी नहीं खेला गया। हाल में, निकट भविष्य में लॉर्ड्स के मैदान पर मेजर लीग बेसबॉल मैचों के आयोजन पर बातचीत हो रही है।June 2010
2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक्स के तहत भी लॉर्ड्स पर खेल के आयोजन की योजना है। पेवेलियन के सामने तीरंदाजी मुकाबले का आयोजन किया जाएगा, जहां तीरंदाज एलेन स्टैंड के सामने खड़े होंगे और लक्ष्य ग्रैंड स्टैंड के सामने होंगे। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड - लंदन 2012 लॉर्ड्स में एक वास्तविक टेनिस कोर्ट भी है।
परिवहन संपर्क
लंदन की बसें स्टॉप एच सेंट जॉन्स वुड रोड 139, 189 स्टॉप जे लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 13, 82, 113, एन13 स्टॉप के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 13, 82, 113, एन13 लंदन अंडरग्राउंड 0.6 मील वॉक सेंट जॉन्स वुड 10pxhttp://maps.google.co.uk/maps?f=d&source=s_d&saddr=St.+John's+Wood+station&daddr=Marylebone+Cricket+Club,+Saint+John's+Wood+Road,+Paddington,+Greater+London+NW8+8,+NW8+8+(Marylebone+Cricket+Club)&geocode=FeRaEgMdpFf9_ym15VYNvRp2SDHVI-7vAduT_g%3BFdtEEgMdulj9_yFB_6eAEp48wA&gl=uk&hl=en&mra=ls&dirflg=w&sll=51.531307,-0.17091&sspn=0.006701,0.013797&ie=UTF8&ll=51.531307,-0.17164&spn=0.006701,0.013797&z=16 https://web.archive.org/web/20140529151430/https://maps.google.co.uk/maps?f=d 29 मई 2014 Walking directions to Lord's Cricket Ground from St. John's Wood tube station
टेस्ट मैच के रिकार्ड
व्यक्तिगत रिकार्ड
बल्लेबाजी
सर्वाधिक कैरियर रनस्टेट्सगुरु, क्रिकइन्फो, 17 मार्च 2010. रन खिलाड़ी अवधि 2015 (39 पारी) ENG ग्राहम गूच 1975-1994 1476 (37 पारी) ENG एलेक स्टीवर्ट 1990-2003 1347 (22 पारी) ENG एंड्रयू स्ट्रॉस 2004-2010 1241 (30 पारी) ENG डेविड गावर 1978-1990 1189 (29 पारी) ENG ज्योफ बायकॉट 1965-1981
सर्वाधिक कैरियर रन (गैर-अंग्रेज)स्टेट्सगुरु, क्रिकइन्फो, 17 मार्च 2010. रन खिलाड़ी अवधि 575 (7 पारी) AUS वॉरेन बार्ड्सले 1909-1926 571 (9 पारी) WIN गारफील्ड सोबर्स 1957-1973 551 (8 पारी) AUS डोनाल्ड ब्रेडमैन 1930-1948 508 (8 पारी) IND दिलीप वेंगसरकर 1979-1990 503 (9 पारी) AUS एलन बॉर्डर 1980-1993
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोरस्टेट्सगुरु, क्रिकइन्फो, 28 मई 2010. रन खिलाड़ी वर्ष 333 बनाम भारत ENG ग्राहम गूच 1990 259 बनाम इंग्लैंड RSA ग्रीम स्मिथ 2003 254 बनाम इंग्लैंड AUS डोनाल्ड ब्रेडमैन 1930 240 बनाम ऑस्ट्रेलिया ENG वॉली हैमंड 1938 226 बनाम बांग्लादेश ENG जोनाथन ट्रॉट 2010
सर्वाधिक शतकस्टेट्सगुरु, क्रिकइन्फो, 17 मार्च 2010.शतक खिलाड़ी अवधि 6 (39 पारी) ENG ग्राहम गूच 1975-1994 6 (19 पारी) ENG माइकल वॉन 2000-2008 4 (24 पारी) ENG एलन लैम्ब 1982-1992 4 (14 पारी) ENG केविन पीटरसन 2005-2009 4 (20 पारी) ENG एंड्रयू स्ट्रॉस 2004-2009
गेंदबाजी
सर्वाधिक करियर विकेटस्टेट्सगुरु, क्रिकइन्फो, 17 मार्च 2010. विकेट खिलाड़ी अवधि 69 (26 पारी) ENG इयान बॉथम 1978-1992 63 (24 पारी) ENG फ्रेड ट्रूमैन 1952-1965 47 (16 पारी) ENG बॉब विलिस 1973-1984 45 (18 पारी) ENG ब्रायन स्टेथम 1951-1961 42 (14 पारी) ENG हेडली वेरिटी 1933-1939
सर्वाधिक करियर विकेट (गैर-अंग्रेज)स्टेट्सगुरु, क्रिकइन्फो, 17 मार्च 2010. विकेट खिलाड़ी अवधि 26 (8 पारी) NZ रिचर्ड हेडली 1978-1990 26 (6 पारी) AUS ग्लेन मैकग्रा 1997-2005 20 (5 पारी) WIN मैलकम मार्शल 1984-1991 20 (7 पारी) WIN कोर्टनी वॉल्श 1988-2000 19 (6 पारी) AUS चार्ली टर्नर 1888-1893
पारी के सर्वश्रेष्ठ आंकड़ेस्टेट्सगुरु, क्रिकइन्फो, 17 मार्च 2010. आंकड़े खिलाड़ी वर्ष 8/34 बनाम पाकिस्तान ENG इयान बॉथम 1978 8/38 बनाम इंग्लैंड AUS ग्लेन मैकग्रा 1997 8/43 बनाम ऑस्ट्रेलिया ENG हेडली वेरिटी 1934 8/43 बनाम पाकिस्तान ENG डेरेक अंडरवुड 1974 8/51 बनाम इंग्लैंड AUS बॉब मैसी 1972
मैच के सर्वश्रेष्ट आंकड़ेस्टेट्सगुरु, क्रिकइन्फो, 17 मार्च 2010. आंकड़े खिलाड़ी वर्ष 16/137 बनाम इंग्लैंड AUS बॉब मैसी 1972 15/104 बनाम ऑस्ट्रेलिया ENG हेडली वेरिटी 1934 13/71 बनाम पाकिस्तान ENG डेरेक अंडरवुड 1974 12/101 बनाम दक्षिण अफ्रीका ENG रॉय टेटरसाल 1951 11/70 बनाम न्यूजीलैंड ENG डेरेक अंडरवुड 1969
टीम रिकार्ड
उच्चतम पारी स्कोरस्टेट्सगुरु, क्रिकइन्फो, 17 मार्च 2010. स्कोर टीम वर्ष 729/6 d AUS बनाम इंग्लैंड 1930 682/6 d RSA बनाम इंग्लैंड 2003 653/4 d ENG बनाम भारत 1990 652/8 d WIN बनाम इंग्लैंड 1973 632/4 d AUS बनाम इंग्लैंड 1993
खतम हुई पारी का निम्नतम स्कोरस्टेट्सगुरु, क्रिकइन्फो, 17 मार्च 2010. स्कोर टीम वर्ष 42 IND बनाम इंग्लैंड 1974 47 NZ बनाम इंग्लैंड 1958 53 ENG बनाम ऑस्ट्रेलिया 1888 53 AUS बनाम इंग्लैंड 1896 54 WIN बनाम इंग्लैंड 2000
साझेदारी रिकार्ड
सर्वोच्च साझेदारीस्टेट्सगुरु, क्रिकइन्फो, 17 मार्च 2010.रन विकेट खिलाड़ी मैच वर्ष 370 3rd डेनिस कॉम्पटन (208) और बिल एडरिक (189) ENG बनाम दक्षिण अफ्रीका 1947 332 8th जोनाथन ट्रॉट (184) और स्टुअर्ट ब्रॉड (169) ENG बनाम पाकिस्तान 2010 308 3rd ग्राहम गूच (333) और एलन लेम्ब (139) ENG बनाम भारत 1990 291 2nd रॉबर्ट की (221) और एंड्रयू स्ट्रॉस (137) ENG बनाम वेस्ट इंडीज 2004 287* 2nd गॉर्डन ग्रीनिज़ (214*) और लैरी गोम्स (92*) WIN बनाम इंग्लैंड 1984 286 4th इयान बेल (199) और केविन पीटरसन (152) ENG बनाम दक्षिण अफ्रीका 2008
28 अगस्त 2010 तक सभी आंकड़े सही हैं।
इन्हें भी देखें
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शतकों की सूची
सन्दर्भ
संदर्भग्रन्थ
Midwinter Eric Eric Midwinter W G Grace: His Life and Times https://archive.org/details/wggracehislifeti0000midw 1981 George Allen and Unwin 978-0047960543
Wright Graeme Wisden at Lord's https://archive.org/details/wisdenatlordsill0000unse 2005 John Wisden & Co. Ltd 0947766936
Rice Jonathan One Hundred Lord's Tests https://archive.org/details/onehundredlordst0000rice 2001 Methuen Publishing Ltd 0413761207
बाहरी कड़ियाँ
Lord's Cricket Ground
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
क्रिकइन्फोज़ प्रोफ़ाइल ऑफ लॉर्ड्स
क्रिकइन्फोज़ पेज ऑन दी ऑरिजनल लॉर्ड्स
51.5294 N 0.1727 W type:landmark_scale:2000_region:GB title
श्रेणी:इंग्लैंड में क्रिकेट के मैदान
श्रेणी:19वीं सदी में अंग्रेजी क्रिकेट
श्रेणी:लंदन में खेल के स्थान
श्रेणी:वेस्टमिंस्टर में इमारत और स्ट्रक्चर
श्रेणी:2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक स्थल
श्रेणी:लंदन में आगंतुकों के आकर्षण
श्रेणी:क्रिकेट मैदान
श्रेणी:विश्व के प्रमुख खेल मैदान
श्रेणी:लंदन में क्रिकेट
श्रेणी:वेस्टमिंस्टर में आगंतुकों के आकर्षण
श्रेणी:वेस्टमिंस्टर में संग्रहालय
श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम में खेल संग्रहालय
श्रेणी:इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट मैदान
श्रेणी:लंदन के क्रिकेट मैदान