Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

त्रिपुरान्तकेश्वर मन्दिर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|श्री त्रिपुरान्तकेश्वर महादेव मन्दिर का प्रवेश द्वार त्रिपुरान्तकेश्वर मन्दिर भारत के कर्नाटक राज्य का एक सुप्रसिद्ध देवालय है। भगवान त्रिपुरान्तक (शिव) को समर्पित यह मन्दिर शिवमोग्गा जिले के बल्लिगावी गाँव में स्थित है। इस प्राचीन मन्दिर का निर्माण सन् १०७० में पश्चिमी चालुक्य वंश के राजाओं ने कराया था। Kamat J. Temples of Karnataka http://www.kamat.com/kalranga/kar/temples.htm Kamat's Potpourri Timeless Theater - Karnataka 2008-05-14 https://web.archive.org/web/20160303191811/http://www.kamat.com/kalranga/kar/temples.htm 3 मार्च 2016 live वर्त्तमान काल में यह मन्दिर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। मन्दिर की बाहरी दीवारों पर दुर्लभ कामुक मूर्तियाँ हैं। आकर में अत्यन्त लघु होने के कारण इन मूर्तियों को केवल पास से देखा जा सकता है।Cousens, Henry The Chalukyan Architecture of Kanarese Districts 1926 1996 Archaeological Survey of India नई दिल्ली 37526233 106-146 मन्दिर में कई अन्य प्रतिमाएँ भी हैं, जैसे की नाग, ब्रह्मा, शिव, विष्णु, होयसल राजा आदि। परिसर में एक अत्यन्त दुर्लभ स्तम्भ है, जिसमें दो सिर वाले गज-भक्षक पक्षी "गंड भेरुण्ड" को दर्शया गया है। इस स्तम्भ का निर्माण बनवासी के कदम्बवंशीय राजा श्री चामुण्डाराय द्वारा कराया गया था। कहा जाता है कि खेतों को नष्ट करने वाले हाथियों को डराकर भगाना इस स्तम्भ का उद्देश्य था। Erotic sculpture at Tripurantakesvara Temple, Balligavi.jpg 1400px बल्लिगावी स्थित श्री त्रिपुरान्तकेश्वर महादेव मन्दिर की कामुक प्रतिमाएँ सन्दर्भ श्रेणी:कर्नाटक में हिन्दू मंदिर श्रेणी:शिव मंदिर