411 REFERENCE · Wikipedia
प्रायद्वीपीय मलेशिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|300px|प्रायद्वीपीय मलेशिया का एक मानचित्र
प्रायद्वीपीय मलेशिया या पश्चिमी मलेशिया दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश का वह हिस्सा है जो मलय प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग और उसके समीप के कुछ द्वीपों पर स्थित है। इसकी सीमाएँ उत्तर में थाईलैण्ड से मिलती हैं और दक्षिण में सिंगापुर का द्वीप देश इसके पास है। दक्षिणपूर्व में मलक्का जलसन्धि के पार इण्डोनेशिया का सुमात्रा द्वीप है। मलेशिया का एक दूसरा भाग, जो पूर्व मलेशिया कहलाता है, प्रायद्वीपीय मलेशिया से पूर्व में दक्षिण चीन सागर के पार बोर्नियो द्वीप पर स्थित है। मलेशिया की लगभग ८०% आबादी व अर्थव्यवस्था प्रायद्वीपीय मलेशिया में है। मलेशिया के १३ राज्यों व ३ संघीय क्षेत्रों में से ११ राज्य और २ संघीय क्षेत्र प्रायद्वीपीय मलेशिया मे स्थित हैं।Sakai, Minako (2009). Cao, Elizabeth; Morrell, eds. Regional Minorities and Development in Asia (PDF). Routledge. p. 124. ISBN 978-0-415-55130-4.
इन्हें भी देखें
पूर्व मलेशिया
मलेशिया
सन्दर्भ
श्रेणी:मलेशिया का भूगोल
श्रेणी:एशिया के प्रायद्वीप