411 REFERENCE · Wikipedia
मरी प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|तुर्कमेनिस्तान में मरी प्रान्त (हरे रंग में)
मरी प्रान्त (तुर्कमेनी: Mary welaýaty, Мары велаяты; अंग्रेज़ी: Mary Province; फ़ारसी: ur مرو, मर्व) तुर्कमेनिस्तान की एक विलायत (यानि प्रान्त) है जो उस देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसकी सरहद अफ़्ग़ानिस्तान से लगती हैं। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ८७,१५० किमी२ है और सन् २००५ की जनगणना में इसकी आबादी १४,८०,४०० अनुमानित की गई थी।Statistical Yearbook of Turkmenistan 2000-2004, National Institute of State Statistics and Information of Turkmenistan, Ashgabat, 2005. मरी प्रान्त की राजधानी का नाम भी मरी शहर है, जिसे पहले मर्व (Мерв, Merv) बुलाया जाता था। इस प्रांत की आबादी का घनत्व लगभग १५ व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है, लेकिन अधिक विकसित नख़लिस्तान (ओएसिस) इलाक़ों में यह १५०-२०० व्यक्ति प्रति वर्ग किमी तक पहुँच जाता है।
वर्णन
सन् २००० में तुर्कमेनिस्तान के २३% लोग मरी प्रांत में बसते थे। देश का २६% कृषि उत्पादन और २१% औद्योगिक उत्पादन इसी प्रान्त से आता है।Social-economic situation of Turkmenistan in 2000, National Institute of State Statistics and Information of Turkmenistan, Ashgabat, 2001, pp. 137-138 . मुख्य उद्योगों में प्राकृतिक गैस, विद्युत् पैदावार, वस्त्र और कपड़े, क़ालीन, रसायन और खानपान की वस्तुएँ शामिल हैं। २००१ में देश की ७४% बिजली इसी एक प्रान्त में बनाई जाती थी। यहाँ कृषि काराकुम नहर और अफ़्ग़ानिस्तान से उत्तर आने वाली मुरग़ाब नदी के पानी पर निर्भर है। प्रांत का उत्तरी हिस्सा रेगिस्तानी है लेकिन दक्षिणी भाग में घास और रेत का मिला-जुला इलाक़ा है। पुराना मर्व एक प्राचीन शहर है और रेशम मार्ग पर स्थित प्राचीन शहरों में यह सबसे अच्छी हालत में है। प्रांत की राजधानी मरी शहर काराकुम नहर और मुरग़ाब नदी के मिलन क्षेत्र पर स्थित है।http://www.nationalgeographic.com/wildworld/profiles/terrestrial_pa.html संग्रहीत प्रति 6 मार्च 2012 https://web.archive.org/web/20110926214246/http://www.nationalgeographic.com/wildworld/profiles/terrestrial_pa.html 26 सितंबर 2011 live http://www.worldwildlife.org/wildfinder/searchByPlace.cfm?ecoregion=PA1306जून 2020 InternetArchiveBot
इन्हें भी देखें
काराकुम नहर
मुरग़ाब नदी
मरी, तुर्कमेनिस्तान
तुर्कमेनिस्तान के प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मरी प्रान्त
श्रेणी:तुर्कमेनिस्तान के प्रान्त
श्रेणी:तुर्कमेनिस्तान
श्रेणी:मध्य एशिया