Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग center|250px न्यूयार्क 20pxसंयुक्त राज्य 102 1931 381 मी. (1,250 फीट) एम्पायर स्टेट बिल्डिंग न्यूयार्क शहर के पांचवें एवेन्यू और पश्चिम 34वें मार्ग के बीच खड़ी एक 102 मंजिली गगनचुंबी इमारत है। इसका नाम न्यूयॉर्क राज्य के उपनाम से लिया गया है। सन् 1931 में इस इमारत के निर्माण पूर्ण होने से लेकर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टॉवर के 1972 में निर्माण तक चालीस सालों की अवधि में यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनी रही। 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तबाही के बाद के एम्पायर स्टेट बिल्डिंग एक बार फिर न्यूयॉर्क शहर और न्यूयॉर्क राज्य की सबसे ऊंची इमारत बन गई। एम्पायर स्टेट बिल्डिंग अमरीका की दूसरी सबसे बड़ी इमारत और (केवल शिकागो के शियर्स टॉवर से छोटी) और दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इमारत है। यह अमरीका की चौंथी सबसे बड़ी स्वतंत्र रूप से खड़ी इमारत है। इस इमारत के मालिक और व्यवस्थापक डब्ल्यू एवं एच प्रापर्टी्स हैं। इतिहास एम्पायर स्टेट बिल्डिंग का नक्शा शर्वी, लेंब और हारमोन एसोसिएट्स नामक वास्तुकारों ने तैयार किया था। इस इमारत का निर्माण ऐसे समय में किया गया, जब बहुत से लोग दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन एम्पायर स्टेट बिल्डिंग सबसे ऊंची इमारत थी। इसका निर्माण 410 दिनों में पूरा हुआ और राष्ट्रपति हर्बट हूवर ने 1 मई, 1931 को इमारत की बत्ती जलाई। फोटो गैलरी अन्य वेबसाइट्स आधिकारिक जालपृष्ठ (अंग्रेजी में) - एम्पायर स्टेट बिल्डिंग इमपोरिस.काम (अंग्रेजी में) - एम्पायर स्टेट बिल्डिंग स्काईस्क्रेपरपेज.काम (अंग्रेजी में) - एम्पायर स्टेट बिल्डिंग श्रेणी:सर्वोच्च गगनचुम्बी