Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कवि सम्मेलन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कवि सम्मेलन हिंदी कवियों के काव्यपाठ का आयोजन है। जो पिछले 100 वर्षों की परंपरा है । यह साहित्य की संस्कृति भी है । यह संस्कृति वर्तमान में अलग अलग रूपों में देखने को मिल रही है । वर्तमान में तमाम शैक्षणिक संस्थानों से लगाकर थिएटर में सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत तौर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने लगे है । आयोजक हिन्दी प्रेमी पूरी दुनिया में हिन्दी कवि सम्मेलन आयोजित करवाते हैं। विश्व का कोई भी भाग आज कवि सम्मेलनों से अछूता नहीं है। भारत के बाद सबसे अधिक कवि सम्मेलन आयोजित करवाने वाले देशों में अमरीकाhttp://www.sfindian.com/bay-area/eventDisplay.asp?id=18074http://www.buzzintown.com/los-angeles/event--evening-laughter-kavi-sammelan/id--203336.html संग्रहीत प्रति 18 जून 2010 24 जुलाई 2012 https://archive.today/20120724122215/http://www.buzzintown.com/los-angeles/event--evening-laughter-kavi-sammelan/id--203336.html dead , दुबईhttp://www.arabianbusiness.com/press_releases/detail/35878, मस्कट, सिंगापोरhttp://www.hindustantimes.com/Kavi-sammelan-entertains-Indian-diaspora-in-Singapore/Article1-525317.aspx संग्रहीत प्रति 18 जून 2010 6 नवंबर 2011 https://web.archive.org/web/20111106152734/http://www.hindustantimes.com/Kavi-sammelan-entertains-Indian-diaspora-in-Singapore/Article1-525317.aspx dead , ब्रिटेन इत्यादि शामिल हैं। इनमें से अधिकतर कवि सम्मेलनों में भारत के प्रसिद्ध कवियों को आमंत्रित किया जाता है। भारत में वर्ष भर कवि सम्मेलन आयोजित होते रहते हैं। भारत में कवि सम्मेलन के आयोजकों में सामाजिक संस्थाएं, सांस्कृतिक संस्थाएं, सरकारी संस्थान, कार्पोरेट और शैक्षिक संस्थान अग्रणी हैं। पुराने समय में सामाजिक संस्थान सबसे ज़्यादा कवि-सम्मेलन करवाते थे, लेकिन इस सहस्राब्दी के शुरूआत से शैक्षिक संस्थानों ने सबसे ज़्यादा सम्मेलन आयोजित किए हैं। कवि सम्मेलनों के आयोजन के ढंग में भी भारी बदलाव आए हैं। यहां तक कि अब कवि सम्मेलन इंटरनेट पर भी बुक किए जाते हैंhttp://kavisammelan.org/ संग्रहीत प्रति 18 जून 2010 24 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20100224073903/http://www.kavisammelan.org/ dead । स्वरूप कवि सम्मेलन के पारम्परिक रूप में अब तक बहुत अधिक बदलाव नहीं देखे गए हैं। एक पारम्परिक कवि सम्मेलन में अलग अलग रसों के कुछ कवि होते हैं और एक संचालक होता है। कवियों की कुल संख्या वैसे तो २० या ३० तक भी होती है, लेकिन साधरणतः एक कवि सम्मेलन में ७ से १२ तक कवि होते हैं। २००५ के आस पास से कवि सम्मेलन के ढांचे में कुछ बदलाव देखने को मिले। अब तो एकल कवि सम्मेलन भी आयोजित किए जाते हैंhttp://www.mbauniverse.com/article.php?id=2804 संग्रहीत प्रति 18 जून 2010 14 जुलाई 2011 https://web.archive.org/web/20110714060112/http://www.mbauniverse.com/article.php?id=2804 dead (हालांकि उसे कवि-सम्मेलन कहना उचित नहीं है क्योंकि सम्मेलन बहुवचन में आता है, परन्तु अब ऐसे भी काव्य पाठ हो रहे हैं)। एक पारम्परिक कवि सम्मेलन में कवि मंच पर रखे गद्दे पर बैठते हैं। मंच पर दो माईकें होती हैं- एक वह, जिस पर खड़े हो कर कवि एक एक कर के कविता-पाठ करते हैं और दूसरा वो, जिसके सामने संचालक बैठा रहता है। संचालक सर्वप्रथम सभी कवियों का परिचय करवाता है और उसके बाद एक एक कर के उन्हें काव्य-पाठ के लिए आमंत्रित करता है। इसका क्रम साधारणतया कनिष्ठतम कवि से वरिष्ठतम कवि तक होता है। सन्दर्भ इन्हें भी देखें कविता काव्य मुशायरा श्रेणी:संस्कृति श्रेणी:कविताएँ