411 REFERENCE · Wikipedia
समकालिक प्रसारण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सिमुलकास्ट (अंग्रेजी: Simulcast, एक मिश्रशब्द simultaneous broadcast से मिलकर बना है।) या समकालिक प्रसारण या सामान्य शब्दों में एक साथ प्रसारण, किसी कार्यक्रम या घटना का एक से अधिक माध्यमों जैसे कि टेलीविजन के विभिन्न चैनलों या फिर रेडियो के विभिन्न चैनलों या टेलीविजन और रेडियो पर एक ही समय में होने वाला प्रसारण है। उदाहरण के लिए, सत्यमेव जयते नामक टीवी कार्यक्रम का प्रसारण एक साथ स्टार प्लस और दूरदर्शन पर किया जाता था। इसका एक अन्य उदाहरण किसी टेलीविजन कार्यक्रम का प्रसारण इसकी मूल भाषा के अतिरिक्त, स्थानीय भाषा में डब संस्करण का प्रसारण है।
सन्दर्भ