411 REFERENCE · Wikipedia
हाफ गर्लफ्रेंड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हाफ गर्लफ्रेंड चेतन भगत भारत अंग्रेजी उपन्यास, प्रेम रूपा एंड कं. अक्टूबर २०१४ प्रिंट (पेपरबैक) २८० 978-81-291-3572-8
हाफ गर्लफ्रेंड (Half Girlfriend) चेतन भगत द्वारा रचित अंग्रेज़ी उपन्यास है। 'हाफ गर्लफ्रैन्ड' भारत की उस नयी पीढी का उपन्यास हैं जो नये मूल्यों को अंगीकार कर वर्जनाओं को जीने में आनंद का अनुभव कर रही है। इसी पीढी में बिहार के डुमरांव के ठेठ गंवई वातावरण से आया हुआ माधव दिल्ली जैसे महानगर की देहरी पर आकर कान्वेन्ट एजुकेटेड लडकी रिया से टकरा जाता है।
....इस बार इस टकराहट का परिणाम वही परंपरागत सदियों पुराना नहीं होता जिसमें लडकी सबकुछ छोडकर हमेशा हमेशा के लिये लडके के साथ रहने चली जाती है। नयी पीढी की जीवन चर्या और उसकी सोच में आया बदलाव इसमें परिलक्षित होता है जब माधव के अश्लील अल्टीमेटम के बाद रिया उसके साथ इस शर्त के साथ संबंध बनाने देती है कि वह इस बात को फिर कभी किसि के साथ यह बात नहीं कहेगा।
समय बीतता है और रिया अपने बचपन के मित्र रोहन की पत्नी बनकर लंदन चली जाती है और महानगर से हारा हुआ बिहारी माधव भी लौटकर अपने प्रदेश चला जाता है। दिल्ली से अधूरे सपनों की कसक लिये गांव लौट आया माधव अब महानगर की चमक के साथ बिहार को गड्डमगड्ड करते हुये फिर कुछ नये सपने देखने लगता है जिसके केन्द्र में इस बार उसकी मां के द्वारा चलाया जा रहा स्कूल होता है। इसकी दशा सुधारने के लिये माधव स्थानीय एम एल ए ओझा जी से मिलता है लेकिन इस बार भी उसे ठोकर ही मिलती है। इसी बीच पता चलता है कि बिल गेट्स का दौरा बिहार में होने वाला है तो माधव नये सिरे से सारी उर्जा समेटता है और साठ सत्तर के दशक की पुरानी फिल्मी कहानियों की तरह संयोग से बिल गेट्स के कार्यक्रम के दौरान रिया पुनः माधव के संपर्क में आ जाती है और उसी नाटकीयता के साथ घोषणा भी करती है कि वह फेफडों के कैंसर से पीडित है और बस तीन महीने की मेहमान है।
पुनः गायिका बनने के लिये रिया का न्यूयार्क जाना और संगीत के कार्यक्रम करना तेजी से बदलते किसी फिल्म के दृष्य अधिक लगते हैं। इसी शीघ्रता से बदलते कथानक में माधव एक साल बाद न्यूयार्क जाकर देखता है कि रिया तो जीवित है और उसी टाइम्स स्क्वायर पर जाकर संगीत का कार्यक्रम कर रही है जहां हाल ही जाकर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अमेरिका में बसे भारतीयों को संबोधित किया है।
समूची कहानी को पढकर सीधा सादा अर्थ निकाला जा सकता है कि यह उपन्यास चेतन भतन ने किसी फिल्मी प्लाट को मष्तिष्क में रखकर ही लिखा है।। Chetan Bhagat tweets about new book, his site crashes on announcement! http://economictimes.indiatimes.com/industry/et-cetera/chetan-bhagat-tweets-about-new-book-his-site-crashes-on-announcement/articleshow/39675939.cms Economic Times 5 अगस्त 2014 https://web.archive.org/web/20140808065812/http://economictimes.indiatimes.com/industry/et-cetera/chetan-bhagat-tweets-about-new-book-his-site-crashes-on-announcement/articleshow/39675939.cms 8 अगस्त 2014 live इसके अक्टूबर २०१४ में प्रकाशित होने की सम्भावना है।रिलीज से पहले ही 'हिट' हुई चेतन भगत की 'हाफ गर्लफ्रेंड' नवभारत टाइम्स http://navbharattimes.indiatimes.com/india/national-india/Chetan-Bhagats-next-book-Half-Girlfriend-due-for-release-in-October/articleshow/39680293.cms ५ अगस्त २०१४ ६ अगस्त २०१४ https://web.archive.org/web/20140808021513/http://navbharattimes.indiatimes.com/india/national-india/Chetan-Bhagats-next-book-Half-Girlfriend-due-for-release-in-October/articleshow/39680293.cms 8 अगस्त 2014 live'Half girlfriend': Chetan Bhagat's next book due for release in October 'हाफ गर्लफ्रेंड': चेतन भगत की आगामी पुस्तक जो अक्टूबर में प्रकाशित होगी। http://timesofindia.indiatimes.com/India/Half-girlfriend-Chetan-Bhagats-next-book-due-for-release-in-October/articleshow/39680303.cms द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया ५ अगस्त २०१४ ६ अगस्त २०१४ अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20140806074502/http://timesofindia.indiatimes.com/india/Half-girlfriend-Chetan-Bhagats-next-book-due-for-release-in-October/articleshow/39680303.cms 6 अगस्त 2014 live
उपन्यास का ताना बाना
इस उपन्यास के कथानक को लेकर एक नवोदित लेखक जैनेन्द्र जिज्ञासु ने यह दावा किया है उनके उपन्यास पूरब का बेटा की कहानी को आधार बनाकर ही चेतन भगत ने इस उपन्यास का ताना बाना बुना है
सन्दर्भ
।
बाहरी कड़ियाँ
अधिकारिक जालस्थल
चेतन भगत हाफ गर्लफ्रैन्ड समीक्षा
ISBN 9788129135728
श्रेणी:भारतीय उपन्यास
श्रेणी:दिल्ली में घटित उपन्यास