411 REFERENCE · Wikipedia
हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दरगाह रेलवे स्टेशन हजरत निजामुद्दीन (रेलवे स्टेशन) सूफी संत हजरत निजामुद्दीन (संत)
निजामुद्दीन इसलाम Nizamuddin Dargah (3545806912).jpg निजामुद्दीन औलिया दरगाह India Delhi#India 28.59136 77.24195 region:IN-DL_type:landmark inline,title dms बोआली गेट रोड, लोधी के सामने, नई दिल्ली नई दिल्ली Delhi NCR भारत दरगाह http://www.nizamuddinaulia.org सुन्नी-अल्-जमात् दरगाह Modern 1325 West
right|thumb|150px|दिल्ली का हजरत निज़ामुद्दीन रैलवे स्टेशन, पृष्ठभूमि में हुमायुं का मकबरा दिखाई देता हुआ।
right|thumb|150px|
दक्षिणी दिल्ली में स्थित हजरत निजामुद्दीन औलिया (1236-1325) का मकबरा सूफी काल की एक पवित्र दरगाह है। हजरत निज़ामुद्दीन चिश्ती घराने के चौथे संत थे। इस सूफी संत ने वैराग्य और सहनशीलता की मिसाल पेश की, कहा जाता है कि 1303 में इनके कहने पर दिल्ली सल्तनत की सेना ने हमला रोक दिया था, इस प्रकार ये सभी धर्मों के लोगों में लोकप्रिय बन गए। हजरत साहब ने 92 वर्ष की आयु में प्राण त्यागे और उसी वर्ष उनके मकबरे का निर्माण आरंभ हो गया, किंतु इसका नवीनीकरण 1562 तक होता रहा।
दरगाह
दरगाह में संगमरमर पत्थर से बना एक छोटा वर्गाकार कक्ष है, इसके संगमरमरी गुंबद पर काले रंग की लकीरें हैं। मकबरा चारों ओर से मदर ऑफ पर्ल केनॉपी और मेहराबों से घिरा है, जो झिलमिलाती चादरों से ढकी रहती हैं। यह इस्लामिक वास्तुकला का एक विशुद्ध उदाहरण है। दरगाह में प्रवेश करते समय सिर और कंधे ढके रखना अनिवार्य है। धार्मिक गीत और संगीत इबादत की सूफी परंपरा का अटूट हिस्सा हैं। दरगाह में जाने के लिए सायंकाल 5 से 7 बजे के बीच का समय सर्वश्रेष्ठ है, विशेषकर वीरवार को, मुस्लिम अवकाशों और त्यौहार के दिनों में यहां भीड़ रहती है। इन अवसरों पर कव्वाल अपने गायन से श्रद्धालुओं को धार्मिक उन्माद से भर देते हैं। यह दरगाह निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन के नजदीक मथुरा रोड से थोड़ी दूरी पर स्थित है। यहां दुकानों पर फूल, लोहबान, टोपियां आदि मिल जाती हैं।
अमीर खुसरो
अमीर खुसरो, हज़रत निजामुद्दीन के सबसे प्रसिद्ध शिष्य थे, जिनका प्रथम उर्दू शायर तथा उत्तर भारत में प्रचलित शास्त्रीय संगीत की एक विधा ख्याल के ज्ानक के रूप में सम्मान किया जाता है। खुसरो का लाल पत्थर से बना मकबरा उनके गुरु के मकबरे के सामने ही स्थित है। इसलिए हजरत निज़ामुद्दीन और अमीर खुसरो की बरसी पर दरगाह में दो सर्वाधिक महत्वपूर्ण उर्स (मेले) आयोजित किए जाते हैं। अमीर खुसरो, जहांआरा बेगम और इनायत खां के मकबरे भी निकट ही बने हैं।http://www.indiainfoweb.com/delhi/mosques/hazrat-nizamuddin-auliya-dargah.html Nizamuddin Auliya Dargah, history and structures 1 अप्रैल 2009 https://web.archive.org/web/20080609034448/http://www.indiainfoweb.com/delhi/mosques/hazrat-nizamuddin-auliya-dargah.html 9 जून 2008 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
निज़ामुद्दीन दरगाह, दिल्ली की एक लघु मार्गदर्शिका
निज़ामुद्दीन दरगाह, दिल्ली का मानचित्र
निज़ामुद्दीन दरगाह, दिल्ली की चित्र दीर्घा
इंडिया ट्रैवल पोर्टल - निज़ामुद्दीन दरगाह
Indfy.com - निज़ामुद्दीन दरगाह, दिल्ली
श्रेणी:मुगल स्थापत्य
श्रेणी:दिल्ली की इमारतें
श्रेणी:दिल्ली के दर्शनीय स्थल
श्रेणी:दिल्ली में धर्म
श्रेणी:भारत में इस्लाम
श्रेणी:दिल्ली
श्रेणी:मुस्लिम संत
श्रेणी:भारत के सूफ़ी तीर्थ स्थल
श्रेणी:भारत की दरगाहें
श्रेणी:दरगाहें