Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मेन इन ब्लैक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मेन इन ब्लैक Men in Black Poster.jpg पोस्टर बैरी सोननफेल्ड वॉल्टर एफ. पार्केसलॉरी मैक'डॉनल्डस्टीवन स्पिलबर्ग एड सोलोमन एड सोलोमन The Men in Black by Lowell Cunningham टॉमी ली जोन्सविल स्मिथलिंडा फिओरेंटीनोविंनसन्ट डी'ओनोफ्रिओरीप टॉर्नटोनी शालहौब डैनी एल्फमैन डॉनल्ड पिटरमैन जिम मिल्लर एम्बलिन इंटरटेनमेंन्टमैक'डॉनल्ड/पार्केस प्रॉडक्शन्स कोलम्बिया पिक्चर्स 1997 07 02 98 मिनट अंग्रेज़ी $90,000,000 $589,390,539http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=meninblack.htm बॉक्स ऑफ़िस मोजो Men in Black (1997) 2007-12-14 https://web.archive.org/web/20150627134637/http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=meninblack.htm 27 जून 2015 live मेन इन ब्लैक (Men In Black) 1997 में बनी विज्ञान पर आधारित कॉमेडी फ़िल्म है जिसे बैरी सोननफेल्ड द्वारा बनाया गया है और इसमें टॉमी ली जोन्स, विल स्मिथ व विंनसन्ट डी'ओनोफ्रिओ मुख्य भुमिका में है। यह लॉवेल कनींघम द्वारा रचित व मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित मेन इन ब्लैक कॉमिक बुक श्रृंखला पर आधारित है। फ़िल्म के दो भाग, मेन इन ब्लैक II, जो 2002 में रिलिज़ किया गया, व मेन इन ब्लैक 3, जो 2012 में रिलिज़ किया गया, बनाए जा चुके है। कथानक एजंट के (टॉमी ली जोन्स) में विश्वराक्षक (मेन इन ब्लैक) का सदस्य है जो एक गोपनीय संस्था है जो दूसरे ग्रहों से आए हुए परग्रहियों पर ध्यान व नियंत्रण रखना है जिन्हें वे मनुष्यों के भेस में न्यू यॉर्क शहर में रहने लायक बनाते हैं। यह संस्था अपनी गोपनीयता एक "न्युरालाईज़र" का उपयोग करके कायम रखने में सक्षम है जो किसी की भी यार्दाश मिटाने के लिए प्रयोग में लाई जाती है। एक बड़े ज़मीन के भीतर बने कार्यालय से यह संस्था अपना काम करती है और परग्रहियों से ज़प्त की गई तकनीकों को आम जनता में बेच कर अपना निर्वाह करती है। के का पुराना साथी डी हालही में निवृत हुआ है पर के न्यू यॉर्क पुलिस के जेम्स डैरेल एडवर्ड्स (विल स्मिथ) को अपने साथी लायक पाता है क्योंकि वह छुपे हुए परग्रहियों को पकड़ने में सक्षम है। एडवर्ड्स को कई परीक्षाओं से गुज़ारने के बाद के उसे एमआईबी से जुडने का मौका देता है जिसे एडवर्ड्स मंज़ूर कर लेता है। एडवर्ड्स की पुरानी पहचान मिटा दी जाती है और वह अब एजंट जे बन जाता है जिसे संस्था के संचालक ज़ेड (रीप टॉर्न) के का नया साथी नियुक्त करते हैं। के जे को एमआईबी के कार्य करने का ढंग सिखाता है जिसके दौरान उन्हें पता चलता है की कई परग्रही पृथ्वी छोड कर भाग रहे है। एमआईबी से आर्केलियेन जंगी जहाज़ों का बेडा संपर्क करता है और उन्हें आगाह करता है की एक "कीड़ा", जो उन विशाल परग्रहियों की प्रजाति का हिस्सा है जिनका आर्केलियनों के साथ युद्ध चल रहा है, पृथ्वी पर उतर चूका है और एक आकाशगंगा की खोज में है जो युद्ध का पूरा चहरा ही बदल सकती है। इसे रोकने के लिए वे पृथ्वी को नष्ट करने के लिए भी तैयार है और एमआईबी को एक दिन की म्होलत देती है ताकि वे आकाशगंगा लोटा सके। के और जे को पता चलता है की कीड़े ने एक इंसान एडगर (विंनसन्ट डी'ओनोफ्रिओ) की खाल पहन कर दो आर्केलियानो को मार दिया है क्योकि उसे संदेह था की आकाशगंगा उनके पास है। दोनों का शारीर उनकी पालतू बिल्ली के साथ शहर के मुर्दा घर लाया जाता है क्योंकि वह उन्हें छोड़ने को तैयार ही नहीं थी। मुर्दाघर में डॉ॰ लॉरेल विवर (लिंडा फिओरेंटीनो) उनकी जांच करने पर पाती है की एक आर्केलियन रोसंबर्ग मुश्किल से ज़िंदा बचा है। अंग्रेज़ी अच्छी तरह ना बोल पाने के कारण वह बस इतना कह पाता है की "गैलेक्सी ओरायन की बेल्ट पर है" और दम तोड़ देता है। के और जे वहा आकर दोनों परग्रहियों के शारीर हटाने में मदद करते हैं और रोसंबर्ग का सन्देश सुनने के बाद लॉरेल की यार्दाश मिटा देते हैं। मुख्यालय पे लौटते समय उन्हें पता चलता है की ओरायन तारामंडल नहीं बल्कि रोसेंबेर्ग की बिल्ली का नाम है और आकाशगंगा उसकी बेल्ट में टंगी है। वापस मुर्दाघर पहुँचने पर उन्हें वहां एडगर मिलता है जो लॉरेल को अगवाह करके पृथ्वी से भागने की कोशिश करता है। जैसे जैसे अर्केलियनो द्वारा दिया गया वक्त खतम होने आता है एमआईबी पता लगाने की कोशिश करती है की एडगर ग्रह कैसे छोड के जाएगा और तभी जे को याद आता है की बहोत पहले फ्लशिंग मेडोज़ में स्थित दो टावरों पर उड़न-तश्तरियां छिपाई गई थी। जे और के वहां पहुँच कर एडगर को टावर पर चढ़ता हुआ देखते हैं। एडगर एक तश्तरी में भागने की कोशिश करता है परन्तु दोनों उसपर हमला करदेते हैं और तश्तरी वापस धरती पर आ गिरती है। एडगर दोनों के सामने आकार अपना असली रूप दिखता है और उनकी बंदूकें निगल लेता है और वापस आखरी बची तश्तरी की ओर बढ़ता है। के जे से कहता है की किसी भी हालत में कीड़े को तश्तरी तक ना पहुँचने डे और स्वयं कीड़े को उकसा कर उसके पेट में चला जाता है। इससे पहले की कीड़ा जे को भी खाले के अंदर से गोली चला कर कीड़े को दो हिस्सों में बाँट देता है और आकाशगंगा के साथ बाहर आ जाता है। आर्केलियनों को खबर डे डी जाती है की आकाशगंगा अब सुरक्षित है पर तभी कीड़े का उपरी बचा हुआ हिस्सा उनपर पीछे से हमला करदेता है जिसे लॉरेल जे की बन्दुक से उड़ा देती है। एमआईबी आगे का काम संभाल लेती है और के लॉरेल की यार्दाश मिटने की तयारी करता है पर आखिर में जे को बताता है की वह उसे अपने साथी के लिए नहीं बल्कि खुद की जगह लेने के लिए तैयार कर रहा था। जे बात समझ जाता है और के की यार्दाश मिटा डेटा है। फ़िल्म के अंत में दिखाते हैं की लॉरेल अब जे की नई साथी एजंट एल बन गई है और के (अब केविन ब्राउन) वापस आम ज़िंदगी जीने लगा है। जैसे ही कैमरा ऊपर की ओर बढ़ता है धरती, हमारा तारामंडल और अंत में पुरी आकाशगंगा एक कंचे के अंदर बंद दिखाई जाती है जिसे एक परग्रही के हाथ खेलने में उपयोग करते हैं और बाद में अन्य ऐसी ही आकाध्गंगओं के साथ अपनी थैली में भर लेते हैं। पात्र विल स्मिथ - एजंट जे। टॉमी ली जोन्स - एजंट के। विंनसन्ट डी'ओनोफ्रिओ - एडगार एक किडा। लिंडा फिओरेंटीनो - डॉ॰ लॉरेल विवर/एजंट एल। रीप टॉर्न - चिफ ज़ेड। टोनी शालहौब - जैक जिब्स। टिम ब्लाने - फ्रैंक एक पग (कुत्ता)। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 1409024