411 REFERENCE · Wikipedia
वॅन हेल्सिंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वॅन हेल्सिंग वॅन हेल्सिंग पोस्टर.jpg पोस्टर स्टीफन सोमर्स स्टीफन सोमर्सबोब दुक्से स्टीफन सोमर्स ह्यू जैकमैनकेट बेकिंसेलरिचर्ड रोक्स्बर्गडेविड वेंहैमविल केम्पकेविन जे. ओ'कॉनरशुलर हेन्सले एलान सिल्वेस्त्री एलेन दविआऊ बोब दुक्सेकेली मात्सुमोतो यूनिवर्सल पिक्चर्स 2004 5 7 131 मिनट अमेरिका अंग्रेज़ी $160 मिलियन $300,257,475
वॅन हेल्सिंग (Van Helsing) २००४ में बनी अमेरिकी भुतहा-एक्शन फ़िल्म है जिसका निर्देशन स्टीफन सोमर्स द्वारा किया गया है। इसमें ह्यू जैकमैन एक शैतान का शिकार करने वाले शिकारी गैब्रियल वैन हेल्सिंग की भूमिका में केट बेकिंसेल के साथ है।
फ़िल्म का शीर्ष किरदार अब्राहम वैन हेल्सिंग के पात्र से प्रेरित है जो आयरिश लेखक ब्राम स्टोकर के उपन्यास ड्रैकुला से है। फ़िल्म का वितरण यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा किया गया था और इसमें कई दानव व शैतान जैसे काउंट ड्रैकुला, फ्रैन्केंस्टाइन का दानव और भेडियामानव शामिल है। समीक्षकों द्वारा नकारात्मक समीक्षा के बावजूद फ़िल्म एक बॉक्स-ऑफिस हीट साबित हुई और इसे $१६० मिलियन के बजट से $३०० मिलियन का व्यवसाय किया।
कथानक
१८८७, ट्रांसल्वेनिया में डॉक्टर फ्रैंकेस्टाइन अपने दानव को अपने सहायकइगोर व काउंट ड्रैकुला की मदद से जीवित करता है। ड्रैकुला विक्टर फ्रैंकेस्टाइन को यह बताता है की उसने उसकी मदद सिर्फ इसीलिए की ताकि वह उसके द्वारा बनाए गए दानव से अपने अमर बच्चो को जीवित कर सके. इस राज़ का खुलासा करने के बाद वह फ्रैन्केंस्ताइन की हत्या कर देता है। फ्रैन्केंस्ताइन का दानव तब भाग कर एक विंडमिल में पहुँच जाता है जिसे गुस्से में पागल पीछा करती हुई लोगो भीड़ जला देती है। ड्रैकुला और उसकी तिन पत्नियों (वेरोना, अलीरा, मरिश्का) के आते ही भीड़ भाग खड़ी होती है जो विक्टर की मौत का मातम मानते है क्योंकि वही उनके बच्चों को ज़िंदा करने का एक जरिया था।
एक साल बाद वैटिकन में स्थित नाइट्स ऑफ़ द होली ऑर्डर गैब्रियल वॅन हेल्सिंग, जो अमनेसिया बीमारी से ग्रस्त है, को ड्रैकुला को मारने भेजते है। उसे वलेरियास परिवार को बचाने की भी ज़िम्मा सौंपा जाता है, वह परिवार जिसने नौ पीढ़ियों पहले ड्रैकुला को मारने की कसम लि थी और उसके जीवित रहते वे कभी स्वर्ग में नहीं जा पाएंगी. उसे कागज का एक फटा हुआ टुकड़ा भी दिया जाता है जिसपे एक चिन्ह चित्रित होता है। वैन हेल्सिंग के साथ कार्ल, एक पादरी, भी निकल पड़ता है जो उसे सहायता व हथियार मुहैया करता है।
ट्रांसल्वेनिया में पहुँच कर दोनों की मुलाकात ऐना वलेरियास से होती है जो उन्हें बताती है उसका भाई वेल्कन हालही में एक भेडियामानव द्वारा मारा गया है। वॅन हेल्सिंग तब उसकी ऐना की जान ड्रैकुला की पत्नियों से बताता है जब वे गाँव पर हमला करती है व मुठभेड़ के अन्त में वॅन हेल्सिंग मरिश्का को मार देता है परन्तु अन्य दो भाग निकलने में सफल होती है। बाद में ऐना उन्हें अपने किले में ले आती है। वह ड्रैकुला को मारने के लिए बैचेन होती है परन्तु वॅन हेल्सिंग उसे खतरे में डालने के लिए तैयार नहीं होता है क्योंकि वह वलेरियास खानदान की आखरी जीवित कड़ी है। जब वह इसका विरोध करती है तब वह उसे गैस के ज़रिए बेहोश कर देता है रात को जब ऐना को होश आता है तब उसका सामना वेल्कन से होता है जो अब खुद एक भेडियामानव बन चूका है। जब वेल्कन भाग निकलता है तब वॅन हेल्सिंग और ऐना उसका पीछा करते हुए फ्रैंकेस्टाइन के किले में पहुँच जाते है और वहाँ उन्हें ड्रैकुला मिलता है जो वेल्कन को दानव की जगह अपने बच्चों को जन्म देने के लिए उपयोग करता है। ऐना वेल्कन को आज़ाद कर देती है परन्तु वह दोबारा भेडियामानव में बदल जाता है। ड्रैकुला वॅन हेल्सिंग से रूबरू होता है जो उसे अपने भूतकाल से पहचान लेता है और जान जाता है की ड्रैकुला को पिशाचों को मारने के पारंपरिक तरीकों से नहीं मारा जा सकता.
भाग निकलते समय हेल्सिंग और ऐना एक गुफा में गिर जाते है जहाँ वे फ्रैंकेस्टाइन के दानव को जीवित पाते है। वह उनसे गुज़ारिश करता है की उसे मार दिया जाए ताकि ड्रैकुला अपने बच्चों को जीवित न कर सके परन्तु वॅन हेल्सिंग उसे रोम ले जाने का निर्णय लेता है जहाँ उसे सुरक्षित रखा जा सकता है। वे एक गाडी में भाग निकलते है परन्तु पहाड़ों से गुज़रते वक्त उनपर वेल्कन और पत्नियाँ हमला कर देती है। गाड़ी एक खाई में गिर जाती है परन्तु वेरोनिका उसमे मौजूद दानव को बचाने की कोशिश करती है। जब वह गिरती गाड़ी का दरवाज़ा खोलती है तो गाड़ी में दानव की जगह बम को रखा पाती है जो उन्हें गुमराह करने की साजिश थी। विस्फ़ोट में वेरोनिका मारी जाती है। असली गाड़ी पर पुनः हमला होता है और वैन हेल्सिंग वेल्कन को मार देता है परन्तु मरने से पहले वेल्कन उसे काट लेता है। इसके करण अगली पूरनमासी की रात पर वैन हेल्सिंग एक भेडियामानव बन जाएगा. अलीरा ऐना को बंदी बनाकर बुडापेस्ट ले जाती है।
बुडापेस्ट में वैन हेल्सिंग ऐना के बदले दानव का सौदा करने के लिए राज़ी हो जाता है परन्तु उसे एक कब्रिस्तान में छिपा कर कार्ल के साथ ऐना को बचाने निकल पड़ता है।
पात्र
डबिंग के लिए गुणवत्ता लाइसेंस की वजह से दो हिन्दी डबिंग संस्करण जारी किये गये।
चरित्रWorld अभिनेता मूलIndia हिन्दी डबिंग १India हिन्दी डबिंग २गैब्रियल वॅन हेल्सिंगह्यू जैकमैनराजेश खट्टरhttp://hindidubbing.blogspot.com/2012/10/a-grade-dubbing-actor-rajesh-khattar.html A Grade Dubbing Actor-Rajesh Khattar Hindi Dubbing Stars 2012-10-11 2014-03-13 https://web.archive.org/web/20131024120653/http://hindidubbing.blogspot.com/2012/10/a-grade-dubbing-actor-rajesh-khattar.html 24 अक्तूबर 2013 dead पवन कालराhttp://www.theguardian.com/film/2006/nov/03/3 The world's top voice artists tell all Film द गार्डियन theguardian.com 2006-11-03 2014-03-13 https://web.archive.org/web/20140314030650/http://www.theguardian.com/film/2006/nov/03/3 14 मार्च 2014 live ऐना वलेरियासकेट बेकिंसेल --- ---रिचर्ड रोक्स्बर्ग काउंट व्लादिस्लौस "ड्रैकुला" ग्रैगुलिया --- ---कार्लडेविड वेंहैम --- ---विल केम्प वेल्केन वलेरियास --- ---इगोरकेविन जे. ओ'कॉनर --- ---फ्रैंकेस्टाइन का दानवशुलर हेन्सले --- ---
हिन्दी डबिंग कर्मचारी १
डब संस्करण जारी करने का वर्ष: २ जुलाई, २००४
मीडिया: सिनेमा/वीसीडी/डीवीडी/ब्लू रे डिस्क
द्वारा निर्देशित: लीला रॉय घोष †
अनुवाद: ????
समायोजन: ????
उत्पादन: साउंड एण्ड विजन इंडियाhttp://www.soundandvisionindia.in/project.html Sound & Vision India soundandvisionindia.in 2014-03-13 https://web.archive.org/web/20140311033627/http://www.soundandvisionindia.in/project.html 11 मार्च 2014 dead
डब अन्य भाषाओं: बंगाली
हिन्दी डबिंग कर्मचारी २
डब संस्करण जारी करने का वर्ष: २००६
मीडिया: टेलीविज़न
द्वारा निर्देशित: ????
अनुवाद: ????
समायोजन: ????
उत्पादन: शुगर मेदिअज़
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.vanhelsing.net/
0338526
श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में