Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अल्मोड़ा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अल्मोड़ा Almora Almora Uttarakhand India 2013.jpg सन् 2013 में अल्मोड़ा का दृश्य अल्मोड़ा India Uttarakhand 29.60 79.66 inline, title उत्तराखण्ड में स्थिति देश राज्य उत्तराखण्ड ज़िला अल्मोड़ा ज़िला तहसील 16.6 1642 35513 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, कुमाऊँनी भामस +5:30 पिनकोड 263601 दूरभाष कोड +91-5962 UK-01 लिंगानुपात 1142 ♂/♀ जलवायु पर्वतीय (BSh) और आर्द्र उपोष्णकटिबन्धीय (Cwb) (कोपेन) औसत वार्षिक तापमान -3 to 28 °C °F औसत ग्रीष्म तापमान 12 to 28 °C °F औसत शीत तापमान -3 to 15 °C °F almora.nic.in अल्मोड़ा (Almora) भारत के उत्तराखण्ड राज्य में एक नगरपालिका और छावनी नगर है। यह अल्मोड़ा ज़िले का मुख्यालय भी है और राज्य के कुमाऊँ क्षेत्र की सांस्कृतिक राजधानी माना जाता है। यह हिमालय की कुमाऊँ पहाड़ियों की दक्षिणी ढलानों में बसा हुआ है। नगर के समीप कौशिका (कोसी नदी) और शाल्मली (सुयाल नदी) बाह्ती हैं। यह एक पर्यटक स्थल भी है।"Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995"Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994 विवरण अल्मोड़ा दिल्ली से ३६५ किलोमीटर और देहरादून से ४१५ किलोमीटर की दूरी पर, कुमाऊँ हिमालय श्रंखला की एक पहाड़ी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। भारत की २०११ की जनगणना के अनुसार अल्मोड़ा की कुल जनसंख्या ३५,५१३ है। अल्मोड़ा की स्थापना राजा बालो कल्याण चंद ने १५६८ में की थी। महाभारत (८ वीं और ९वीं शताब्दी ईसा पूर्व) के समय से ही यहां की पहाड़ियों और आसपास के क्षेत्रों में मानव बस्तियों के विवरण मिलते हैं। अल्मोड़ा, कुमाऊं राज्य पर शासन करने वाले चंदवंशीय राजाओं की राजधानी थी। स्वतंत्रता की लड़ाई में तथा शिक्षा,कला एवं संस्कृति के उत्थान में अल्मोड़ा का विशेष हाथ रहा है। यह स्थान काफी सुंदर है। पौराणिक सन्दर्भ स्कन्दपुराण के मानसखंड में कहा गया है कि कौशिका (कोशी) और शाल्मली (सुयाल) नदी के बीच में एक पावन पर्वत स्थित है। यह पर्वत और कोई पर्वत न होकर अल्मोड़ा नगर का पर्वत है। यह कहा जाता है कि इस पर्वत पर विष्णु का निवास था। कुछ विद्वानों का यह भी मानना है कि विष्णु का कूर्मावतार इसी पर्वत पर हुआ था। एक कथा के अनुसार यह कहा जाता है कि अल्मोड़ा की कौशिका देवी ने शुंभ और निशुंभ नामक दानवों को इसी क्षेत्र में मारा था। कहानियाँ अनेक हैं, परन्तु एक बात पूर्णत: सत्य है कि प्राचनी युग से ही इस स्थान का धार्मिक, भौगोलिक और ऐतिहासिक महत्त्व रहा है। इतिहास left|thumb|१९वीं शताब्दी के अंत में अल्मोड़ा शहर का एक दृश्य अल्मोड़ा का इतिहास आज के इतिहासकारों की मान्यता है कि सन् १५६३ ई. में चन्द राजवंश के राजा बालो कल्याणचंद ने आलमनगर के नाम से इस नगर को बसाया था।Omacanda Hāṇḍā History of Uttaranchal https://books.google.com/books?id=7_Ct9gzvkDQC&pg=PA72 22 July 2012 2002 Indus Publishing 978-81-7387-134-4 71– https://web.archive.org/web/20131231210524/http://books.google.com/books?id=7_Ct9gzvkDQC&pg=PA72 31 दिसंबर 2013 live चंदवंश की पहले राजधानी चम्पावत थी।Budhwar Kusum Where Gods Dwell: Central Himalayan Folktales and Legends 2010 https://archive.org/details/liang.wheregodsdwellce0000budh Penguin Books India 9780143066026 en कल्याणचंद ने इस स्थान के महत्त्व को भली-भाँति समझा। तभी उन्होंने चम्पावत से बदलकर इस आलमनगर (अल्मोड़ा) को अपनी राजधानी बनाया।Sharma Man Mohan Through the valley of gods: travels in the central Himalayas Vision Books en 99Bhattacherje S. B. Encyclopaedia of Indian Events & Dates Sterling Publishers Pvt. Ltd. 9788120740747 en 55 सन् १५६३ से लेकर १७९० ई. तक अल्मोड़ा का धार्मिक भौगोलिक और ऐतिहासिक महत्त्व कई दिशाओं में अग्रणीय रहा। इसी बीच कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं राजनैतिक घटनाएँ भी घटीं। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक दृष्टियों से भी अल्मोड़ा समस्त कुमाऊँ अंचल का प्रतिनिधित्व करता रहा। सन् १७९० ई. से गोरखाओं का आक्रमण कुमाऊँ अंचल में होने लगा था।Lamb Alastair British India and Tibet, 1766-1910 https://archive.org/details/britishindiatibe0000lamb 1986 Routledge & Kegan Paul London 0710208723 2nd, rev. गोरखाओं ने कुमाऊँ तथा गढ़वाल पर आक्रमण ही नहीं किया बल्कि अपना राज्य भी स्थापित किया। १८०१ में काशीपुर ब्रिटिश राज के अंतर्गत आया था। १८१४ में आंग्ल गोरखा युद्ध छिड़ने पर ब्रिटिश सेना ने काशीपुर में पड़ाव डाला था। ११ फरवरी १८१५ को कर्नल गार्डनर के नेतृत्व में सैनिक काशीपुर से कटारमल के लिए रवाना हुए। आगे चलकर कर्नल निकोलस के अंतर्गत २००० सैनिकों की टुकड़ी भी इनमें जुड़ गई। नेपाल से हस्तिदल शाह भी ५०० गोरखा सैनिकों को लेकर अल्मोड़ा की रक्षा को निकल पड़ा। विनयथल नामक स्थान पर इन दोनों के मध्य लड़ाई छिड़ गई, जिसमें गोरखा कमांडर हस्तिदल और जयराखा वीरगति को प्राप्त हो गए।Anon. (1816). An account of the war in Nipal; Contained in a Letter from an Officer on the Staff of the Bengal Army. Asiatic journal and monthly miscellany, Vol 1. May, 1816. pp. 425–429. https://web.archive.org/web/20160603012306/https://books.google.com/books?id=_dtAAQAAIAAJ&printsec=frontcover&source=gbs_ge_summary_r&cad=0#v=onepage&q&f=false 3 जून 2016 इसके बाद इस संयुक्त टुकड़ी ने निकोलस के नेतृत्व में २५ अप्रैल १८१५ को अल्मोड़ा पर आक्रमण किया, और आसानी से कब्ज़ा कर लिया। २७ अप्रैल को अल्मोड़ा के गोरखा अधिकारी, बाम शाह ने हथियार डाल दिए, और कुमाऊँ पर ब्रिटिश राज स्थापित हो गया।Prinsep, Henry Thoby. (1825). History of the political and military transactions in India during the administration of the Marquess of Hastings, 1813-1823, Vol 1. London: Kingsbury, Parbury & Allen. https://web.archive.org/web/20160510150540/https://books.google.com/books?id=Tq1jAAAAMAAJ&source=gbs_navlinks_s 10 मई 2016 १४८-१५५ सन् १८१६ ई. में अंग्रेजो की मदद से गोरखा पराजित हुए और इस क्षेत्र में अंग्रेजों का राज्य स्थापित हो गया।Cross John Pemble ; foreword by J.P. Britain's Gurkha War : the invasion of Nepal, 1814-16 2008 Frontline London 978-1-84832-520-3 [Rev. ed.]Naravane M.S. Battles of the honourable East India Company : making of the Raj https://archive.org/details/battlesofhonoura0000nara 2006 A. P. H. Pub. Corp. New Delhi 978-81-313-0034-3Gould Tony Imperial warriors : Britain and the Gurkhas https://archive.org/details/imperialwarriors0000goul 2000 Granta Books London 1-86207-365-1 भूगोल अंगूठाकार|अल्मोड़ा नगर के समीप बहती कोशी नदी अल्मोड़ा नगर उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मंडल में स्थित है।Kumaon Himalaya Shree Almora Book Depot 9788190020992 https://books.google.co.in/books?id=pWs-AgAACAAJ en 4 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180104192550/https://books.google.co.in/books?id=pWs-AgAACAAJ 4 जनवरी 2018 live यह समुद्रतल से १६४६ मीटर की ऊँचाई पर ११.९ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह नगरी पहाड़ी के दोनों ओर पर्वत-चोटी पर बसा हुआ है। कोशी तथा सुयाल नदियां नगर के नीचे से होकर बहती हैं। अल्मोड़ा कुमाऊँ हिमालय की एक घोड़े की काठी के आकार की पहाड़ी की चोटी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। उस चोटी के पूर्वी भाग को तेलीफट, और पश्चिमी भाग को सेलीफट के नाम से जाना जाता है। चोटी के शीर्ष पर, जहां ये दोनों, तेलीफट और सेलीफट, जुड़ जाते हैं, अल्मोड़ा बाजार स्थित है। यह बाजार बहुत पुराना है और सुन्दर कटे पत्थरों से बनाया गया है। अल्मोड़ा में वर्ष का औसत तापमान २३.५ डिग्री सेल्सियस रहता है।Almora, India Köppen Climate Classification http://www.weatherbase.com/weather/weather-summary.php3?s=596054&cityname=Almora%2C+Uttarakhand%2C+India&units= Weatherbase 31 August 2016 https://web.archive.org/web/20150923150317/http://www.weatherbase.com/weather/weather-summary.php3?s=596054&cityname=Almora%2C+Uttarakhand%2C+India&units= 23 सितंबर 2015 live ३१.१ डिग्री सेल्सियस औसत तापमान के साथ जून साल का सबसे गर्म जबकि १३.३ डिग्री सेल्सियस औसत तापमान के साथ जनवरी सबसे ठंडा महीना होता है। अल्मोड़ा में वर्षा की औसत मात्रा ११३२.५ मिलीमीटर है। इस जलवायु के लिए कोपेन जलवायु वर्गीकरण "CWA" है।Climate: Almora - Temperature, Climate graph, Climate table - Climate-Data.org http://en.climate-data.org/location/24758/ en.climate-data.org 31 August 2016 https://web.archive.org/web/20160404093539/http://en.climate-data.org/location/24758/ 4 अप्रैल 2016 live yes yes yes अल्मोड़ा pastel 13.3 15.9 21.1 27.1 30.6 31.1 28.7 28.4 27.5 24.5 19.4 14.7 23.5 20 22.8 28.7 34.9 38.1 37 32.9 32.4 32.2 31.1 26.9 21.8 29.9 6.6 8.9 13.5 19.3 23 25.2 24.7 24.5 22.9 17.9 12 7.7 17.2 green 26.6 26.1 21.3 15.2 31.9 140.9 318.4 330.3 172.2 34.4 4.6 10.6 India Meteorological Departmenthttp://www.imd.gov.in/doc/climateimp.pdf PDF Monthly mean maximum & minimum temperature and total rainfall based upon 1901–2000 data India Meteorological Department 2012-03-03 45 dead https://web.archive.org/web/20151017164642/http://www.imd.gov.in/doc/climateimp.pdf 2015-10-17 Weatherbasehttp://www.weatherbase.com/weather/weather.php3?s=596054&cityname=Almora-Uttarakhand-India Monthly Weather Averages Summary, Almora, India 2016-08-31 https://web.archive.org/web/20171229113338/http://www.weatherbase.com/weather/weather.php3?s=596054&cityname=Almora-Uttarakhand-India 29 दिसंबर 2017 live पर्यटन अल्मोड़ा के पर्यटन स्थल अंगूठाकार|जागेश्वर मंदिर समूह अल्मोड़ा नगर अपनी ऐतिहासिक विरासत के साथ साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। नगर में एक ओर चन्दकालीन किले तथा मंदिर हैं, तो वहीं दूसरी ओर ब्रिटिशकालीन चर्च तथा पिकनिक स्थल भी उपस्थित हैं। इसके अतिरिक्त अल्मोड़ा सड़क मार्ग से पूरे कुमाऊँ क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, इसलिए सुदूर पर्वतीय स्थलों तक भ्रमण करने वाले लोग भी अल्मोड़ा से होकर गुजरते हैं। पर्यटकों, प्रकृति-प्रेमियोम, पर्वतरोहियों और पदारोहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अल्मोड़ा आज का सर्वोत्तम नगर है। यहाँ रहने के लिए अच्छे होटल हैं। अलका होटल, अशोक होटल, अम्बैसेडर होटल, ग्रैंड होटल, त्रिशुल होटल, रंजना होटल, मानसरोवर, न्यू हिमालय होटल, नीलकंठ होटल, टूरिस्ट कॉटेज, रैन बसेरा होटल, प्रशान्त होटल और सेवॉय होटल आदि कई ऐसे होटल हैं जहाँ रहने की सुन्दर व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त होलीडे होम, सर्किट हाऊस, सार्वजनिक निर्माण विभाग का विश्राम-गृह, वन विभाग का विश्राम-गृह और जुला परिषद का विश्राम-गृह भी सैलानियों के लिए उपलब्ध किये जा सकते हैं। यहाँ के ऊनी वस्र प्रसिद्ध है। लाला बाजार और चौक बाजार इसके केन्द्र हैं। जनसांख्यिकी उत्तराखंड अल्मोड़ा की जनसंख्या 6260 7390 7826 8596 10560 8359 9688 10995 12757 16602 20881 22705 28051 32358 35513 source:District Census Handbook Directorate of Census Operations, Uttarakhand Dehradun 8 http://www.censusindia.gov.in/2011census/dchb/0509_PART_B_DCHB_ALMORA.pdf 31 August 2016 https://web.archive.org/web/20170516162259/http://www.censusindia.gov.in/2011census/dchb/0509_PART_B_DCHB_ALMORA.pdf 16 मई 2017 liveDistrict Census Handbook, 1951-61 Census of IndiaPradesh India Director of Census Operations, Uttar Sinha Dharmendra Mohan District Census Handbook: Series 21, Uttar Pradesh https://books.google.co.in/books?id=mx5AAAAAMAAJ&q=almora&dq=almora&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwjqsr286O_OAhVIPY8KHbapBAo4ChDoAQgaMAA en 3 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180104013728/https://books.google.co.in/books?id=mx5AAAAAMAAJ&q=almora&dq=almora&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwjqsr286O_OAhVIPY8KHbapBAo4ChDoAQgaMAA 4 जनवरी 2018 liveGISTNIC, Almora 1991Almora: A Gazetteer (1911) SSDN Publishers & Distributors 9789381176962 https://books.google.co.in/books?id=cdicoAEACAAJ&dq=almora&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwiuwrjG4-_OAhVIo48KHRwgBYcQ6AEIRDAI en 3 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180104013836/https://books.google.co.in/books?id=cdicoAEACAAJ&dq=almora&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwiuwrjG4-_OAhVIo48KHRwgBYcQ6AEIRDAI 4 जनवरी 2018 live left अल्मोड़ा के धार्मिक आंकड़े (2011) हिन्दू धर्म 90.84 Orange इस्लाम 7.54 Green सिख धर्म 0.23 DarkKhaki अन्य 1.39 Black २०११ की जनगणना के अनुसार, अल्मोड़ा की जनसंख्या ३५,५१३ है, जिसमें से पुरुषों की संख्या १८,३०६ है जबकि महिलाओं की संख्या १७,२०७ है। कुल जनसंख्या में से, नगरपालिका क्षेत्र की जनसंख्या ३४,१२२ है,Almora City Population Census 2011 - Uttarakhand http://www.census2011.co.in/data/town/800327-almora.html www.census2011.co.in 1 September 2016 https://web.archive.org/web/20160915100343/http://www.census2011.co.in/data/town/800327-almora.html 15 सितंबर 2016 dead जबकि छावनी क्षेत्र की जनसंख्या १,३९१ है।Almora City Population Census 2011 - Uttarakhand http://www.census2011.co.in/data/town/800326-almora-uttarakhand.html www.census2011.co.in 2 September 2016 https://web.archive.org/web/20160915094127/http://www.census2011.co.in/data/town/800326-almora-uttarakhand.html 15 सितंबर 2016 dead अल्मोड़ा नगर की साक्षरता दर ८६.१९% है, जो राज्य की औसत ७८.८२% से अधिक है।21 पुरुषों में साक्षरता लगभग ८८.०६% है जबकि महिलाओं में साक्षरता दर ८४.२१% है।21 गोरखा राज के समय अल्मोड़ा में लगभग १००० घर थे,Hamilton Francis An Account of the Kingdom of Nepal: And of the Territories Annexed to this Dominion by the House of Gorkha A. Constable https://books.google.co.in/books?id=7bYRAAAAYAAJ&printsec=frontcover&dq=The+name+Rajapur+is+also+mentioned+over+a+number+of+ancient+copper+plates&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwiOnvO59u_OAhWBPo8KHSNVAooQ6AEIJDAC 2 September 2016 en https://web.archive.org/web/20160917102841/https://books.google.co.in/books?id=7bYRAAAAYAAJ&printsec=frontcover&dq=The+name+Rajapur+is+also+mentioned+over+a+number+of+ancient+copper+plates&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwiOnvO59u_OAhWBPo8KHSNVAooQ6AEIJDAC 17 सितंबर 2016 live297 और १८२१ में अल्मोड़ा की जनसंख्या ३५०५ थी।Pande Badri Datt History of Kumaun : English version of "Kumaun ka itihas" 1993 Shyam Prakashan Almora 81-85865-01-9115 १८८१ में जब इम्पीरियल गजेटियर आफ़ इण्डिया के प्रथम संस्करण का प्रकाशन हुआ, उस समय अल्मोड़ा की जनसंख्या ७,३९० थी। १९५१ की स्वतंत्र भारत की प्रथम जनगणना में नगर की जनसंख्या १२,७५७ थी, और २००१ तक यह ३२,३५८ पहुंच चुकी थी।http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 https://web.archive.org/web/20040616075334/http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 2004-06-16 Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional) 2008-11-01 Census Commission of India कुल आबादी में से ९०.८४% ​​लोग हिंदू धर्म का जबकि ७.५४% लोग इस्लाम का अभ्यास करते हैं। इसके अतिरिक्त नगर में अल्प संख्या में सिख, ईसाई और बौद्ध धर्म के अनुयायी भी हैं। हिंदी और संस्कृत राज्य की आधिकारिक भाषाऐं हैं जबकि कुमाऊँनी यहाँ की स्थानीय बोली है। अंग्रेजी का भी प्रयोग होता है। अल्मोड़ा के नगर पालिका परिषद की स्थापना १८६४ में हुई थी। नगर पालिका क्षेत्र की जनसंख्या ३४,१२२ है जिसमें से १७,३५८ पुरुष हैं जबकि १६,७६४ महिलाएं हैं। ०-६ वर्ष की उम्र वाले बच्चों की संख्या २,९५० है, जो कुल आबादी का ८.६५% है। नगर का लिंगानुपात ९६६ महिलाएं प्रति १००० पुरुष है। कुल जनसंख्या में से १६.३८% अनुसूचित जाति के जबकि १% अनुसूचित जनजाति के हैं। प्रशाशन नगर में कुल ११ वार्ड हैं: + २०१३ नगर पालिका परिषद् चुनावों के बाद अल्मोड़ा के पार्षदResults Declared for Ward Members http://secresult.uk.gov.in/result_final_detail2_All.aspx 3 जनवरी 2018वार्ड संख्या नाम आरक्षण पार्षद दल१ सैलाखोला पिछड़ी जाति, महिला श्रीमती राधा नेगी निर्दलीय२ रामशिला महिला विधा बिष्‍ट भारतीय जनता पार्टी३ बद्रेश्वर अनारक्षित हेम चन्‍द्र तिवारी निर्दलीय4 एन0टी0टी0 अनारक्षित मुकेश नेगी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस5 ञिपुरासुन्दरी अनारक्षित श्‍याम पाण्‍डे (श्‍यामू) भारतीय जनता पार्टी६ लक्ष्मेश्वर अनारक्षित अशोक पाण्‍डे निर्दलीय७ मुरलीमनोहर अनु०जाति, महिला सरिता टम्‍टा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस८ बालेश्वर अनारक्षित जगमोहन बिष्‍ट भारतीय जनता पार्टी९ विवेकानन्दपुरी महिला श्रीमती कंचन भट्ट निर्दलीय१० राजपुर अनु०जाति सचिन कुमार निर्दलीय११ नन्दादेवी अनारक्षित राजेन्‍द्र तिवारी निर्दलीय शिक्षा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय कुमाऊं विश्वविद्यालय एस.एस.जे परिसर, महात्मा गांधी मार्ग उत्तराखण्ड आवासीय विश्वविद्यालय, पांडे खोला एस.एस.जे. राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान जी.बी.पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत् विकास संस्थान, रानीखेत मार्ग राजकीय विधि अध्ययन संस्थान एस.एस.जे. परिसर राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं केटरिंग संस्थान, नैनीताल रोड विवेकानंद पर्वतीय कृषि एवं अनुसंधान संस्थान, माॅल रोड उदयशंकर संगीत एवं नाट्य अकादमी राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, पाताल देवी २०१६ की सांख्यिकी पत्रिका के अनुसार अल्मोड़ा नगर में कुल ३९ प्राथमिक विद्यालय, १६ माध्यमिक विद्यालय तथा १० उच्च माध्यमिक विद्यालय (६ बालक, ४ बालिका) हैं।सांख्यिकी पत्रिका २०१६ ८६, ८७ http://almora.nic.in/files/patrika_2016_-_Final-04-11-16.pdf 13 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171113165446/http://almora.nic.in/files/patrika_2016_-_Final-04-11-16.pdf 13 नवंबर 2017 live १८४४ में अल्मोड़ा में एक मिशन स्कूल खोला गया था जो १८७१ में रामसे कॉलेज में परिवर्तित हुआ था, लेकिन फिर, उसे वापस एक हाई स्कूल में परिवर्तित किया गया। यह पहला स्कूल है, जिसने अल्मोड़ा में अंग्रेजी शिक्षा शुरू की। अल्मोड़ा टाउन स्कूल की स्थापना १९०७ में हुई थी। अल्मोड़ा कॉलेज पहले आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेज हुआ करता था। १९७३ में नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ ही, यह कुमाऊं विश्वविद्यालय का घटक महाविद्यालय बन गया और १९९४ में इसे विश्वविद्यालय के कैंपस का दर्जा दे दिया गया। ६ सितम्बर २०१६ को यहां उत्तराखण्ड आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, और फिर अप्रैल २०१७ में अल्मोड़ा में ही स्थित उदय शंकर राष्ट्रीय संगीत नाट्य अकादमी और स्व. जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान को आवासीय विवि के अधीन कर दिया गया। आवागमन निजी वाहन अल्मोड़ा में स्थानीय परिवहन के प्रमुख साधन हैं। नगर में स्थानीय लोग आमतौर पर पैदल ही यात्रा करते हैं। पंतनगर विमानक्षेत्र निकटतम हवाई अड्डा है, जबकि काठगोदाम अल्मोड़ा का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। अल्मोड़ा से नैनीताल ६७ कि॰मी॰, काठगोदाम ९० कि॰मी॰, पिथौरागढ़ १०९ कि॰मी॰ और दिल्ली ३७८ कि॰मी॰ की दूरी पर स्थित है। इन स्थानों के लिए नियमित बस-सेवायें उपलब्ध है। हल्द्वानी, काठगोदाम और नैनीताल से नियमित बसें अल्मोड़ा जाने के लिए चलती हैं। अल्मोड़ा उत्तर भारत के सभी प्रमुख नगरों और उत्तराखण्ड राज्य के सभी जिला मुख्यालयों से सड़क नेटवर्क द्वारा जुड़ा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग १०९ (पहले राष्ट्रीय राजमार्ग ८७) अल्मोड़ा को हल्द्वानी, भवाली, रानीखेत, द्वाराहाट और कर्णप्रयाग से जोड़ता है। इसके अतिरिक्त अल्मोड़ा से २ अन्य राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग ३०९ए और राष्ट्रीय राजमार्ग ३०९बी भी शुरू होते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग ३०९ए अल्मोड़ा से बागेश्वर, बेरीनाग और गंगोलीहाट होते हुए घाट पर ख़त्म होता है, और राष्ट्रीय राजमार्ग ३०९बी जागेश्वर, दन्या और पनार होते हुए रामेश्वर तक जाता है। यात्रियों को सस्ती व सुलभ सेवा प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर सन् १९७० के दशक में अल्मोड़ा में रोडवेज डिपो की स्थापना की गई थी।https://m.jagran.com/uttarakhand/almora-versed-condition-of-roadways-depo-of-almora-17964876.html संग्रहीत प्रति 11 जून 2018 https://web.archive.org/web/20180612142024/https://m.jagran.com/uttarakhand/almora-versed-condition-of-roadways-depo-of-almora-17964876.html 12 जून 2018 live नगर में उत्तराखण्ड परिवहन निगम का बस स्टेशन मालरोड में स्थित है, जहां से विभिन्न रूटों को बस सेवाएं संचालित की जाती हैं।धीमी गति से चल रहा आईएसबीटी का निर्माण https://www.amarujala.com/uttarakhand/almora/construction-of-isbt-running-slow 3 जनवरी 2018 १७ जुलाई २०१६ अमर उजाला अल्मोड़ा https://web.archive.org/web/20180104073227/https://www.amarujala.com/uttarakhand/almora/construction-of-isbt-running-slow 4 जनवरी 2018 live बस अड्डे से पांच किमी दूर लोअर मालरोड में परिवहन निगम का वर्कशॉप है। मालरोड पर ही केमू का भी बस स्टेशन है। इसके अतिरिक्त धारानौला में भी एक बस स्टेशन है। लक्ष्मेश्वर में एक अंतर्राज्यीय बस अड्डा भी निर्माणाधीन है।दर्शन कुमार Uttarkhand’s second ISBT to be built in Almora https://timesofindia.indiatimes.com/city/dehradun/Uttarkhands-second-ISBT-to-be-built-in-Almora/articleshow/49509272.cms 3 जनवरी 2018 २३ अक्टूबर २०१५ द टाइम्स ऑफ़ इंडिया देहरादून en https://web.archive.org/web/20180520081338/https://timesofindia.indiatimes.com/city/dehradun/Uttarkhands-second-ISBT-to-be-built-in-Almora/articleshow/49509272.cms 20 मई 2018 liveअल्मोड़ा में 16 करोड़ से बनेगा आईएसबीटी http://inextlive.jagran.com/isbt-in-almora-96849 3 जनवरी 2018 २४ अक्टूबर २०१५ inextlive https://web.archive.org/web/20180104073311/http://inextlive.jagran.com/isbt-in-almora-96849 4 जनवरी 2018 deadhttps://www.amarujala.com/uttarakhand/almora/construction-of-isbt-running-at-turtle-speed संग्रहीत प्रति 11 जून 2018 https://web.archive.org/web/20180612140826/https://www.amarujala.com/uttarakhand/almora/construction-of-isbt-running-at-turtle-speed 12 जून 2018 live देहरादून के बाद यह राज्य का दूसरा अंतर्राज्यीय बस अड्डा होगा।Almora to get Uttarakhand's second ISBT - Uttarakhand News Network http://uttarakhandnewsnetwork.com/2015/10/almora-to-get-uttarakhands-second-isbt/ 31 August 2016 25 October 2015 https://web.archive.org/web/20160701211201/http://uttarakhandnewsnetwork.com/2015/10/almora-to-get-uttarakhands-second-isbt/ 1 जुलाई 2016 dead अल्मोड़ा में एक उप-क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भी हैDehradun NIC, Uttarakhand State Unit State Transport Department , Government Of Uttarakhand, India http://transport.uk.gov.in/pages/view/22/43-registration-authorities-of-uttarakhand-state- transport.uk.gov.in 5 August 2016 https://web.archive.org/web/20160807143036/http://transport.uk.gov.in/pages/view/22/43-registration-authorities-of-uttarakhand-state- 7 अगस्त 2016 deadजहां UK-01 नंबर से वाहनों का पंजीकरण होता है।Dehradun NIC, Uttarakhand State Unit District Registration Numbers: State Transport Department , Government Of Uttarakhand, India http://transport.uk.gov.in/pages/display/68-district-registration-numbers transport.uk.gov.in 5 August 2016 https://web.archive.org/web/20160809213858/http://transport.uk.gov.in/pages/display/68-district-registration-numbers 9 अगस्त 2016 dead इन्हें भी देखें अल्मोड़ा ज़िला कुमाऊँ मण्डल अल्मोड़ा का इतिहास कोसी नदी बाहरी कड़ियाँ Almora अल्मोड़ा जिले की आधिकारिक वेबसाइट अल्मोड़ा भ्रमण की अनाधिकारिक वेबसाइट सन्दर्भ 30em श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर श्रेणी:अल्मोड़ा जिला श्रेणी:अल्मोड़ा ज़िले के नगर * श्रेणी:उत्तराखण्ड में हिल स्टेशन श्रेणी:उत्तराखण्ड में पर्यटन आकर्षण श्रेणी:भारत में हिल स्टेशन