Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पारदर्शिता (व्यवहार)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पारदर्शिता का अर्थ है - खुलापन, सूचना की आसानी से प्राप्ति और उत्तरदायित्व। किसी भी लोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता बुनियादी मूल्य हैं। सरकार हो या नौकरशाही, पार्टियाँ हों या गैरसरकारी स्वयंसेवी संगठन, सभी से आशा की जाती है कि वे लोगों के प्रति जवाबदेह और पारदर्शी होंगे। सरकार और नौकरशाही को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने और उनके कामकाज में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से भारतीय संसद ने 15 जून 2005 को सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) को पारित किया। इसके तहत केंद्र और राज्यों के स्तर पर सूचना आयुक्त नियुक्त किए गए और नागरिकों को सरकार से सूचना मांगने का अधिकार दिया गया। सरकार के लिए यह सूचना या इसे न देने का कारण 30 दिनों के भीतर मुहैया कराना अनिवार्य बना दिया गया। सूचना का अधिकार मिलने के बाद इसका उपयोग शुरू हुआ और सक्रिय नागरिकों ने सरकार से ऐसी ऐसी जानकारी हासिल करना शुरू कर दिया जिसके बारे में पहले सोचा भी नहीं जा सकता था। इससे सरकार के कामकाज पर कुछ अंकुश लगा और पारदर्शिता भी बढ़ी। लेकिन सरकार के विभिन्न अंगों को नियंत्रित और संचालित करने वाले राजनीतिक दलों की आंतरिक कार्यशैली, निर्णय प्रक्रिया और उन्हें मिलने वाले धन के स्रोतों के बारे में जानकारी अभी भी गोपनीयता के पर्दे में छिपी रही। भारत में व्याप्त भ्रष्टाचार का एक बहुत बड़ा कारण है कि राजनीतिक पार्टियां चुनाव के लिए धन जुटाने के लिए हर प्रकार के स्रोत से पैसा लेने की कोशिश करती हैं और अनेक प्रकार के सौदों में शामिल होती हैं। जिनसे धन लिया जाता है, सत्ता में आने के बाद उन्हें उपकृत करना सत्तारूढ़ राजनीतिक दल की मजबूरी बन जाती है। इसलिए इन दलों को मिलने वाले धन के स्रोत के बारे में जनता को जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसके अतिरिक्त लोकतंत्र में सक्रिय राजनीतिक दलों के भीतर कितना लोकतंत्र है और वे किस प्रक्रिया से गुजर कर अपने निर्णय लेते हैं, यह जानना भी जनता के लिए आवश्यक है। इन्हें भी देखें भ्रष्टाचार सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 बाहरी कड़ियाँ ट्रान्स्पैरेन्सी इन्टरनेशनल (Transparency International) केन्द्रीय सूचना आयोग, भारत केन्द्रीय सतर्कता आयोग, भारत कर्मयोग की भ्रष्टाचार विरोधी कडियाँ परिवर्तन: भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्षरत एस के दूबे फाउन्डेशन - भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष प्रजानेट छः मुख्य शब्द भारत में भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्य करने वाली सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थायें सुशासन के लिये कार्यरत कुछ संस्थाओं के बारे में संक्षिप्त विवरण (अंग्रेजी में) RTI brought marked decline in corruption in India: Study RTI India homepage सूचना का अधिकार ब्लाग Fight Corruption Now - भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्षरत श्रीमती जे एन जयश्री का अंग्रेजी ब्लाग श्रेणी:मानव विज्ञान